1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. रोहित शर्मा अंपायर पर बुरी तरह झल्लाए, बल्ला चेक करते समय गेज से नहीं हो रहा था पास; देखें VIDEO

रोहित शर्मा अंपायर पर बुरी तरह झल्लाए, बल्ला चेक करते समय गेज से नहीं हो रहा था पास; देखें VIDEO

 Written By: Abhishek Pandey @anupandey29
 Published : Apr 12, 2026 11:54 pm IST,  Updated : Apr 12, 2026 11:54 pm IST

MI vs RCB: आरसीबी के खिलाफ मैच में जब रोहित शर्मा मैदान पर बल्लेबाजी करने के लिए जाने वाले थे, तो उससे पहले चौथे अंपायर ने उनका बल्ला चेक किया लेकिन गेज से बल्ला पास नहीं हो रहा था। इसके बाद तिलक वर्मा ने आकर जब बल्ला पास कर दिया तो रोहित अंपायर पर काफी गुस्सा होते नजर आए।

Rohit Sharma- India TV Hindi
रोहित शर्मा Image Source : X/SCREENGRAB

इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें सीजन का 20वां लीग मुकाबला मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु टीम के बीच में मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला गया। इस मैच में मुंबई इंडियंस को 18 रनों से हार का सामना करना पड़ा। आरसीबी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर्स में 240 रनों का स्कोर बनाया था, जिसका पीछा करते हुए मुंबई इंडियंस की टीम 20 ओवर्स में 222 रन ही बनाने में कामयाब हो सकी। इस मुकाबले में मुंबई इंडियंस टीम के स्टार खिलाड़ी रोहित शर्मा जब बल्लेबाजी करने आने वाले थे तो उस समय बल्ला चेक कराने के दौरान वह चौथे अंपायर पर काफी बुरी तरह से गुस्सा होते नजर आए जिसका वीडियो अब खूब वायरल हो रहा है।

अंपायर बल्ले से पास नहीं करा पा रहे थे गेज

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु टीम के खिलाफ मैच में जब रोहित शर्मा ओपनिंग में रेयान रिकल्टन के साथ बल्लेबाजी करने के लिए आने वाले थे तो उस समय वह बाउंड्री लाइन पर खड़े हुए थे। इस दौरान चौथे अंपायर ने उनका बल्ला चेक करने के लिए आए तो उसमें तीन से चार बार कोशिश करने पर उनका बल्ला गेज से पास नहीं हो पा रहा था। इसको लेकर रोहित शर्मा के चेहरे पर झल्लाहट साफतौर पर देखने को मिल रही थी। इसी बीच उन्होंने डग आउट की तरफ आवाज दी जिसमें तिलक वर्मा वहां से आए और फिर उन्होंने अंपायर से गेज लेकर बल्ले को आसानी से पास कर दिया। रोहित ने जैसे ही बल्ला गेज से पास हुआ तो उन्होंने चौथे अंपायर में झल्लाहट से देखते हुए गुस्से में कुछ कहा और फिर बल्लेबाजी करने के लिए मैदान के अंदर गए।

मुंबई को मिली लगातार तीसरी हार

आईपीएल के 19वें सीजन का आगाज मुंबई इंडियंस ने काफी शानदार तरीके से करते हुए पहले मुकाबले में जीत हासिल की थी, लेकिन इसके बाद उन्हें लगातार तीन मुकाबलों में हार का सामना करना पड़ा है। मुंबई इंडियंस की इस हार का बड़ा कारण उनके गेंदबाजों का लगातार खराब प्रदर्शन करना है, जिसमें आरसीबी के खिलाफ मैच में भी बड़ा स्कोर काफी आसानी से बनते हुए देखने को मिला। मुंबई इंडियंस के अब 4 मैचों में सिर्फ 2 अंक हैं वहीं उन्हें अपना अगला मैच 16 अप्रैल को पंजाब किंग्स की टीम के खिलाफ खेलना है।

ये भी पढ़ें

विराट कोहली आउट होने के बाद हुए आग बबूला, गुस्से में फेंका ग्लव्स और हेलमेट, वीडियो हुआ वायरल

विराट कोहली ने धराशायी किया बाबर आजम का रिकॉर्ड, टी20 क्रिकेट इस मामले में बन गए बेताज बादशाह

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल