1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. VIDEO: रवींद्र जडेजा ने बिगाड़ा CSK का खेल, एक ही ओवर में टीम को दिए दो झटके

VIDEO: रवींद्र जडेजा ने बिगाड़ा CSK का खेल, एक ही ओवर में टीम को दिए दो झटके

 Written By: Hitesh Jha
 Published : Mar 30, 2026 09:33 pm IST,  Updated : Mar 30, 2026 09:34 pm IST

IPL 2026 में RR vs CSK मुकाबले में रवींद्र जडेजा ने अपनी पुरानी टीम चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ पहले ही ओवर में 2 विकेट हासिल किए। इन दो विकेट के साथ ही चेन्नई की टीम बैकफुट पर आ गई।

Ravindra Jadeja- India TV Hindi
रवींद्र जडेजा Image Source : ANI

Ravindra Jadeja vs CSK: IPL 2026 के तीसरे मैच में चेन्नई सुपर किंग्स के बल्लेबाजों ने निराश किया। इस मैच में रवींद्र जडेजा ने चेन्नई सुपर किंग्स को एक ही ओवर में दो झटके दिए। जडेजा इस सीजन से पहले तक चेन्नई सुपर किंग्स की टीम का हिस्सा थे लेकिन इस सीजन फ्रेंचाइजी ने उन्हें संजू सैमसन के साथ राजस्थान रॉयल्स से ट्रेड कर लिया था। 17 साल के बाद जडेजा राजस्थान रॉयल्स में वापसी करने में कामयाब रहे। दरअसल जडेजा ने अपने आईपीएल करियर की शुरुआत राजस्थान रॉयल्स के साथ की थी।

CSK के टॉप ऑर्डर बल्लेबाज रहे फ्लॉप

इस मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने टॉस जीतकर चेन्नई सुपर किंग्स को पहले बल्लेबाजी करने के लिए भेजा और RR के गेंदबाजों ने अपने कप्तान के इस फैसले को सही साबित किया। टीम के गेंदबाजों ने सीएसके के टॉप ऑर्डर को तहस नहस कर दिया। अपनी पुरानी टीम के खिलाफ खेल रहे रवींद्र जडेजा भी गेंदबाजी में पीछे नहीं रहे और उन्होंने भी पहले ही ओवर में दो विकेट चटकाकर सीएसके को पूरी तरह मैच बैकफुट पर धकेल दिया।

जडेजा ने सरफराज और शिवम दुबे को भेजा पवेलियन 

इस मैच में जडेजा ने अपने पहले ही ओवर में चेन्नई के दो बल्लेबाजों को आउट किया। उन्होंने पहले सरफराज खान और बाद में शिवम दुबे को पवेलियन भेजा। सरफराज के आउट होने के बाद शिवम दुबे क्रीज पर आए। दुबे ने आते ही पहली गेंद पर छक्का लगाया। इसके बाद अगली दो गेंद दुबे ने आराम से खेल दी लेकिन आखिरी गेंद पर उन्होंने भी छ्क्का लगाने की कोशिश की मगर वो लॉन्ग ऑफ पर लपके गए। उनके आउट होते ही सीएसके की टीम बुरी तरह बैकफुट पर आ गई। जडेजा की तरफ से इन दोनों विकेटों का जश्न भी देखने लायक था।

रवींद्र जडेजा ने अपनी गेंदबाजी को लेकर क्या कहा?

पहली पारी खत्म होने के बाद रवींद्र जडेजा ने अपनी गेंदबाजी को लेकर बात की। उन्होंने कहा कि उनके ऊपर गुलाबी रंग अच्छा लगता है। मैं दुबे को काफी लंबे समय से जानता हूं। मैं नेट्स में उन्हें गेंदबाजी कर रहा था, इसलिए मुझे पता था कि वह क्या करेंगे। मैंने ऑफ-स्टंप के बाहर गेंद डाली, क्योंकि मुझे पता था कि वह बड़े शॉट खेलने की कोशिश करेगा। विकेट बल्लेबाजी के लिए मुश्किल है, कभी-कभी गेंद टर्न भी हो रही थी। मेरा काम बस गेंद को सही जगहों पर डालना था। क्रिकेट में आप किसी भी चीज को हल्के में नहीं ले सकते। टारगेट चाहे जो भी हो, आपको अच्छे शॉट खेलने ही पड़ते हैं।

यह भी पढ़ें

संजू सैमसन को 7 साल बाद देखना पड़ा ऐसा दिन, CSK के लिए डेब्यू मैच में ही रहे फ्लॉप

IPL 2026: टूटा 277 मैचों का सिलसिला, CSK फैंस के लिए यकीन करना मुश्किल!

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल