Rohit sharma IND vs NED: वनडे वर्ल्ड कप 2023 के लीग स्टेज का आखिरी मैच भारत और नीदरलैंड्स की टीमों के बीच बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस मैच में टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया और विस्फोटक शुरुआत दिलाई। सिक्सर किंग इस मैच के दौरान छक्के जड़ने के मामले में कई बड़े रिकॉर्ड अपने नाम कर लिए हैं।
रोहित शर्मा ने एबी डिविलियर्स का बड़ा रिकॉर्ड तोड़ दिया है। रोहित ने नीदरलैंड्स के खिलाफ बेंगलुरु में पहला छक्का जड़ते ही वनडे में एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा छक्के लगाने का वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। डिविलियर्स ने 2015 में 58 छक्के मारे थे। रोहित ने उन्हें पीछे छोड़ते हुए इस साल 60 छक्के जड़ दिए हैं।
60 छक्के - 2023 में रोहित शर्मा*
58 छक्के - 2015 में एबी डिविलियर्स
24 - रोहित शर्मा (2023)*
22 - इयोन मोर्गन (2019)
21 - एबी डिविलियर्स (2015)
18 - एरोन फिंच (2019)
17 - ब्रेंडन मैकुलम (2015)
5 - विराट कोहली (2019)
4 - रोहित शर्मा (2023)*
4 - मोहम्मद अजहरुद्दीन (1992)
3 - सौरव गांगुली (2003)
2 - एमएस धोनी (2015)
रोहित शर्मा ने इंटरनेशनल क्रिकेट में ओपनर के तौर पर 14,000 रन पूरे कर लिए हैं। वह इंटरनेशनल क्रिकेट में 14000 या इससे ज्यादा रन बनाने वाले केवल तीसरे भारतीय ओपनर बन गए हैं। रोहित शर्मा से पहले भारत के लिए यह कारनामा सचिन तेंदुलकर और वीरेंद्र सहवाग ने किया था।
ये भी पढ़ें
रहमनुल्लाह गुरबाज ने खेल के साथ अब इस कदम से जीता सभी भारतीय फैंस का दिल
संपादक की पसंद