1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. RCB ने चिन्नास्वामी में पूरी की स्पेशल फिफ्टी, MI-CSK वाले क्लब में शामिल हुआ नाम

RCB ने चिन्नास्वामी में पूरी की स्पेशल फिफ्टी, MI-CSK वाले क्लब में शामिल हुआ नाम

 Written By: Hitesh Jha
 Published : Apr 25, 2026 10:19 am IST,  Updated : Apr 25, 2026 10:21 am IST

एम चिन्नास्वामी में गुजरात टाइटंस को हराकर RCB ने स्पेशल 'अर्धशतक' पूरा कर लिया है। RCB ने बेंगलुरु के अपने होम ग्राउंड पर आईपीएल में 50 मैच जीत लिए हैं और उन्होंने मुंबई-चेन्नई वाले क्लब में अपना नाम शामिल करवा लिया है।

RCB- India TV Hindi
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु Image Source : AP

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम ने गुजरात टाइटंस को आईपीएल 2026 के 34वें मैच में 5 विकेट से मात दी। दोनों टीमों के बीच ये मुकाबला एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला गया था, जहां RCB ने एकतरफा जीत दर्ज की। RCB ने बेंगलुरु के अपने होम ग्राउंड पर आईपीएल में 50 मैच जीत लिए हैं। RCB आईपीएल इतिहास की चौथी ऐसी टीम बनी है जिन्होंने एक ग्राउंड पर 50 या उससे अधिक मैच जीते हैं। मुंबई इंडियंस, कोलकाता नाइट राइडर्स और चेन्नई सुपर किंग्स के बाद रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु चौथी टीम है, जिसने एक मैदान पर 50 या इससे ज्यादा मैचों में जीत दर्ज की है।

MI और CSK ने एक वेन्यू पर कितने मुकाबले जीते हैं?

आईपीएल में एक वेन्यू पर सबसे ज्यादा मैच जीतने वाली टीमों की बात करें तो मुंबई इंडियंस ने मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में आईपीएल में अब तक 58 मैचों में जीत दर्ज की है। वहीं केकेआर ने कोलकाता के ईडन गार्डेंस स्टेडियम में अब तक आईपीएल में 55 मैच जीते हैं। चेन्नई सुपर किंग्स की टीम चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में 53 मुकाबले अब तक जीत चुकी है। आरसीबी ने बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में 50वां मैच जीत लिया है। वहीं सनराइजर्स हैदराबाद की टीम हैदराबाद में अब तक 40 मैच जीतने में कामयाब रही है। यही पांच टीमें इस समय एक मैदान पर सबसे ज्यादा मैच जीतने वाली टीमें हैं।

IPL में एक मैदान पर किसी टीम की सबसे ज्यादा जीत

  • 58 - MI (वानखेड़े स्टेडियम, मुंबई)
  • 55 - KKR (ईडन गार्डेंस, कोलकाता)
  • 53 - CSK (एमए चिदंबरम स्टेडियम, चेन्नई)
  • 50 - RCB (एम चिन्नास्वामी स्टेडियम, बेंगलुरु)
  • 40 - SRH (उप्पल स्टेडियम, हैदराबाद)

RCB ने दर्ज की इस सीजन की पांचवीं जीत

RCB और GT के बीच खेले गए इस मैच की बात करें तो वहां पहले बल्लेबाजी करते हुए गुजरात टाइटंस की टीम 20 ओवर में 3 विकेट के नुकसान पर 205 रन बनाने में कामयाब रही। GT की तरफ से सुदर्शन ने इस मुकाबले में 58 बॉल पर 11 चौके और 5 छक्के की मदद से 100 रन की पारी खेली। RCB की टीम ने 206 रन के टारगेट को 18.5 ओवर में हासिल करके 5 विकेट से जीत दर्ज की। RCB की तरफ से देवदत्त पडिकक्ल और विराट कोहली ने शानदार पारी खेली। विराट इस मैच में 44 बॉल पर 8 चौके और 4 छक्के की मदद से 81 रन की मैच विनिंग पारी खेली। वहीं पडिकक्ल ने 27 बॉल पर 2 चौके और 5 छक्के की मदद से 55 रन बनाए। RCB के लिए यह इस सीजन पांचवीं जीत है।

यह भी पढ़ें

'18 बॉल में एक भी बाउंड्री नहीं आई'- शुभमन गिल ने बताया गुजरात टाइटंस को क्यों मिली RCB के खिलाफ हार

RR vs SRH Head to Head: हैदराबाद और राजस्थान के बीच होगी रोमांचक टक्कर, कैसा है दोनों का हेड टू हेड रिकॉर्ड

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल