1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. विराट कोहली ने धराशायी किया बाबर आजम का रिकॉर्ड, टी20 क्रिकेट इस मामले में बन गए बेताज बादशाह

विराट कोहली ने धराशायी किया बाबर आजम का रिकॉर्ड, टी20 क्रिकेट इस मामले में बन गए बेताज बादशाह

 Written By: Abhishek Pandey @anupandey29
 Published : Apr 12, 2026 10:13 pm IST,  Updated : Apr 12, 2026 10:13 pm IST

MI vs RCB: विराट कोहली ने टी20 क्रिकेट में अपने नाम एक और बड़ी उपलब्धि दर्ज करा ली है, जिसमें उन्होंने बाबर आजम के साथ क्रिस गेल को पीछे छोड़ने का काम किया है।

Virat Kohli- India TV Hindi
विराट कोहली Image Source : AFP

इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें सीजन के 20वें मुकाबले में जो मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच हुआ, उसमें विराट कोहली एक बड़ी उपलब्धि हासिल करने में कामयाब रहे। इस मैच में आरसीबी की टीम टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी थी, जिसमें उन्होंने 20 ओवर्स में 240 रनों का स्कोर बनाया है। इस मैच में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु टीम को विराट कोहली और फिल साल्ट की ओपनिंग जोड़ी ने काफी धमाकेदार शुरुआत देने का काम किया है, जिसमें दोनों के बीच में पहले विकेट के लिए 120 रनों की साझेदारी देखने को मिली। इस साझेदारी के साथ ही कोहली एक ऐसी उपलब्धि हासिल करने में कामयाब हो गए जिसमें उन्होंने बाबर आजम और क्रिस गेल दोनों को एक झटके में पीछे छोड़ दिया।

शतकीय साझेदारी का सबसे ज्यादा बार हिस्सा रहने वाले खिलाड़ी बने विराट कोहली

विराट कोहली के बल्ले से मुंबई इंडियंस के खिलाफ 38 गेंदों में 50 रनों की पारी देखने को मिली, जिसमें उन्होंने 5 चौके और एक छक्का देखने को मिला। विराट कोहली अब टी20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा बार शतकीय साझेदारियों का हिस्सा रहने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। विराट कोहली ने जैसे ही फिल साल्ट के साथ पहले विकेट के लिए 100 रनों की साझेदारी को पूरा किया उसी के साथ वह बाबर आजम और क्रिस गेल दोनों को एकसाथ पीछे छोड़कर इस लिस्ट में पहले नंबर पर काबिज हो गए। इससे पहले वह इन दोनों खिलाड़ियों के साथ संयुक्त रूप से पहले नंबर पर ही थे, लेकिन अब कोहली ने बाबर और गेल दोनों को दूसरे नंबर पर पहुंचा दिया है।

टी20 क्रिकेट में शतकीय साझेदारी का सबसे ज्यादा बार हिस्सा रहने वाले खिलाड़ी

  • विराट कोहली - 47 बार
  • बाबर आजम - 46 बार
  • क्रिस गेल - 46 बार
  • डेविड वॉर्नर - 45 बार
  • फाफ डु प्लेसिस - 40 बार

आईपीएल में धवन की बराबरी, अब वॉर्नर से सिर्फ पीछे

मुंबई इंडियंस के खिलाफ मैच में विराट कोहली ने जैसे ही अपनी फिफ्टी पूरी की उसी के साथ वह आईपीएल के इतिहास में ओपनिंग बल्लेबाज के रूप में सबसे ज्यादा फिफ्टी प्लस रनों की पारी खेलने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में दूसरे नंबर पर काबिज शिखर धवन के बराबर पहुंच गए। कोहली की ये आईपीएल में बतौर ओपनर 49वीं फिफ्टी प्लस रनों की पारी थी। वहीं इस लिस्ट में पहले नंबर पर डेविड वॉर्नर का नाम है जिन्होंने आईपीएल में ओपनिंग बल्लेबाज के रूप में 60 फिफ्टी प्लस रनों की पारी खेली है।

आईपीएल में सबसे ज्यादा फिफ्टी प्लस रनों की पारी खेलने वाले ओपनिंग बल्लेबाज

  • डेविड वॉर्नर - 60 फिफ्टी प्लस रनों की पारियां
  • विराट कोहली - 49 फिफ्टी प्लस रनों की पारियां
  • शिखर धवन - 49 फिफ्टी प्लस रनों की पारियां
  • केएल राहुल - 42 फिफ्टी प्लस रनों की पारियां
  • फाफ डु प्लेसिस - 35 फिफ्टी प्लस रनों की पारियां

ये भी पढ़ें

विराट कोहली ने बनाया नया रिकॉर्ड, मुंबई इंडियंस के खिलाफ ऐसा करने वाले पहले खिलाड़ी

रजत पाटीदार के तूफान में उड़ी मुंबई इंडियंस, 17 बॉल में ठोका अर्धशतक, कर ली गेल की बराबरी

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल