1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. रवींद्र जडेजा ने नंबर-1 के सिंहासन पर किया कब्जा, ड्वेन ब्रावो का सबसे बड़ा कीर्तिमान हुआ ध्वस्त

रवींद्र जडेजा ने नंबर-1 के सिंहासन पर किया कब्जा, ड्वेन ब्रावो का सबसे बड़ा कीर्तिमान हुआ ध्वस्त

 Written By: Vanson Soral @VansonSoral
 Published : May 08, 2025 12:00 pm IST,  Updated : May 08, 2025 12:00 pm IST

IPL 2025 के 57वें मैच में चेन्नई सुपर किंग्स के स्टार ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा ने कोलकाता नाइट राइडर्स के कप्तान अजिंक्य रहाणे को आउट करने के साथ ही नया इतिहास रच दिया।

Ravindra Jadeja- India TV Hindi
रवींद्र जडेजा Image Source : AP

चेन्नई सुपर किंग्स की टीम ने कोलकाता के गढ़ में हार के सिलसिले को तोड़ा। चेन्नई ने IPL 2025 के 57वें मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स को 2 विकेट से मात दी। इस तरह चेन्नई की टीम ने लगातार 4 हार के बाद पहली जीत का स्वाद चखा। पहले बल्लेबाजी करते हुए कोलकाता नाइट राइडर्स ने 6 विकेट खोकर 179 रनों का स्कोर खड़ा किया। इसके जवाब में चेन्नई ने आखिरी ओवर में 180 रनों का लक्ष्य 2 विकेट शेष रहते हासिल कर लिया। आपको जानकर हैरानी होगी कि चेन्नई की टीम ने 7 साल बाद 180 या उससे ज्यादा रनों का टारगेट हासिल किया।

चेन्नई की इस जीत में स्टार ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा ने 19 रनों का योगदान दिया। उन्होंने 10 गेंदों पर 2 चौके और 1 छक्के की मदद से तूफानी अंदाज में 19 रनों की पारी खेली। उन्होंने गेंद से भी अहम योगदान दिया। उन्होंने कोलकाता के कप्तान अजिंक्य रहाणे को पवेलियन का रास्ता दिखाया। रहाणे बड़े स्कोर की ओर बढ़ रहे थे। वह अपने अर्धशतक से सिर्फ 2 रन दूर थे, तभी जडेजा ने 13वें ओवर की दूसरी गेंद पर उन्हें पवेलियन का रास्ता दिखा दिया। इस विकेट को झटकते ही जडेजा ने IPL में चेन्नई सुपर किंग्स की ओर से नया इतिहास रच दिया।

ड्वेन ब्रावो की बादशाहत खत्म 

दरअसल, जडेजा ने IPL में CSK के गेंदबाज के तौर पर अजिंक्य रहाणे के रुप में अपना 141वां शिकार किया। इसके साथ ही वह IPL में CSK के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बन गए। उन्होंने ड्वेन ब्रावो का 7 साल पुराना रिकॉर्ड ध्वस्त किया। ब्रावो साल 2018 से ही चेन्नई के टॉप विकेट टेकर गेंदबाज बने हुए थे। CSK की ओर से खेलते हुए ब्रावो ने IPL के 116 मैचों की 113 पारियों में 140 विकेट अपने नाम किए। 

IPL में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले CSK के गेंदबाज

  • रवींद्र जडेजा- 141
  • ड्वेन ब्रावो- 140
  • आर अश्विन- 95
  • दीपक चाहर- 76
  • एल्बी मोर्कल- 76
  • शार्दुल ठाकुर- 60

यही नहीं, KKR के कप्तान का शिकार करते ही  जडेजा ने T20 क्रिकेट में CSK के लिए 150 विकेट भी पूरे कर लिए। ऐसा करने वाले वह चेन्नई सुपर किंग्स के ओवरऑल दूसरे गेंदबाज और पहले स्पिनर हैं।इससे पहले ड्वेन ब्रावो इकलौते CSK के गेंदबाज थे, जिन्होंने T20 क्रिकेट में 150 से ज्यादा विकेट अपने नाम किए।

CSK की ओर से T20 में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज

  • ड्वेन ब्रावो- 154 
  • रवींद्र जडेजा- 150
  • आर अश्विन- 125
  • एल्बी मोर्कल- 91
  • दीपक चाहर- 76

यह भी पढ़ें:

वरुण चक्रवर्ती ने ध्वस्त किया 11 साल पुराना कीर्तिमान, सबसे तेज ऐसा करने वाले बने फिरकी गेंदबाज

धोनी ने IPL में बनाया महारिकॉर्ड, बने दुनिया के पहले खिलाड़ी, तोड़ना तो दूर सोचकर भी छूट जाएंगे पसीने

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल