1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. IND vs ENG: कप्तान रोहित ने अपने टेस्ट करियर में पहली पारी किया ऐसा, विराट-गावस्कर के साथ इस लिस्ट में हुए शामिल

IND vs ENG: कप्तान रोहित ने अपने टेस्ट करियर में पहली पारी किया ऐसा, विराट-गावस्कर के साथ इस लिस्ट में हुए शामिल

 Written By: Mohid Khan
 Published : Feb 26, 2024 12:11 pm IST,  Updated : Feb 26, 2024 12:24 pm IST

Rohit Sharma: रोहित शर्मा ने इंग्लैंड के खिलाफ रांची टेस्ट मैच की चौथी पारी में 55 रन बनाए। इसी के साथ वह भारतीय कप्तानों की एक खास लिस्ट में शामिल हो गए हैं।

Rohit Sharma- India TV Hindi
रोहित ने अपने टेस्ट करियर में पहली पारी किया ऐसा Image Source : GETTY

IND vs ENG 4th Test: भारत और इंग्लैंड के बीच रांची में खेले जा रहे टेस्ट मैच के चौथे दिन लंच तक टीम इंडिया ने 3 विकेट के नुकसान पर 118 रन बनाए। इस दौरान टीम इंडिया ने रोहित शर्मा, यशस्वी जायसवाल और रजत पाटीदार का विकेट गंवाया। लेकिन रोहित शर्मा ने आउट होने से पहले ऐसा कुछ किया जो वह इससे पहले अपने पूरे टेस्ट करियर में नहीं कर सके थे। 

कप्तान रोहित ने टेस्ट में पहली बार किया ऐसा 

रोहित शर्मा ने इस मैच की दूसरी पारी में 81 गेंदों का सामना किया। इस दौरान उन्होंने 5 चौके और 1 छक्के की मदद से 55 रन बनाए। ये रोहित शर्मा के टेस्ट करियर में दूसरा मौका है जब उन्होंने टेस्ट मैच की चौथी पारी में अर्धशतक जड़ा है। वहीं, बतौर कप्तान उन्होंने ऐसा पहली बार किया है। इससे पहले उन्होंने 2021 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ ऐसा किया था। लेकिन उस पारी में उन्होंने 52 रन ही बनाए थे। ऐसे में ये उनके टेस्ट करियर की चौथी पारी का बेस्ट स्कोर भी हो गया है। 

विराट-गावस्कर के साथ इस लिस्ट में हुए शामिल 

रोहित शर्मा भारत में टेस्ट मैच की चौथी पारी में 50+ रन बनाने वाले भारत के छठे कप्तान भी बने हैं। रोहित शर्मा से पहले विराट कोहली, राहुल द्रविड़, सौरव गांगुली, सुनील गावस्कर और मंसूर अली खान पटौदी बतौर भारतीय कप्तान ये कारनामा कर चुके हैं। अब रोहित भी इस लिस्ट में शामिल हो गए हैं। 

भारत में चौथी पारी में 50+ रन बनाने वाले भारतीय कप्तान

रोहित शर्मा: 52 रन, बनाम इंग्लैंड, 2024 

विराट कोहली: 72 रन, बनाम इंग्लैंड, 2021 
राहुल द्रविड़: 71 रन, बनाम इंग्लैंड, 2006 
सौरव गांगुली: 65 रन, बनाम जिम्बाब्वे, 2000 
सुनील गावस्कर: 83 रन, बनाम इंग्लैंड 1982 
मंसूर अली खान पटौदी: 53 रन, बनाम ऑस्ट्रेलिया, 1964 

ये भी पढ़ें

IND vs ENG: इंग्लैंड के खिलाफ यशस्वी जायसवाल का ऐतिहासिक कारनामा, विराट के बाद ऐसा करने वाले बने दूसरे भारतीय

Rohit Sharma : रोहित शर्मा ने बनाया बड़ा रिकॉर्ड, 55 रन बनाकर किया ये कारनामा

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल