1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. विराट कोहली आउट होने के बाद हुए आग बबूला, गुस्से में फेंका ग्लव्स और हेलमेट, वीडियो हुआ वायरल

विराट कोहली आउट होने के बाद हुए आग बबूला, गुस्से में फेंका ग्लव्स और हेलमेट, वीडियो हुआ वायरल

 Written By: Hitesh Jha
 Published : Apr 12, 2026 10:56 pm IST,  Updated : Apr 12, 2026 11:06 pm IST

Virat Kohli Angry: विराट कोहली ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ मैच में अच्छी बल्लेबाजी करते हुए अर्धशतक लगाया। लेकिन अर्धशतक लगाने के बाद भी वह काफी नाराज नजर आए। उन्होंने आउट होने के बाद नाराजगी जताई।

Virat Kohli- India TV Hindi
विराट कोहली Image Source : X/SCREENGRAB

Virat Kohli Reaction: आईपीएल 2026 के 20वें मैच में विराट कोहली ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ मैच में अच्छी बल्लेबाजी की। इस मुकाबले में वह 38 गेंदों में 50 रन की पारी खेलकर आउट हुए। हालांकि आउट होने के बाद जब वह पवेलियन लौटने लगे तब वह अपने आप से काफी नाराज नजर आए। आउट होने के बाद उन्होंने ग्लव्स और हेलमेट फेंककर अपनी नाराजगी जताई। उनके इस रिएक्शन का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है।

हार्दिक की गेंद पर कैच आउट हुए विराट

दरअसल, कोहली ने इस मैच में 38 गेंदों पर 50 रन की पारी खेली, जिसमें 5 चौके और 1 छक्का शामिल था। उन्होंने 37 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया, लेकिन अगली ही गेंद पर वह आउट हो गए। उन्हें हार्दिक पांड्या ने आउट किया। हार्दिक पंड्या की फुल टॉस गेंद पर कोहली ने हवाई शॉट खेलने की कोशिश की, लेकिन वह गेंद को सही से टाइम नहीं कर सके। बाउंड्री लाइन पर सूर्या ने उनका कैच पकड़ा।

यहां देखें विराट कोहली का वीडियो

आउट होने के बाद कोहली खुद से काफी निराश नजर आए। पवेलियन लौटते समय उन्होंने गुस्से में अपने ग्लव्स फेंक दिए और फिर हेलमेट भी जमीन पर पटक दिया। कोहली अर्धशतक लगाने के बाद यहां से एक बड़ी पारी खेलना चाहते थे, लेकिन ऐसा करने में वह नाकाम रहे, जिस वजह से वह अपना विकेट गंवाने के बाद इतने निराश दिखे। अब उनके इस रवैए पर अंपायर और मैच रेफरी क्या एक्शन लेते हैं ये देखने लायक बात होगी।

फील्डिंग के लिए नहीं आए विराट कोहली

विराट कोहली की बात करें तो वह मुंबई इंडियंस के खिलाफ मैच में फील्डिंग के लिए नहीं आए। उन्हें शायद बल्लेबाजी के दौरान टखने में कुछ दिक्कत महसूस हुई जिस वजह से दूसरी पारी में वह फील्डिंग करते हुए नहीं दिखे। अब देखना ये होगा कि विराट की ये चोट कितनी गंभीर है। हालांकि फैंस यही चाहेंगे कि वह अगले मैच से पहले पूरी तरह फिट हो जाएं। RCB का अगला मैच अब 15 अप्रैल को लखनऊ की टीम से होगा। ये मैच एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाएगा।

यह भी पढ़ें

विराट कोहली ने बनाया नया रिकॉर्ड, मुंबई इंडियंस के खिलाफ ऐसा करने वाले पहले खिलाड़ी

विराट कोहली और रोहित शर्मा MI vs RCB मैच के दौरान हुए चोटिल, मैदान छोड़कर जाना पड़ा बाहर

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल