1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. भारत के लिए क्रिकेट के तीनों फॉर्मेट में शतक जड़ने वाले 5 बल्लेबाज, लिस्ट में सचिन-धोनी का नाम नहीं

भारत के लिए क्रिकेट के तीनों फॉर्मेट में शतक जड़ने वाले 5 बल्लेबाज, लिस्ट में सचिन-धोनी का नाम नहीं

 Written By: Govind Singh
 Published : Jun 29, 2023 06:00 am IST,  Updated : Jun 29, 2023 06:00 am IST

भारत के लिए अभी तक क्रिकेट के तीनों फॉर्मेट में सिर्फ 5 बल्लेबाज ही शतक लगा पाए हैं। खास बात ये है कि लिस्ट में सचिन तेंदुलकर और महेंद्र सिंह धोनी का नाम शामिल नहीं है।

MS Dhoni- India TV Hindi
MS Dhoni And Sachin Tendulkar Image Source : GETTY

भारत ने देश और दुनिया को एक से बढ़कर एक बल्लेबाज दिए हैं। इनमें सचिन तेंदुलकर, सुनील गावस्कर, कपिल देव, महेंद्र सिंह धोनी, वीरेंद्र सहवाग और विराट कोहली के नाम शामिल हैं। आइए जानते हैं, उन 5 भारतीय बल्लेबाजों के बारे में, जिन्होंने क्रिकेट के तीनों फॉर्मेट में शतक लगाए हैं। खास बात ये है कि इसमें सचिन तेंदुलकर और महेंद्र सिंह धोनी का नाम शामिल नहीं है। 

1. सुरेश रैना

भारत के लिए सबसे पहले तीनों फॉर्मेट में सुरेश रैना ने शतक लगाया था। उन्होंने पहला टेस्ट शतक साल 2010 में श्रीलंका के खिलाफ लगाया था। तब उन्होंने 120 रनों की पारी खेली थी। पहला वनडे शतक (101 रन) हांग कांग के खिलाफ लगाया था। वहीं, टी20 शतक उन्होंने साउथ अफ्रीका के खिलाफ लगाया था। तब रैना ने 104 रन बनाए थे। 

2. रोहित शर्मा 

रोहित शर्मा भारत के लिए तीनों फॉर्मेट में शतक लगाने वाले दूसरे बल्लेबाज हैं। उन्होंने पहला टेस्ट शतक वेस्टइंडीज के खिलाफ 2013 में लगाया था। तब उन्होंने 177 रनों की पारी खेली। वहीं, उन्होंने पहला वनडे शतक 2010 में जिम्बाब्वे के खिलाफ और टी20 शतक साल 2015 में साउथ अफ्रीका के खिलाफ ठोका था। रोहित के नाम टी20 क्रिकेट में चार शतक दर्ज हैं। 

3. केएल राहुल 

केएल राहुल ने पहला टेस्ट शतक ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ साल 2015 में लगाया था। तब राहुल ने 110 रनों की पारी खेली थी। इसके बाद वनडे में साल 2016 में जिम्बाब्वे के खिलाफ और टी20 में साल 2016 में वेस्टइंडीज के खिलाफ लगाया था। अभी राहुल चोटिल हैं और टीम इंडिया से बाहर चल रहे हैं। 

लिस्ट में ये दो खिलाड़ी भी शामिल 

विराट कोहली और शुभमन गिल ने भारत के लिए तीनों फॉर्मेट में शतक लगाया है। कोहली की गिनती भारत के सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाजों में होती है और उन्होंने अपने दम पर भारतीय टीम को कई मैच जिताए हैं। वहीं, गिल ने साल 2023 में ही क्रिकेट के तीनों फॉर्मेट में शतक लगाए हैं। 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल