1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. Rohit Sharma Birthday: 10 साल, 5 ट्रॉफी...अब वर्ल्ड कप का इंतजार! जानें हिटमैन ने कितने खिताब किए अपने नाम

Rohit Sharma Birthday: 10 साल, 5 ट्रॉफी...अब वर्ल्ड कप का इंतजार! जानें हिटमैन ने कितने खिताब किए अपने नाम

 Written By: Priyam Sinha
 Published : Apr 30, 2023 01:56 pm IST,  Updated : Apr 30, 2023 01:56 pm IST

Rohit Sharma Birthday: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान रोहित शर्मा के 36वें जन्मदिन के मौके पर जानें उनके करियर के सभी खिताबों की लिस्ट।

Rohit Sharma Birthday- India TV Hindi
Rohit Sharma Birthday Image Source : TWITTER MUMBAI INDIANS

भारतीय क्रिकेट टीम और आईपीएल फ्रेंचाइजी मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा का जन्म 30 अप्रैल 1987 को हुआ था। अपनी 36 साल की उम्र में रोहित ने हिटमैन जैसी उपाधि दर्ज कर ली है। उनकी आतिशी बल्लेबाजी और कई धुआंधार रिकॉर्ड के कारण दुनिया उन्हें इस नाम से बुलाती है। उनके नाम वनडे क्रिकेट की एक पारी में सर्वाधिक 264 रन बनाने जैसे कई बड़े रिकॉर्ड भी दर्ज हैं। पर सबसे बड़ी बात है ट्रॉफी की, यानी रोहित शर्मा बतौर कप्तान भी पिछले 10 सालों में दुनिया के सामने एक नया मुकाम हासिल करते देखे गए। उन्होंने आईपीएल में अपनी कप्तानी में मुंबई को 2013 से 2020 तक यानी 8 सीजन में से पांच बार चैंपियन बना दिया। 

साल 2021 टी20 वर्ल्ड कप के बाद भारतीय टीम की कमान संभालने वाले रोहित शर्मा से सभी भारतीय फैंस को उम्मीदें थीं उनसे विश्व कप खिताब की। दुर्भाग्यवश टीम इंडिया टी20 वर्ल्ड कप 2022 के सेमीफाइनल तक रोहित के नेतृत्व में पहुंची लेकिन खिताब नहीं जीत पाई। साल 2018 में रोहित शर्मा ने टीम को अपनी कप्तानी में एशिया कप का खिताब जिताया था। फिर उनकी कप्तानी में साल 2023 में टीम ने बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी भी जीती। साल 2015 में उन्होंने अर्जुन अवॉर्ड जीता था और फिर 2020 में उन्हें मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार से भी नवाजा गया। इन सबके बीच अब पूरे भारत को इस सितारे से वर्ल्ड कप ट्रॉफी का इंतजार है।

हिटमैन बनाएंगे वर्ल्ड चैंपियन!

टीम इंडिया ने 1983 में पहली बार वर्ल्ड कप का खिताब जीता था और वनडे फॉर्मेट में यह ट्रॉफी देश को मिली थी। उसके बाद साल 2007 में एमएस धोनी की कप्तानी में टीम टी20 वर्ल्ड कप जीती और 2011 में वनडे वर्ल्ड कप का खिताब अपने नाम किया। उसके बाद से टीम इंडिया को किसी भी विश्व कप ट्रॉफी का इंतजार है। रोहित ने पहली बार वर्ल्ड कप में कप्तानी की और टी20 वर्ल्ड कप 2022 में टीम इंडिया जीत नहीं दर्ज कर पाई। पर इस साल होना है वनडे वर्ल्ड कप 2023 जिसमें सभी को उम्मीद है कि टीम रोहित की कप्तानी में इतिहास रच सकती है। खास बात यह है कि इस बार टूर्नामेंट भारत में ही खेला जा रहा है। पिछली बार जब यहां मेगा ईवेंट 2011 में संयुक्त रूप से बांग्लादेश और श्रीलंका के साथ आयोजित हुआ था तब भारत चैंपियन बना था।

रोहित शर्मा बतौर खिलाड़ी बात करें तो उन्होंने छह बार आईपीएल का खिताब जीता है। पांच बार अपनी कप्तानी में मुंबई इंडियंस को जीत दिलाने के अलावा साल 2009 में चैंपियन बनी डेक्कन चार्जर्स का भी वह हिस्सा थे। इसके अलावा साल 2007 में टी20 वर्ल्ड कप जीतने वाली भारतीय टीम, 2013 में चैंपियंस ट्रॉफी जीतने वाली इंडियन टीम में भी रोहित शर्मा शामिल थे। हिटमैन का कैप्टेंसी रिकॉर्ड शानदार रहा है। ऐसे में सभी को उम्मीद है कि बतौर कप्तान रोहित शर्मा देश के लिए वो उपलब्धि हासिल करें जिसे कपिल देव ने 1983 और एमएस धोनी ने 2007 व 2011 में अपने नाम किया था।

यह भी पढ़ें:-

IPL के लिए ऐतिहासिक लम्हा, 1000वें मैच में मुंबई और राजस्थान के बीच होगा हाईवोल्टेज मुकाबला

MI vs RR: अर्जुन तेंदुलकर की अब होगी असली परीक्षा, राजस्थान के खिलाफ कैसी होगी मुंबई की Playing 11

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल