1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. RCB पर हमेशा भारी पड़ता है KKR का घातक ऑलराउंडर, IPL में दर्ज ये 3 बड़े रिकॉर्ड

RCB पर हमेशा भारी पड़ता है KKR का घातक ऑलराउंडर, IPL में दर्ज ये 3 बड़े रिकॉर्ड

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Apr 06, 2023 02:41 pm IST,  Updated : Apr 06, 2023 02:41 pm IST

आरसीबी के खिलाफ केकेआर के एक स्टार खिलाड़ी ने हमेशा से ही कमाल का प्रदर्शन किया है।

KKR Team - India TV Hindi
KKR Team Image Source : IPLT20.COM

IPL 2023 में आज शाम कोलकाता नाइट राइडर्स और आरसीबी के बीच मुकाबला खेल जाएगा। केकेआर को अपने पिछले मुकाबले में पंजबा किंग्स के खिलाफ 7 रनों से हार का सामना करना पड़ा। वहीं, आरसीबी ने विराट कोहली और फॉफ डु प्लेसिस की बेहतरीन पारियों से मुंबई इंडियंस को 8 विकेट से शिकस्त दी थी। वहीं, केकेआर के एक स्टार खिलाड़ी का आरसीबी के खिलाफ बहुत ही धांसू रिकॉर्ड है। आइए जानते हैं, इसके बारे में। 

इस खिलाड़ी के नाम है बेहतरीन रिकॉर्ड 

आंद्रे रसेल अपनी बेहतरीन गेंदबाजी और धाकड़ बैटिंग में माहिर हैं। उन्होंने अपने दम पर केकेआर की टीम को कई मैच जिताए हैं। आरसीबी के खिलाफ रसेल ने हमेशा से ही अच्छा प्रदर्शन किया है। उन्होंने आईपीएल मं किसी टीम के खिलाफ अगर सबसे ज्यादा रन बनाए हैं, तो वह आरसीबी ही है। उन्होंने 395 रन 207.89 के स्ट्राइक रेट से बनाए हैं, जिसमें उनका औसत 43.89 रहा है। आईपीएल में रसेल का आरसीबी के खिलाफ ही सबसे ज्यादा स्ट्राइक रेट रहा है। वहीं, इस टीम के खिलाफ वह चार बार नॉट आउट लौटे हैं। 

IPL में खेलेंगे 100वां मैच 

आंद्रे रसेल गेंदबाजी में काफी किफायती साबित होते हैं और निचले क्रम पर उतरकर ताबड़तोड़ बैटिंग करते हैं। आज आरसीबी के खिलाफ होने वाले मैच में वह आईपीएल में अपना 100वां मैच खेलेंगे। उन्होंने अभी तक IPL के 99 मैचों में 2070 रन बनाए हैं, जिसमें 15 अर्धशतक शामिल हैं। इसके अलावा उन्होंने गेंद से कमाल करते हुए 89 विकेट भी चटकाए हैं। 

केकेआर का पलड़ा है भारी 

केकेआर और आरसीबी के बीच अब तक आईपीएल में कुल 30 मुकाबले खेले गए हैं, जिसमें 16 मैचों में केकेआर ने जीत दर्ज की है। वहीं, 14 मैचों में आरसीबी की टीम ने बाजी मारी है। इस तरह से आरसीबी के खिलाफ केकेआर का पलड़ा भारी है। आरसीबी की बल्लेबाजी बहुत ही मजबूत नजर आ रही है। वहीं, केकेआर की गेंदबाजी स्ट्रांग दिख रही है। ऐसे में केकेआर की गेंदबाजी और आरसीबी की बल्लेबाजी के बीच मुकाबला होने की उम्मीद है। 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल