1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. RCB vs DC: 21 साल की श्रेयंका पाटिल ने रचा इतिहास, WPL के फाइनल में ऐसा करने वाली पहली खिलाड़ी बनी

RCB vs DC: 21 साल की श्रेयंका पाटिल ने रचा इतिहास, WPL के फाइनल में ऐसा करने वाली पहली खिलाड़ी बनी

 Written By: Mohid Khan
 Published : Mar 17, 2024 09:44 pm IST,  Updated : Mar 17, 2024 09:44 pm IST

WPL 2024 Final: वुमेंस प्रीमियर लीग 2024 के फाइनल मैच में दिल्ली की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए 113 रन पर सिमट गई। इस दौरान आरसीबी के लिए 21 साल की श्रेयंका पाटिल ने कमाल का प्रदर्शन किया।

Shreyanka Patil- India TV Hindi
21 साल की श्रेयंका पाटिल ने रचा इतिहास Image Source : WPL

RCB vs DC WPL 2024 Final: वुमेंस प्रीमियर लीग 2024 का फाइनल मैच दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस मैच में दिल्ली कैपिटल्स ने रॉयल चैलेंजर्स बैंगलौर के खिलाफ टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। लेकिन आरसीबी की गेंदबाजों के सामने दिल्ली कैपिटल्स की टीम कुछ कमाल नहीं कर सकी। वह 18.3 ओवर में 113 रन पर सिमट गई। इस दौरान आरसीबी की श्रेयंका पाटिल ने ऐतिहासिक कारनामा किया। 

श्रेयंका पाटिल ने रचा इतिहास

21 साल की श्रेयंका पाटिल ने इस मैच में कमाल की गेंदबाजी की। वह आरसीबी के लिए सबसे सफल गेंदबाज भी रहीं। उन्होंने 3.3 ओवर में 12 रन देकर चार विकेट अपने खाते में डाले। इसी के साथ श्रेयंका पाटिल वुमेंस प्रीमियर लीग के फाइनल मैच का बेस्ट स्पेल फेंकने वाली गेंदबाज भी बन गई। इससे पहले ये रिकॉर्ड मुंबई इंडियंस की हेली मैथ्यूज के नाम था। हेली मैथ्यूज ने 2023 वुमेंस प्रीमियर लीग में 4 ओवर में 5 रन देकर 3 विकेट अपने नाम किए थे। 

सोफी मोलिनू ने भी बरपाया कहर 

इस मैच में श्रेयंका पाटिल के अलावा सोफी मोलिनू ने भी कमाल की गेंदबाजी की। उन्होंने 4 ओवर में 20 रन देकर 3 विकेट अपने नाम किए। खास बात ये थी कि सोफी मोलिनू ने ये तीनों विकेट एक ही ओवर में चटकाए। इससे पहले दिल्ली कैपिटल्स तेज गति से रन बना रही थी। लेकिन सोफी मोलिनू ने एक ही ओवर में पूरा खेल बदल दिया। 

शैफाली वर्मा ने खेली दिल्ली के लिए सबसे बड़ी पारी 

दिल्ली कैपिटल्स के लिए सलामी बल्लेबाज शैफाली वर्मा इस मैच में सबसे सफल बल्लेबाज रहीं। शैफाली वर्मा ने 27 गेंदों पर 44 रनों की विस्फोटक पारी खेली। इस दौरान उन्होंने 2 चौके और 3 छक्के जड़े। उनके बाद कप्तान मेग लैनिंग ने 23 रन का योगदान दिया। 

ये भी पढ़ें

टीम को लगा बड़ा झटका, ये युवा खिलाड़ी हुआ चोटिल, स्क्वॉड से भी बाहर

पाकिस्तानी क्रिकेटर का बड़ा खुलासा, कहा टीम में रहता है असुरक्षा का माहौल

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल