1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. रिंकू सिंह को बेस्ट फिनिशर बनाने में KKR का बड़ा हाथ, स्टार बल्लेबाज ने खोला बड़ा राज

रिंकू सिंह को बेस्ट फिनिशर बनाने में KKR का बड़ा हाथ, स्टार बल्लेबाज ने खोला बड़ा राज

 Written By: Deepesh Sharma
 Published : May 10, 2023 11:16 pm IST,  Updated : May 10, 2023 11:16 pm IST

रिंकू सिंह ने अपनी कमाल की बल्लेबाजी को लेकर बड़ा राज खोल दिया है। इस बल्लेबाज ने अपनी फ्रेंचाइजी को लेकर भी बड़ी बात कही है।

Rinku Singh- India TV Hindi
Rinku Singh Image Source : AP

केकेआर के स्टार बल्लेबाज रिंकू सिंह ने इस सीजन में कमाल की बल्लेबाजी करके सभी का दिल जीता है। रिंकू ने अपने दम पर मैच फिनिस कर केकेआर को जीत दिलाई है। आज केकेआर अगर प्लेऑफ की रेस में बनी हुई है तो उसमें रिंकू का बड़ा हाथ रहा है। लेकिन इस बल्लेबाज को बनाने में केकेआर की टीम का भी एक बड़ा हाथ रहा है।

रिंकू की कामयाबी में केकेआर का हाथ

केकेआर के प्रतिभावान बल्लेबाज रिंकू सिंह ने बुधवार को अपनी अच्छी फॉर्म का श्रेय मुंबई में फ्रेंचाइजी की अकादमी में कड़ी मेहनत को दिया। रिंकू गुजरात टाइटंस के खिलाफ और फिर पिछले मैच में पंजाब किंग्स के खिलाफ शानदार प्रदर्शन के साथ केकेआर के सबसे बड़े फिनिशर के रूप में उभरे हैं। रिंकू ने कहा कि अकादमी में मेरी कड़ी मेहनत रंग ला रही है। हमारे पास ऑफ सत्र शिविर था और मैंने बहुत मेहनत की है और बहुत सुधार किया है। 

करते हैं काफी अभ्यास

गुजरात टाइटंस के खिलाफ आखिरी ओवर में पांच छक्के लगाकर सुर्खियों में आए रिंकू ने कहा कि मैं सिर्फ सामान्य शॉट खेलता हूं और केकेआर अकादमी में अपने बल्लेबाजी क्रम के अनुसार डेथ ओवरों के लिए कठिन अभ्यास करता हूं। उत्तर प्रदेश के इस 25 वर्षीय बल्लेबाज ने कहा कि मैं बस इसे सरल रखने और सामान्य शॉट खेलने की कोशिश करता हूं। मुझे लगता है कि अगर मैं कुछ अतिरिक्त करने की कोशिश करता हूं तो यह मेरी बल्लेबाजी को प्रभावित करेगा। यह सिर्फ गेंद की योग्यता के हिसाब से ही शॉट खेलता हूं।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल