Monday, March 09, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. CSK vs RCB: चेपॉक के मैदान पर आरसीबी का रिकॉर्ड है डराने वाला, 16 साल से नहीं कर पाई ये काम

CSK vs RCB: चेपॉक के मैदान पर आरसीबी का रिकॉर्ड है डराने वाला, 16 साल से नहीं कर पाई ये काम

Written By: Abhishek Pandey Published : Mar 19, 2024 12:16 pm IST, Updated : Mar 21, 2024 10:10 am IST

CSK vs RCB: इंडियन प्रीमियर लीग के 17वें सीजन का पहला मुकाबला गतविजेता चेन्नई सुपर किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेला जाएगा। इस मैदान पर आरसीबी टीम का रिकॉर्ड अब तक काफी खराब देखने को मिला है, जिसमें टीम सिर्फ एक बार ही चेन्नई को मात दे पाई है।

Royal Challengers Bangalore- India TV Hindi
Image Source : PTI रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के 17वें सीजन का पहला मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (आरसीबी) के बीच में चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेला जाएगा। सीएसके को उसके होम ग्राउंड पर अब तक किसी भी टीम के लिए उन्हें मात देना आसान काम नहीं रहा है, वहीं आरसीबी का तो इस मामले में और भी खराब रिकॉर्ड उनके खिलाफ देखने को मिला है। रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की टीम ने चेपॉक स्टेडियम में अब तक 12 मुकाबले आईपीएल इतिहास में खेले हैं, जिसमें से वह सिर्फ 5 मैचों में ही जीत हासिल करने में कामयाब हो सकी है, जबकि 7 बार उन्हें हार का सामना करना पड़ा है।

चेन्नई के खिलाफ 16 साल पहले मिली थी इस मैदान पर जीत

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर टीम का चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ एमए चिदंबरम स्टेडियम में रिकॉर्ड देखा जाए तो वह काफी खराब देखने को मिला है, जिसमें दोनों टीमों के बीच अब तक इस मैदान पर 8 बार भिड़ंत देखने को मिली है, जिसमें आरसीबी सिर्फ एक बार जीतने में कामयाब हो सकी है, जो साल 2008 में खेले गए पहले आईपीएल सीजन में मिली थी, उसके बाद से अब तक आरसीबी एक भी बार चेन्नई को इस मैदान पर हराने में कामयाब नहीं हो सकी है। वहीं दोनों टीमों के बीच साल 2019 के आईपीएल सीजन में आखिरी बार इस मैदान पर मुकाबला खेला गया था, जिसमें चेन्नई की टीम को 7 विकेट से जीत हासिल हुई थी। आरसीबी ने इसके अलावा चेपॉक स्टेडियम में आखिरी बार मैच साल 2021 के सीजन में खेला था, जिसमें उन्होंने कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम को 38 रनों से मात दी थी।

हेड टू हेड रिकॉर्ड में अब तक सीएसके का रहा पलड़ा भारी

चेन्नई सुपर किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच आईपीएल में हेड टू हेड रिकॉर्ड देखा जाए तो दोनों टीमों टीमों के बीच अब तक 31 मुकाबले खेले गए हैं, जिसमें 20 बार सीएसके को जीत मिली है, तो वहीं सिर्फ 10 बार आरसीबी की टीम जीतने में कामयाब हो सकी जबकि एक मैच का कोई परिणाम नहीं निकल सका। वहीं इस मैदान पर विराट कोहली का रिकॉर्ड देखा जाए तो वह भी काफी अच्छा नहीं रहा है, जिसमें वह 12 पारियों में 30.17 के औसत से सिर्फ 362 रन ही बनाने में कामयाब हो सके हैं और उनके बल्ले से सिर्फ 2 बार ही अर्धशतकीय पारियां देखने को मिली हैं।

ये भी पढ़ें

सनराइजर्स हैदराबाद और पैट कमिंस की IPL 2024 में बढ़ी टेंशन, इस खिलाड़ी ने बदला फैसला

IPL 2024 सीजन में हार्दिक पांड्या गेंदबाजी करेंगे या नहीं, मुंबई इंडियंस के कप्तान ने दिया ये जवाब

Latest Cricket News

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल

Advertisement

लाइव स्कोरकार्ड

Advertisement
Advertisement