1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. रोहित शर्मा के पास सौरव गांगुली को पीछे करने का बेहतरीन चांस, बनाने होंगे सिर्फ इतने रन

रोहित शर्मा के पास सौरव गांगुली को पीछे करने का बेहतरीन चांस, बनाने होंगे सिर्फ इतने रन

 Written By: Govind Singh
 Published : Jan 04, 2026 11:28 pm IST,  Updated : Jan 05, 2026 12:03 am IST

भारत और न्यूजीलैंड के बीच वनडे सीरीज का पहला मुकाबला 11 जनवरी को खेला जाएगा। वनडे सीरीज में सुपरस्टार बल्लेबाज रोहित शर्मा के पास एक खास कीर्तिमान बनाने का सुनहरा मौका है।

rohit sharma- India TV Hindi
रोहित शर्मा Image Source : AP

रोहित शर्मा ने ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका के खिलाफ वनडे सीरीज में अच्छा खेल दिखाया था और वह बेहतरीन प्रदर्शन से सभी का दिल जीतने में सफल रहे थे। उन्हें न्यूजीलैंड के खिलाफ तीन वनडे मैचों की सीरीज के लिए भी चुना गया है, जहां फैस को उनसे दमदार बल्लेबाजी की आस होगी। रोहित टेस्ट और टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास ले चुके हैं और उनका पूरा फोकस इस समय वनडे क्रिकेट पर ही है और वह वनडे वर्ल्ड कप 2027 में खेलना चाहते हैं।

7 रन बनाते ही गांगुली को पीछे कर देंगे रोहित शर्मा 

रोहित शर्मा ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे क्रिकेट में अभी तक कुल 31 मुकाबले खेले हैं और इस दौरान उनके बल्ले से 1073 रन निकले हैं। वहीं सौरव गांगुली ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे क्रिकेट में कुल 1079 रन बनाए हैं। अब अगर न्यूजीलैंड के खिलाफ होने वाली वनडे सीरीज में रोहित 7 रन बना लेते हैं, तो वह गांगुली को न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे में रन बनाने के मामले में पीछे कर देंगे।

रोहित शर्मा ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ लगाए दो अर्धशतक

रोहित शर्मा ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज में अच्छा प्रदर्शन किया था। उन्होंने तीसरे वनडे में 121 रनों की पारी खेली थी। पूरी सीरीज में वह ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों के लिए काल बने रहे। अच्छे खेल के लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द सीरीज का अवॉर्ड मिला था। इसके बाद साउथ अफ्रीका के खिलाफ सीरीज में भी उन्होंने दो अर्धशतक लगाए और टीम को सीरीज जिताने में अहम रोल निभाया। उन्होंने अफ्रीका के खिलाफ पहले वनडे में 57 रन और दूसरे वनडे में 75 रनों की पारी खेली थी।

वनडे क्रिकेट में रोहित बना चुके 11000 से ज्यादा रन

रोहित शर्मा ने भारतीय टीम के लिए वनडे क्रिकेट में साल 2007 में डेब्यू किया था और इसके बाद से ही वह टीम की अहम कड़ी बने हुए हैं। उन्होंने अभी तक 279 वनडे मैचों में कुल 11516 रन बनाए हैं, जिसमें उनके बल्ले से 33 शतक और 61 अर्धशतक निकले हैं। रोहित वनडे क्रिकेट की दुनिया के इकलौते ऐसे प्लेयर हैं, जिन्होंने तीन दोहरे शतक लगाए हैं।

यह भी पढ़ें:

T20 क्रिकेट के इतिहास में पहली बार हुआ बड़ा करिश्मा, 2 बल्लेबाजों ने एक ही पारी में किया ऐसा

IPL से बाहर हुए मुस्तफिजुर रहमान, अब T20 क्रिकेट में इतिहास रचते हुए किया बड़ा कमाल

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल