1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. रवींद्र जडेजा ने अपने वनडे में भविष्य को लेकर दिया पहला रिएक्शन, बताया कप्तान और मुख्य चयनकर्ता से हुई थी बात

रवींद्र जडेजा ने अपने वनडे में भविष्य को लेकर दिया पहला रिएक्शन, बताया कप्तान और मुख्य चयनकर्ता से हुई थी बात

 Written By: Abhishek Pandey @anupandey29
 Published : Oct 11, 2025 06:43 pm IST,  Updated : Oct 11, 2025 11:49 pm IST

IND vs AUS: भारतीय टीम को 19 अक्टूबर से ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज खेलने है, जिसके स्क्वाड का ऐलान कर दिया गया है, जिसमें स्टार ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा को जगह नहीं मिली। अब जडेजा का चयन समिति के इस फैसले पर पहली बार रिएक्शन आया है।

Ravindra Jadeja- India TV Hindi
रवींद्र जडेजा Image Source : PTI

भारतीय टीम को वेस्टइंडीज के खिलाफ 2 मैचों की टेस्ट सीरीज खत्म होने के बाद ऑस्ट्रेलिया के दौरे पर रवाना होना है, जहां पर टीम इंडिया तीन वनडे और पांच टी20 मैचों की सीरीज खेलेगी। इन दोनों ही सीरीज के लिए टीम इंडिया की स्क्वाड का ऐलान किया जा चुका है, जिसमें चयन समिति की तरफ से कुछ चौंकाने वाले फैसले भी देखने को मिले हैं। वनडे में जहां रोहित शर्मा की जगह पर शुभमन गिल को कप्तान बनाया गया है तो वहीं स्टार स्पिन ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा को जगह नहीं मिली। अब जडेजा ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज में स्क्वाड में जगह नहीं मिलने पर बयान दिया है।

रवींद्र जडेजा ने बताया कप्तान गिल और मुख्य चयनकर्ता से हुई थी बात

वेस्टइंडीज के खिलाफ दिल्ली टेस्ट मैच के दूसरे दिन का खेल जब खत्म हुआ तो उसके बाद टीम इंडिया की तरफ से प्रेस कॉन्फ्रेंस में उपकप्तान रवींद्र जडेजा आए जिनसे ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए स्क्वाड में जगह नहीं मिलने को लेकर जब सवाल पूछा गया तो उन्होंने कहा कि मेरी मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर और कप्तान शुभमन गिल से इस फैसले को लेकर बात हुई थी, जिन्होंने इसे लेने के पीछे का पूरा कारण मुझे समझाया। ऐसा नहीं है कि मुझे इसके बारे में अचानक पता चला, उन्होंने पहले ही इस मामले में पूरी ईमानदारी के साथ अपना फैसला समझा दिया था। मुझे जब भी भविष्य में वनडे फॉर्मेट में मौका मिलेगा मैं अपना सर्वश्रेष्ठ देने की कोशिश करूंगा जैसा कि मैं पहले भी करते हुए आया हूं।

हर खिलाड़ी का सपना वर्ल्ड कप जीतने का होता है

वनडे में टीम इंडिया के कप्तान के तौर पर शुभमन गिल को नियुक्त करने के पीछे मुख्य चयनकर्ता ने वर्ल्ड कप 2027 से पहले उन्हें पूरी तरह से तैयार करना एक बड़ा कारण बताया था। वहीं इसी टारगेट को ध्यान में रखते हुए टीम इंडिया का चयन भी किया गया। अब रवींद्र जडेजा ने भी वर्ल्ड कप को लेकर कहा कि हर क्रिकेट खिलाड़ी का सपना इस खिताब को जीतने का होता है। हम पिछली बार इसे अपने नाम करने के काफी करीब से चूक गए थे। मैं उम्मीद करता हूं अगली बार हम इसे जीतने में कामयाब होंगे।

ये भी पढ़ें

IND vs WI: यशस्वी जायसवाल ने अपने रन आउट को लेकर कह दी ये बात, सामने आया अब बड़ा बयान

शुभमन गिल का गजब कारनामा, इस मामले में रोहित शर्मा को छोड़ा पीछे

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल