1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. RCB के फाइनल में पहुंचते ही गदगद हुए कप्तान पाटीदार, इन 2 प्लेयर्स की तारीफ में खोला दिल

RCB के फाइनल में पहुंचते ही गदगद हुए कप्तान पाटीदार, इन 2 प्लेयर्स की तारीफ में खोला दिल

 Published : May 29, 2025 11:47 pm IST,  Updated : May 30, 2025 01:47 am IST

पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच में आरसीबी के लिए गेंदबाजों और बल्लेबाजों ने दमदार प्रदर्शन किया। कप्तान रजत पाटीदार का हर दांव बिल्कुल सही बैठा और टीम फाइनल में पहुंच गई।

रजत पाटीदार- India TV Hindi
रजत पाटीदार Image Source : IPL WEBSITE SCREEN GRAB

आरसीबी की टीम ने धमाकेदार अंदाज में पंजाब किंग्स को 8 विकेट से हराकर आईपीएल 2025 के फाइनल में प्रवेश कर लिया। पंजाब किंग्स की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 101 रन बनाए। इसके बाद आरसीबी की टीम ने फिल साल्ट के अर्धशतक की बदौलत आसानी से टारगेट हासिल कर लिया। मैच के बाद आरसीबी के कप्तान रजत पाटीदार ने फिल साल्ट और सुयश शर्मा की तारीफ की है।

सुयश शर्मा के लिए कही ऐसी बात

रजत पाटीदार ने मैच के बाद कहा कि हम अपनी योजना में बहुत स्पष्ट थे कि हमें कैसे गेंदबाजी करनी है। तेज गेंदबाजों ने पिच का बखूबी इस्तेमाल किया और सुयश शर्मा ने भी अच्छी गेंदबाजी की। वह स्टंप पर गेंदबाजी करता है जो उसकी ताकत है। वह इस प्रोसेस में कुछ रन देते हैं तो मुझे कोई दिक्कत नहीं है। मैं उसे कुछ नहीं कहता क्योंकि मैं उसे कन्फ्यूज नहीं करना चाहता। जिस तरह से उन्होंने अपनी लाइन और लेंथ से गेंदबाजी की, वह वास्तव में अच्छा था।

एक मैच के बाद मिलकर जश्न मनाएंगे: पाटीदार

रजत पाटीदार ने कहा कि जिस तरह से वह (फिल साल्ट) अधिकांश मैचों में बल्लेबाजी कर रहे हैं। जिस तरह से वह शुरुआत दे रहे हैं, मैं उनका बहुत बड़ा फैन हूं। डगआउट से उन्हें देखना एक ट्रीट है। मैं हमेशा आरसीबी के फैंस का शुक्रिया अदा करता हूं। सिर्फ चिन्नास्वामी में ही नहीं, बल्कि जहां भी हम जाते हैं, हमें लगता है कि यह हमारा घरेलू मैदान है। हमारा समर्थन करते रहें। एक और मैच (फाइनल)। इसके बाद मिलकर जश्न मनाएंगे।

सुयश शर्मा ने हासिल किए तीन विकेट

आरसीबी के खिलाफ मैच में पंजाब किंग्स के बल्लेबाज अच्छा प्रदर्शन करने में बुरी तरह से नाकाम साबित हुए। सुयश शर्मा ने अपनी तीन ओवर में सिर्फ 17 रन देकर तीन विकेट हासिल किए। शानदार प्रदर्शन कि लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड मिला। उनके अलावा फिल साल्ट ने अर्धशतक लगाया। उन्होंने 56 रनों की पारी खेली और वह अंत तक आउट नहीं हुए।

(Input: PTI)

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल