1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. ऋषभ पंत तो यूं ही बदनाम हैं, इस खिलाड़ी ने दो मैच खेलकर ले लिए इतने करोड़ रुपये

ऋषभ पंत तो यूं ही बदनाम हैं, इस खिलाड़ी ने दो मैच खेलकर ले लिए इतने करोड़ रुपये

 Published : Jun 03, 2025 05:15 pm IST,  Updated : Jun 03, 2025 05:15 pm IST

ऋषभ पंत भले ही आईपीएल के सबसे महंगे खिलाड़ी माने जा रहे हों, लेकिन एक खिलाड़ी ने तो दो मैच खेलकर ही करीब 11 करोड़ रुपये बना लिए।

rishabh pant- India TV Hindi
ऋषभ पंत Image Source : AP

ऋषभ पंंत इस साल के आईपीएल में खूब चर्चा में रहे। वे आईपीएल के सबसे महंगे खिलाड़ी जो बन गए थे। लखनऊ सुपर जायंट्स ने उन्हें 27 करोड़ रुपये में अपने पाले में किया था। उनसे उम्मीद की जा रही थी कि वे एलएसजी को उस मुकाम तक लेकर जाएंगे, जहां तक टीम अभी तक नहीं पहुंची है। इतनी महंगी कीमत लेकर खराब प्रदर्शन करके ऋषभ पंत निशाने पर भी रहे। लेकिन आपको जानकर आश्चर्य होगा कि एक खिलाड़ी ने तो दो ही मैच खेलकर करोड़ों रुपये ले लिए और टीम के लिए कुछ किया भी नहीं। 

एलएसजी ने ऋषभ पंत के लिए खर्च किए 27 करोड़ रुपये

आईपीएल 2025 से पहले मेगा ऑक्शन में लखनऊ सुपर जायंट्स ने ऋषभ पंत को 27 करोड़ रुपये की भारी भरकम रकम में खरीदा था। ये बात और है कि वे अपनी टीम के लिए कप्तान और बल्लेबाज के रूप में कुछ खास नहीं कर पाए। लेकिन वे टीम के कप्तान थे और सीजन में उन्होंने 14 मुकाबले भी खेले। अगर खेले गए मैचों और प्रदर्शन के लिहाज से देखें तो ऋषभ सबसे महंगे खिलाड़ी नहीं हैं। इस मामले में दिल्ली कैपिटल्स के तेज गेंदबाज टी नटराजन सबसे महंगे रहे। उन्होंने केवल दो मैच खेले और 10.75 करोड़ रुपये की भारी भरकम सैलरी भी ले ली। 

एक मैच के लिए नटराजन को मिले पांच करोड़ से भी अधिक

इस हिसाब से देखें तो टीम नटराजन ने एक मैच के लिए 5.37 करोड़ रुपये मिले। टीम ने उन्हें काफी महंगी कीमत पर खरीदा था, लेकिन पता नहीं क्यों उन्हें सारे मैच नहीं खेलाए गए। बाएं हाथ के तेज गेंदबाज टी नटराजन ने आईपीएल 2025 में केवल दो मैच खेले और एक भी विकेट नहीं लिया। हालांकि पक्के तौर पर तो नहीं कहा जा सकता, लेकिन माना जा रहा है कि नटराजन चोटिल हुए थे। वह पूरे समय टीम के साथ प्रैक्टिस और यात्रा कर रहे थे। क्योंकि टीम जिस खिलाड़ी पर करीब 11 करोड़ रुपये खर्च करती है, वो हर मैच की प्लेइंग इलेवन का हिस्सा जरूर रहता है। 

मोहित शर्मा ने कुछ नहीं किया, फिर भी खेलते रहे

इस बारे में दिल्ली कैपिटल्स के मेंटर केविन पीटरसन से नटराजन को लेकर जब पूछा गया तो पता चला कि नटराजन टीम में जगह नहीं बना पा रहे हैं। यहां तक कि जब टीम लगातार मैच हार रही थी, उसके बाद भी नटराजन को लगातार मौका नहीं दिया गया। ये बात समझ से परे है। अगर नटराजन की प्लेइंग इलेवन में जगह नहीं बन रही थी तो उन्हें इतनी मोटी रकम देने की जरूरत क्या थी। दिल्ली कैपिटल्स के लिए मुकेश कुमार, मोहित शर्मा और दुष्मंथा चमीरा जैसे खिलाड़ी नटराजन से पहले खेले। मुकेश ने अच्छा प्रदर्शन किया, उन्होंने 12 विकेट लिए। वहीं बात अगर मोहित शर्मा और चमीरा की करें तो वे अपने प्रदर्शन से कभी भी प्रभावित नहीं कर पाए। मोहित शर्मा ने आठ मैचों में 128.5 की खराब औसत से केवल दो विकेट लिए। दूसरी ओर, चमीरा ने पांच पारियों में केवल चार विकेट लिए और उनकी इकॉनमी 11.4 थी।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल