1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. VIDEO: ऋषभ पंत ने लाइव टीवी पर कह दी अश्लील बात, हार या फिर टीम इंडिया, क्या है इसकी वजह

VIDEO: ऋषभ पंत ने लाइव टीवी पर कह दी अश्लील बात, हार या फिर टीम इंडिया, क्या है इसकी वजह

 Published : May 20, 2026 09:00 am IST,  Updated : May 20, 2026 09:00 am IST

ऋषभ पंत ने मंगलवार देर रात लाइव इंटरव्यू में ऐसी बात कह दी, जो अब चर्चा का विषय बनी हुई है। क्या पंत ने जानबूझकर ऐसा किया या​ फिर गलती से निकल गया। हालांकि अभी तक ऋषभ ने इसके लिए सॉरी नहीं बोला है। उसका वीडियो भी सामने आया है।

rishabh pant- India TV Hindi
ऋषभ पंत Image Source : AP

ऋषभ पंत की कप्तानी वाली लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम एक और मैच हार गई। वैसे तो एलएसजी के लिए ये कोई नई बात नहीं है, टीम इससे पहले भी हारती रही है। लेकिन इस मैच के बाद कप्तान ऋषभ पंत कुछ ज्यादा ही खफा दिखे। शायद यही कारण रहा कि मैच के बाद पंत ने लाइव टीवी पर ऐसी बात कह दी, जो नहीं कही जानी चाहिए। अब ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। 

राजस्थान रॉयल्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को दी मात

लखनऊ सुपर जायंट्स को मंगलवार को राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ करारी शिकस्त का सामना करना पड़ा। एलएसजी की टीम 220 रन बनाकर भी हार गई। इसके बाद जब मैच खत्म होने पर पंत से बात की गई तो उन्होंने कहा कि बीच और फिर आखिरी ओवर में जोफ्रा आर्चर ने तरह की बॉलिंग की, वह सच में बहुत अच्छी थी। पंत ने माना कि विकेट इस तरह की थी कि टीम पांच से दस रन और बना सकती थी। ये बात सच है कि टीम को जिस तरह की शुरुआत मिली थी, उसके हिसाब से और रन बनाने चाहिए थे, लेकिन टीम आखिरी आखिरी ओवर्स में इसका फायदा नहीं उठा सकी। 

पंत ने आखिर में किया अभद्र भाषा का प्रयोग

टीम के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी इस मैच में नहीं खेल रहे थे, उनको लेकर जब मैच के बाद पंत से सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि अनुभव ऐसी चीज है जिसकी कमी आपको हमेशा खलेगी, चाहे चीजें अच्छी हों या बुरी। अनुभव रातों-रात नहीं लाया जा सकता। लोगों को वहां तक पहुंचने में कई साल लग जाते हैं। इसके बाद पंत ने ये भी कहा कि ये जैसी टीम है, हम जानते हैं कि यह जीत सकते हैं। बोले कि वे काफी कॉन्फिडेंट हैं। यह मैच हिसाब से नहीं गया। लेकिन इससे यह बात नहीं बदलती कि हम एक बहुत अच्छी टीम है। इस बीच पंत ने कुछ ऐसा कहा जो लिखा नहीं जा सकता। यहां पर वीडियो है, जिसे आप सुन सकते हैं। 

टेस्ट टीम इंडिया के उपकप्तानी हटा दिए गए हैं पंत

अब सवाल है कि पंत ने ये बात जानबूझ कर कही या​​ फिर उनके मुंह से निकल गई। हालांकि पंत ने इसके लिए माफी नहीं मांगी है। हां, उस वक्त पंत से बात कर रहे ​इयान बिशन ने जरूर माफी मांगी और अपनी बात खत्म कर दी। अब सवाल है कि पंत ने ऐसा क्यों किया। क्या वे मर्यादा भूल गए थे कि टीवी क्या बोला जाता है और क्या नहीं। क्या ये आईपीएल में हार का असर है। टीम तो पहले भी हारती रही है, तब तो पंत ने ऐसा कुछ नहीं कहा। कहीं ऐसा तो नहीं कि पंत ​मंगलवार को ही टीम इंडिया के टेस्ट उपकप्तान से हटा दिए गए हैं, इसलिए ऐसा बोले हों। ये तो नहीं पता, लेकिन पंत ने जो कुछ भी कहा, उसे किसी भी सूरत में सही नहीं ठहराया जा सकता। 

यहां देखें पंत का वो वीडियो 

यह भी पढ़ें 

IND vs AFG: टीम इंडिया के स्क्वाड का ऐलान हो गया, लेकिन कब से शुरू होगा भारत बनाम अफगानिस्तान टेस्ट मुकाबला

ऑरेंज कैप की दौड़ में आ गया नया मोड़, वैभव सूर्यवंशी ने किया बड़ा धमाका

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल