1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. RCB Felicitation Ceremony: बेंगलुरु में आरसीबी टीम का सम्मान समारोह हुआ खत्म

RCB Felicitation Ceremony: बेंगलुरु में आरसीबी टीम का सम्मान समारोह हुआ खत्म

 Written By: Hitesh Jha
 Updated : Jun 04, 2025 07:22 pm IST

RCB Felicitation Ceremony Live: पंजाब किंग्स को IPL 2025 के फाइनल में हराकर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम ने खिताब अपने नाम किया। इस तरह RCB का 18 साल का ट्रॉफी का सूखा खत्म हुआ।

RCB- India TV Hindi
RCB Image Source : PTI

RCB ने आईपीएल 2025 के फाइनल में पंजाब किंग्स को 6 रनों से हराकर अपने 18 साल के ट्रॉफी के सूखे को खत्म किया। RCB ने 03 जून की रात को अहमदाबाद में जीत का जश्न मनाया। उसके बाद अब वो अपने घर पर यानी कि बेंगलुरु में इस जीत को सेलिब्रेट करेंगे। इसके लिए खास कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। ताजा जानकारी के मुताबिक इस 04 जून को शाम पांच बजे चिन्नास्वामी में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। विधानसौधा में सम्मान समारोह होने के बाद एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में फिर प्लेयर्स ने वहां मौजूद फैंस का शुक्रिया अदा किया।

Latest Cricket News

RCB Felicitation Ceremony Live IPL 2025

Auto Refresh
Refresh
  • 7:16 PM (IST)
    Posted by Abhishek Pandey

    भगदड़ में 11 लोगों की हुई अब तक मौत

    बेंगलुरु में आरसीबी टीम की विक्ट्री परेड के दौरान मची भगदड़ में अब तक 11 लोगों की मौत हो चुकी है तो वहीं इसमें घायल होने वाले लोगों की संख्या 50 से अधिक बताई जा रही है।

  • 6:56 PM (IST)
    Posted by Abhishek Pandey

    मैं भी इस भारी भीड़ को देखकर हैरान हूं

    आरसीबी टीम की विक्ट्री परेड़ के दौरान वहां पर भारी संख्या आए फैंस का हुजूम देखने को मिला जिसमें भगदड़ होने के बाद 8 लोगों जान जाने पर आईपीएल चेयरमैन अरुण धूमल ने इंडिया टीवी के साथ हुई बातचीत में कहा कि मैं भी इस भारी भीड़ को देखकर काफी हैरान था। मुझे इस कार्यक्रम की जानकारी नहीं थी।

  • 6:52 PM (IST)
    Posted by Abhishek Pandey

    IPL चेयरमैन अरुण धूमल ने कहा कि हमें कार्यक्रम की जानकारी नहीं थी

    बेंगलुरु में आरसीबी टीम की विक्ट्री परेड के दौरान भारी संख्या में एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम के बाहर फैंस भीड़ होने की वजह से वहां पर भगदड़ देखने को मिली जिसमें कम से कम 8 लोगों की मौत होने के साथ कई लोग घायल हो गए हैं। वहीं इस पूरे मामले पर आईपीएल चेयरमैन अरुण धूमल का भी बयान आया है जिसमें उन्होंने इंडिया टीवी से बात करते हुए कहा कि हमें इस कार्यक्रम की जानकारी नहीं थी, इस कार्यक्रम में आईपीएल और बीसीसीआई की कोई भूमिका नहीं थी। मैंने घटना का संज्ञान लेने के साथ आरसीबी ऑफीशियल्स से बात की है।

  • 6:49 PM (IST)
    Posted by Abhishek Pandey

    आरसीबी टीम के सम्मान समारोह का हुआ अंत

    पहली बार आईपीएल ट्रॉफी जीतने के बाद बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में हुए सम्मान समारोह का अंत हो गया है, जिसमें पूरी स्क्वाड ने ट्रॉफी के स्टेडियम का चक्कर लगाने के साथ फैंस का शुक्रिया अदा किया।

  • 6:28 PM (IST)
    Posted by Abhishek Pandey

    भगदड़ में अब तक हुई 8 लोगों की मौत

    RCB टीम की बेंगलुरु में विक्ट्री परेड के लिए एम चिन्नास्वामी स्टेडियम के बाहर भारी संख्या में फैंस पहुंचे हुए थे, जहां पर भगदड़ होने की वजह से अब तक 8 लोगों की मौत हो चुकी है।

  • 6:18 PM (IST)
    Posted by Abhishek Pandey

    आतिशबाजी के बाद ट्रॉफी के साथ स्टेडियम का चक्कर लगा रहे आरसीबी प्लेयर्स

    बेंगलुरु में आरसीबी की टीम के रंगारंग सम्मान समारोह में एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में शानदार आतिशबाजी होने के साथ अब पूरी स्क्वाड ने ट्रॉफी के साथ स्टेडियम का चक्कर भी लगा रही है।

  • 6:14 PM (IST)
    Posted by Abhishek Pandey

    रजत पाटीदार ने ट्रॉफी फैंस के सामने रखी

    आरसीबी के लिए आईपीएल 2025 में कप्तानी की जिम्मेदारी संभाल रहे रजत पाटीदार ने एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में सम्मान समारोह के लिए आए फैंस के सामने ट्रॉफी को लेकर आने के साथ उसे सभी के सामने पोडियम पर रखा।

  • 6:12 PM (IST)
    Posted by Abhishek Pandey

    ये जीत हमारे फैंस के लिए है

    विराट कोहली ने एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम पहुंचने के बाद सम्मान समारोह के दौरान कहा कि ये जीत सिर्फ प्लेयर्स के लिए नहीं बल्कि आप सभी की है जिन्होंने हमें पिछले 18 सालों से लगातार इतना प्यार दिया। हमारी ये जीत आपके लिए है।

  • 6:10 PM (IST)
    Posted by Abhishek Pandey

    चिन्नास्वामी स्टेडियम में सम्मान समारोह की हुई शुरुआत

    आरसीबी की टीम 18 साल में पहली बार आईपीएल ट्रॉफी जीतने के बाद 4 जून को बेंगलुरू पहुंच गई जहां पर उनके स्वागत के लिए फैंस का हुजूम देखने को मिला। वहीं अब टीम का सम्मान समारोह की शुरुआत एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में हो रहा है, जिसकी शुरुआत हो चुकी है। स्टेडियम में फैंस की भारी भीड़ देखने को मिल रही है।

  • 6:03 PM (IST)
    Posted by Abhishek Pandey

    आरसीबी की टीम एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम पहुंची

    आईपीएल ट्रॉफी जीतने के बाद बेंगलुरु पहुंची आरसीबी की टीम विधानसौधा में सम्मान समारोह होने के बाद अब एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम पहुंच गई है

  • 6:01 PM (IST)
    Posted by Abhishek Pandey

    भगदड़ में 7 लोगों की मौत की खबर

    आरसीबी टीम की विक्ट्री परेड के लिए विधानसौधा से शुरू होने वाली ओपन बस परेड में खलल पड़ गया है, जिसमें फैंस की अधिक भीड़ जमा होने की वजह से वहां पर भगदड़ जैसे हालात देखने को मिल रहे हैं, जिसमें अब तक 7 लोगों की मौत होने की खबर आई सामने आई है।

  • 5:51 PM (IST)
    Posted by Vanson Soral

    स्टेडियम फैंस से खचाखच भरा

    बेंगलुरु शहर के कई हिस्सों में बारिश हो रही है। एम चिन्नास्वामी स्टेडियम बड़ी संख्या में RCB फैंस अपनी टीम का उत्साहवर्धन करने और उनका स्वागत करने के लिए एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में एकत्र हुए हैं।कर्नाटक राज्य क्रिकेट संघ ने सभी आरसीबी खिलाड़ियों के लिए सम्मान समारोह का आयोजन किया है।

  • 5:42 PM (IST)
    Posted by Vanson Soral

    स्टेडियम पहुंची RCB की टीम

    चिन्नास्वामी स्टेडियम के गेट नंबर 6 के बाहर भगदड़ मची। RCB की जीत का जश्न मातम में बदल गया है। RCB की टीम फिलहाल बेंगलुरु स्टेडियम में पहुंच चुकी है। 

  • 5:33 PM (IST)
    Posted by Vanson Soral

    कई लोगों के घायल होने की खबर

    बेंगलुरु में स्टेडियम के बाहर भगदड़ में 50 से ज्यादा लोगों के घायल होने की खबर है। 6 लोग गंभीर रुप से घायल हैं। पुलिस भीड़ को कंट्रोल करने में जुटी है। 

  • 5:28 PM (IST)
    Posted by Vanson Soral

    स्टेडियम के बाहर भगदड़

    चिन्नास्वामी स्टेडियम के बाहर भारी भीड़ है, जिसके चलते भगदड़ की स्थिति बन गई है। स्टेडियम के बाहर पैर रखने तक की जगह नहीं बची है। इस बीच कुछ लोगों के घायल होने की खबर सामने आ रही है। वहीं, एक की मौत की भी खबर है। 

  • 5:25 PM (IST)
    Posted by Vanson Soral

    चिन्नास्वामी स्टेडियम के बाहर भगदड़

    बेंगलुरु के चिन्नास्वामी स्टेडियम के बाहर मची भगदड़। इस भगदड़ में एक व्यक्ति की मौत हो गई है। 

  • 5:14 PM (IST)
    Posted by Abhishek Pandey

    बारिश ने डाला सम्मान समारोह में खलल

    आरसीबी टीम के विधानसौधा पहुंचने के साथ वहां पर मुख्यमंत्री जब सभी प्लेयर्स का सम्मान कर रहे थे तो उसी समय तेज बारिश शुरू होने की वजह से इसमें खलल पड़ गया, जिसके बाद सभी प्लेयर्स वापस बस की तरफ रवाना हो गए हैं। 

  • 5:06 PM (IST)
    Posted by Abhishek Pandey

    विधानसौधा में सम्मान समारोह की हुई शुरुआत

    आरसीबी टीम के पहली बार आईपीएल ट्रॉफी जीतने के बाद बेंगलुरु में सभी प्लेयर्स का सम्मान विधानसौधा में कर्नाटक के मुख्यमंत्री द्वारा किया जा रहा है, जिसकी शुरुआत हो गई है। इसके बाद टीम विक्ट्री परेड के लिए ओपन बस से एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम के लिए रवाना होगी।

  • 4:57 PM (IST)
    Posted by Abhishek Pandey

    होटल से विधानसौधा के लिए निकले प्लेयर्स

    आरसीबी टीम के विधानसौधा के लिए बस से रवाना हो गई है, जहां पर सभी प्लेयर्स का सम्मान कर्नाटक के मुख्यमंत्री द्वारा किया जाएगा। वहीं इसके बाद टीम ओपन बस में विक्ट्री परेड की शुरुआत करेगी जो चिन्नास्वामी स्टेडियम तक चलेगी।

  • 4:44 PM (IST)
    Posted by Abhishek Pandey

    कर्नाटक के मुख्यमंत्री विधानसौधा पहुंचे

    आरसीबी टीम के पहली बार आईपीएल ट्रॉफी जीतने के बाद सभी प्लेयर्स बेंगलुरु पहुंच गए हैं, जहां पर विधानसौधा में उनका सम्मान समारोह होगा। कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया विधानसौधा पहुंच गए हैं।

  • 3:59 PM (IST)
    Posted by Abhishek Pandey

    आरसीबी टीम की विक्ट्री परेड 5 बजे होगी शुरू

    आरसीबी की टीम आईपीएल 2025 की ट्रॉफी जीतने के बाद बेंगलुरू पहुंच गई है, जहां कर्नाटक विधानसौधा में सभी प्लेयर्स का स्वागत होगा साथ ही शाम 5 बजे विक्ट्री परेड शुरू होगी जो चिन्नास्वामी स्टेडियम में जाकर खत्म होगी। अभी से विधानसौधा के बाहर हजारों की संख्या में मौजूद हैं।

  • 3:49 PM (IST)
    Posted by Abhishek Pandey

    आरसीबी प्लेयर्स का विधानसौधा में होगा स्वागत

    पहली बार आईपीएल ट्रॉफी जीतने के बाद आरसीबी की टीम बेंगलुरु पहुंच गई है, जहां पर प्लेयर्स का स्वागत विधानसौधा में होगा। इस सम्मान समारोह में हिस्सा लेने के लिए आरसीबी टीम के प्लेयर्स कुछ देर में विधानसौधा पहुंचेंगे।

  • 3:45 PM (IST)
    Posted by Abhishek Pandey

    आरसीबी की टीम होटल पहुंची

    आईपीएल 2025 का खिताब जीतने के बाद आरसीबी की टीम बेंगलुरु में होने वाली विक्ट्री परेड के लिए वहां पहुंच गई है, जिसमें अभी सभी खिलाड़ी होटल में हैं। बेंगलुरु पहुंचने के बाद एयरपोर्ट पर प्लेयर्स का स्वागत करने के लिए कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने किया।

  • 2:57 PM (IST)
    Posted by Hitesh Jha

    बेंगलुरु पहुंची RCB की टीम

    रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम बेंगलुरु पहुंच चुकी है। टीम अब गार्डन सिटी के ताज होटल पहुंचेगी। फिर शाम 4 बजे विधान सभा में कर्नाटक के सीएम से मिलने के लिए रवाना होगी, जहां उनका सम्मान किया जाएगा।

     

  • 2:49 PM (IST)
    Posted by Hitesh Jha

    बेंगलुरु ट्रैफिक पुलिस ने दी बड़ी अपडेट

    बेंगलुरु ट्रैफिक पुलिस ने RCB के सम्मान समरोह को लेकर ट्वीट के जरिए बड़ी अपडेट दी है। उन्होंने ये भी साफ कर दिया कि RCB की टीम विक्ट्री परेड नहीं करेगी।

  • 2:19 PM (IST)
    Posted by Govind Singh

    डीके शिवकुमार प्लेयर्स को रिसीव करने पहुंचे

    आरसीबी की टीम को कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार रिसीव करने के लिए पहुंचे हैं। आरसीबी के जीतने के बाद शिवकुमार ने ट्वीट करते हुए टीम को बधाई भी दी थी।

  • 2:06 PM (IST)
    Posted by Hitesh Jha

    अहमदाबाद से बेंगलुरु के लिए रवाना हुई RCB की टीम

    रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम अहमदाबाद से बेंगलुरु के लिए रवाना हो चुकी है

  • 2:03 PM (IST)
    Posted by Hitesh Jha

    RCB की विक्ट्री परेड हुई कैंसिल

    RCB की टीम बेंगलुरु पहुंचने के बाद विधानसभा से लेकर चिन्नास्वामी तक विक्ट्री परेड करने वाली थी। लेकिन वहां की पुलिस ने इसके लिए मना कर दिया है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल