1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. रिंकू सिंह ने बल्ले से मचाई ऐसी तबाही की कर ली धोनी की बराबरी, अब सिर्फ रह गए इस खिलाड़ी से पीछे

रिंकू सिंह ने बल्ले से मचाई ऐसी तबाही की कर ली धोनी की बराबरी, अब सिर्फ रह गए इस खिलाड़ी से पीछे

 Written By: Abhishek Pandey @anupandey29
 Published : Jan 22, 2026 08:43 am IST,  Updated : Jan 22, 2026 09:00 am IST

IND vs NZ: नागपुर के मैदान पर खेले गए भारत और न्यूजीलैंड के बीच पहले टी20 मैच में रिंकू सिंह ने फिनिशर की भूमिका को काफी बखूबी तरीके से निभाया। रिंकू ने इस मैच में 220 के स्ट्राइक रेट से 20 गेंदों में नाबाद 44 रनों की शानदार पारी खेली।

Rinku Singh- India TV Hindi
रिंकू सिंह Image Source : AP

भारतीय टीम ने न्यूजीलैंड के खिलाफ पांच मैचों की टी20 सीरीज का आगाज काफी शानदार तरीके से किया, जिसमें उन्होंने पहले मुकाबले को 48 रनों से अपने नाम किया। इस मैच में टीम इंडिया की तरफ से ओपनिंग बल्लेबाज अभिषेक शर्मा के बल्ले से जहां 84 रनों की विस्फोटक पारी देखने को मिली, तो वहीं फिनिशर की भूमिका में उतरे रिंकू सिंह ने भी अपनी जिम्मेदारी को बखूबी निभाया। रिंकू सिंह ने इस मैच में 20 गेंदों में 44 रनों की नाबाद पारी खेली जिसमें वह तीन छक्के और चार चौके लगाने में कामयाब रहे। उन्होंने अपनी इस पारी के दम पर टीम इंडिया के पूर्व कप्तान एमएस धोनी की भी एक खास मामले में बराबरी कर ली, जिसमें अब वह सिर्फ हार्दिक पांड्या से इस लिस्ट में पीछे रह गए हैं।

20वें ओवर में सबसे ज्यादा छक्के लगाने के मामले में की धोनी की बराबरी

रिंकू सिंह ने न्यूजीलैंड के खिलाफ नागपुर में खेले गए टी20 मैच में पारी के आखिरी ओवर में कुल 20 रन बनाए जिसमें वह 2 छक्के भी लगाने में कामयाब रहे। इसी के साथ भारतीय खिलाड़ी के तौर पर रिंकू सिंह अब टी20 इंटरनेशनल में 20वें ओवर में सबसे ज्यादा छक्के लगाने के मामले में एमएस धोनी के बराबर पहुंच गए हैं। रिंकू ने अब तक 20वें ओवर में अब तक 38 गेंदों का सामना किया है, जिसमें वह 12 छक्के लगा चुके हैं।  वहीं धोनी ने कुल 132 गेंदों का सामना करते हुए 12 छक्के लगाए थे। इस लिस्ट में पहले नंबर पर काबिज हार्दिक पांड्या ने 20वें ओवर में कुल 99 गेंदें खेली हैं और उसमें उन्होंने 15 छक्के लगाए हैं।

T20I में भारत के लिए 20वें ओवर में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले खिलाड़ी

  • हार्दिक पांड्या - 15 छक्के
  • रिंकू सिंह - 12 छक्के
  • एमएस धोनी - 12 छक्के
  • सूर्यकुमार यादव - 11 छक्के
  • दिनेश कार्तिक - 9 छक्के

मुझ पर टीम से अंदर-बाहर होने की वजह से दबाव था

न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टी20 मैच के खत्म होने के बाद रिंकू सिंह ने अपनी पारी को लेकर भी बयान दिया जिसमें उन्होंने इस बात को माना कि टीम से अंदर-बाहर होने की वजह से मुझ पर दबाव भी था। मेरी योजना थी सिंगल या दो रन लेने के साथ बीच में बाउंड्री लगाने की कोशिश करता रहूं। इसके साथ ही आखिर तक टिककर पारी को खत्म करके वापस जाना था। ये सीरीज हम सभी के लिए काफी अहम है जिसे हम जीतना चाहते हैं, ताकि वर्ल्ड कप में हम अच्छे आत्मविश्वास के साथ जाएं और उसी लय को बरकरार रख सके। जब आप नंबर 5, 6 या 7 पर बल्लेबाजी करते हैं तो आखिरी के ओवर्स में इसी तरह के मांइडसेट के साथ आपको खेलने को कोशिश करनी चाहिए।

ये भी पढ़ें

मैच के बीच चोटिल हुआ स्टार ऑलराउंडर, उंगली से बहने लगा खून, T20 वर्ल्ड कप खेलने पर लटकी तलवार!

बांग्लादेश की निकल गई सारी अकड़, अब ICC से लगा रहा चमत्कार की आस, बोर्ड की ओर से आया बड़ा बयान

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल