1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. रिंकू सिंह ने आखिरकार सूर्यकुमार यादव को छोड़ दिया पीछे, IPL 2023 में किया ये बड़ा कारनामा

रिंकू सिंह ने आखिरकार सूर्यकुमार यादव को छोड़ दिया पीछे, IPL 2023 में किया ये बड़ा कारनामा

 Written By: Govind Singh
 Published : May 15, 2023 08:58 am IST,  Updated : May 15, 2023 09:02 am IST

Rinku Singh KKR: केकेआर के स्टार बल्लेबाज रिंकू सिंह ने चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ धमाकेदार बल्लेबाजी की। उन्होंने शानदार पारी खेली और इसी के साथ वह आईपीएल 2023 में सूर्यकुमार यादव को पीछे छोड़ने में कामयाब रहे।

Rinku Singh- India TV Hindi
Rinku Singh And Suryakumar Yadav Image Source : IPL

Rinku Singh Suryakumar Yadav IPL 2023: चेन्नई सुपर किंग्स को कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ 6 विकेट से शिकस्त झेलनी पड़ी। इस जीत के साथ ही केकेआर ने प्लेऑफ की उम्मीदों को जिंदा रखा है। सीएसके के खिलाफ रिंकू सिंह ने शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने मैदान के हर तरफ स्ट्रोक लगाए और बेहतरीन अर्धशतक लगाया। केकेआर को उन्होंने अपने दम पर मैच जिताया। शानदार पारी खेलते ही उन्होंने सूर्यकुमार यादव को भी पीछे छोड़ दिया। 

रिंकू सिंह ने किया कमाल 

चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ केकेआर की शुरुआत अच्छी नहीं रही। जब रहमानुल्लाह गुरबाज 1 रन और जेसन रॉय 12 रन बनाकर आउट हो गए। लेकिन फिर रिंकू सिंह ने धमाकेदार बल्लेबाजी की। उन्होंने कप्तान नितीश राणा के साथ मिलकर केकेआर को जीत दिला दी। रिंकू ने 43 गेंदों में 54 रन बनाए, जिसमें 4 चौके और 3 छक्के शामिल थे। इसी के साथ उनके आईपीएल 2023 में 25 छक्के हो गए हैं और उन्होंने सूर्यकुमार यादव को पीछे छोड़ दिया है। सूर्या के आईपीएल 2023 में 24 छक्के हैं। 

IPL 2023 में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले खिलाड़ी: 

1. फाफ डु प्लेसिस- 34 छक्के 

2. ग्लेन मैक्सवेल- 30 छक्के 
3. शिवम दुबे- 30 छक्के 
4. यशस्वी जायसवाल- 26 छक्के 
5. रिंकू सिंह- 25 छक्के 
6. सूर्यकुमार यादव- 24 छक्के 

केकेआर के लिए किया शानदार प्रदर्शन 

रिंकू सिंह को केकेआर की टीम ने साल 2018 में 80 लाख रुपये में खरीदा था। उनका पहला सीजन अच्छा नहीं गया। लेकिन इसके बाद भी केकेआर की टीम ने उन्हें साल 2019 के लिए बरकरार रखा। इसके बाद उन्होंने अपनी बल्लेबाजी पर काम किया और साल 2018-19 सीजन में उत्तर प्रदेश के लिए रणजी ट्रॉफी में बेहतरीन प्रदर्शन किया। आईपीएल 2023 में उनका प्रदर्शन और निखरकर सामने आया है। 

IPL 2023 में दिखाया दम 

रिंकू सिंह ने गुजरात टाइटंस के खिलाफ यश दयाल के एक ओवर में पांच छक्के लगाकर केकेआर को जीत दिलाई थी। आईपीएल 2023 में उन्होंने भी तक 13 मुकाबलों में 407 रन बनाए हैं, जिसमें 3 अर्धशतक शामिल हैं। वह साल 2018 से ही आईपीएल में खेल रहे हैं। उन्होंने अभी तक आईपीएल के 30 मैचों में 658 रन बनाए हैं। आईपीएल में उनका औसत 32.90 है। 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल