1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. IPL के इतिहास में ये करिश्मा करने वाले सिर्फ दूसरे बल्लेबाज बने रोहित, जानिए पहले नंबर पर है कौन?

IPL के इतिहास में ये करिश्मा करने वाले सिर्फ दूसरे बल्लेबाज बने रोहित, जानिए पहले नंबर पर है कौन?

 Written By: Govind Singh
 Published : May 22, 2023 02:34 pm IST,  Updated : May 22, 2023 02:34 pm IST

रोहित शर्मा ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ आतिशी पारी खेली और इसी के दम पर उन्होंने एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया।

Rohit Sharma- India TV Hindi
Rohit Sharma Image Source : IPL

Rohit Sharma Mumbai Indians: मुंबई इंडियंस ने धमाकेदार अंदाज में सनराइजर्स हैदराबाद को 9 विकेट से हरा दिया। इस मैच में सुपरस्टार बल्लेबाज रोहित शर्मा ने धमाकेदार अंदाज में बल्लेबाजी की और शानदार अर्धशतक लगाया। उन्होंने मैदान के हर तरफ स्ट्रोक लगाए। बेहतरीन पारी खेलते ही उन्होंने एक आईपीएल में एक ऐसा कारनामा कर दिया, जिसे आईपीएल के इतिहास में सिर्फ दो ही बल्लेबाज कर पाए हैं। आइए जानते हैं, इसके बारे में। 

रोहित ने किया ये कमाल 

मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ पारी की शुरुआत में ही शानदार लय में नजर आए। उन्होंने 37 गेंदों में 56 रन बनाए, जिसमें 8 चौके और 1 लंबा छक्का शामिल था। इसी के साथ उन्होंने आईपीएल में उन्होंने मुंबई इंडियंस के लिए 5000 रन पूरे कर लिए हैं। उन्होंने मुंबई इंडियंस के लिए 192 पारियों में 5022 रन बनाए हैं।

ऐसा करने वाले बने दूसरे बल्लेबाज 

रोहित शर्मा आईपीएल के इतिहास में विराट कोहली के बाद दूसरे ऐसे बल्लेबाज बने हैं, जिन्होंने आईपीएल में किसी एक टीम के लिए 5000 से ज्यादा रन बनाए हैं। कोहली ने आरसीबी के लिए 7263 रन बनाए हैं। कोहली ने साल 2008 से आईपीएल में सिर्फ आरसीबी की टीम की तरफ से ही खेला है। 

ऐसा रहा है आईपीएल करियर 

रोहित की गिनती दुनिया की विस्फोटक बल्लेबाजों में होती है। उन्होंने अपने दम पर मुंबई इंडियंस को कई मैच जिताए हैं। वह साल 2008 से आईपीएल में खेल रहे हैं। उन्होंने आईपीएल में डेक्कन चार्जर्स और मुंबई इंडियंस की तरफ से खेला है। उन्होंने आईपीएल के 241 मैचों में 6192 रन बनाए हैं, जिसमें 1 शतक और 42 अर्धशतक शामिल हैं। आईपीएल में उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 109 रहा है। 

 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल