1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. ऋषभ पंत या केएल राहुल, इंग्लैंड में अब तक किसने किया है राज, देखें दोनों के आंकड़े

ऋषभ पंत या केएल राहुल, इंग्लैंड में अब तक किसने किया है राज, देखें दोनों के आंकड़े

 Written By: Hitesh Jha
 Published : Jun 16, 2025 12:04 pm IST,  Updated : Jun 16, 2025 12:06 pm IST

इंग्लैंड और भारत के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला हेडिंग्ले लीड्स में खेला जाएगा। यह मैच 20 जून से शुरू होगा।

KL Rahul & Rishabh Pant- India TV Hindi
केएल राहुल & ऋषभ पंत Image Source : INDIA TV

टीम इंडिया की नजरें इस वक्त इंग्लैंड के खिलाफ आगामी पांच मैचों की टेस्ट सीरीज पर है। इस सीरीज के जरिए ही भारत WTC 2025-27 चक्र का आगाज करेगा। ऐसे में भारतीय प्लेयर्स के ऊपर इस टेस्ट सीरीज में अच्छा प्रदर्शन करने के दबाव होगा। इन पांच मैचों की टेस्ट सीरीज में टीम इंडिया की कप्तानी शुभमन गिल करेंगे। रोहित और विराट जैसे दिग्गज खिलाड़ी टेस्ट फॉर्मेट से संन्यास ले चुके हैं, ऐसे में उनकी गैरमौजूदगी में भारतीय सेलेक्टर्स ने इस सीरीज के लिए युवा खिलाड़ियों पर भरोसा जताया है।

इंग्लैंड सीरीज में इन दो खिलाड़ियों पर रहेंगी सभी की निगाहें

इंग्लैंड में टेस्ट मैच जीतने के लिए तीनों ही डिपार्टमेंट (बैटिंग, फील्डिंग और बॉलिंग) में टीम इंडिया को अच्छा खेल दिखाना होगा। पिछले कुछ दौरों पर ऐसा देखा गया है कि भारत के गेंदबाज वहां अच्छा प्रदर्शन करते हैं लेकिन बल्लेबाजी में टीम पीछे रह जाती है। ऐसे में आगामी टेस्ट सीरीज से पहले टीम इंडिया के नए कप्तान शुभमन गिल के सामने बड़ी चुनौती होगी। उन्हें कप्तानी के साथ बल्लेबाजी में भी खुद को साबित करना होगा। उनके अलावा दो और खिलाड़ी जिनसे इस सीरीज में सभी को काफी उम्मीदें होंगी वो केएल राहुल और ऋषभ पंत हैं। दोनों के पास इंग्लैंड में टेस्ट खेलने के अनुभव है तो आइए हम आपको बताते हैं कि इंग्लैंड में इंग्लैंड के खिलाफ इन दोनों बल्लेबाजों के आंकड़े कैसे हैं।

इंग्लैंड में कैसे हैं केएल राहुल और ऋषभ पंत के आंकड़े?

इंग्लैंड में टेस्ट मैचों में दोनों ही खिलाड़ियों के आंकड़े लगभग एक समान हैं। ऋषभ पंत की बात करें तो उन्होंने इंग्लैंड में अब तक 8 टेस्ट मैच खेले हैं। इन 8 मैचों की 15 पारियों में उन्होंने 34.06 के औसत से 511 रन बनाए हैं। इंग्लैंड में पंत के नाम अब तक 2 शतक और 2 अर्धशतक दर्ज हैं और उनका स्ट्राइक रेट 70.19 का रहा है।

केएल राहुल की बात करें तो उन्होंने अब तक इंग्लैंड में इंग्लैंड के खिलाफ कुल 9 टेस्ट मैच खेले हैं। इन 9 मैचों की 18 पारियों में उन्होंने 34.11 के औसत से 614 रन बनाए हैं। भारत के इस भरोसेमंद बल्लेबाज ने इंग्लैंड की सरजमीं पर 2 शतक और 1 अर्धशतक लगाए हैं। वहां उनका स्ट्राइक रेट 51.81 का रहा है। इन दोनों ही बल्लेबाजों ने अब तक इंग्लैंड में इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट मैचों में अच्छा प्रदर्शन किया है। दोनों का औसत इंग्लैंड में लगभग बराबर का है। ऐसे में फैंस चाहेंगे कि इस सीरीज में राहुल और पंत ज्यादा से ज्यादा रन बनाएं।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल