1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. अरे! रोहित शर्मा ने ये क्या किया, आईपीएल प्लेऑफ में कर ली सीएसके के बल्लेबाज की बराबरी

अरे! रोहित शर्मा ने ये क्या किया, आईपीएल प्लेऑफ में कर ली सीएसके के बल्लेबाज की बराबरी

 Published : Jun 01, 2025 10:34 pm IST,  Updated : Jun 01, 2025 10:34 pm IST

Rohit Sharma: आईपीएल क्वालीफायर 2 में रोहित शर्मा का बल्ला एक बार फिर से नहीं चला। वे केवल आठ रन बनाकर पवेलियन लौट गए।

rohit sharma- India TV Hindi
रोहित शर्मा Image Source : AP

Rohit Shram in Mumbai Indian vs Punjab Kings: रोहित शर्मा ने आईपीएल प्लेऑफ में फिर से एक खामोश पारी खेली। बारिश के बाद जब मुकाबला ​शुरू हुआ तो लगा कि रोहित शर्मा के बल्ले से भी रनों की बारिश होगी। पिछले ही मैच में वे एक विस्फोटक पारी खेलकर आए थे, लेकिन इस बार उनका बल्ला नहीं चला। इस बीच आईपीएल प्लेऑफ में रोहित शर्मा ने सीएसके के बल्लेबाज की बराबरी कर ली है। हालांकि ये कोई अच्छा रिकॉर्ड नहीं है। हिटमैन कतई नहीं चाहते होंगे कि वे ऐसा करें, लेकिन आठ रन बनाकर उन्होंने ऐसा कर ही दिया है। 

बारिश के कारण देरी से शुरू हो सका मुकाबला

आईपीएल के क्वालीफायर 2 मुकाबले में पंजाब किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस के मैच में टॉस तो समय पर हो गया, लेकिन जैसे ही मुकाबले की बारी आई तो बारिश ने खलल डाल दिया और मैच शुरू ही नहीं हो पाया। बीच बीच में रुक रुककर बारिश होती रही। हालांकि साढ़े नौ बजे तय किया गया कि मैच होगा और ठीक पौने दस बजे मैच शुरू भी हो गया। इस दौरान ओवर की कोई कटौती नहीं की गई और यानी पूरे 20 ओवर का मैच कराने का फैसला किया गया। 

रोहित शर्मा ने आईपीएल क्वालीफायर 2 में कितने रन बनाए

इसके बाद मुंबई के सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा और जॉनी बेयरस्टो ओपनिंग के लिए आए। दोनों ने मिलकर टीम का अच्छा आगाज कराने की कोशिश की, लेकिन तीसरे ही ओवर में जब टीम का स्कोर केवल 19 रन था, तभी रोहित शर्मा आठ रन बनाकर पवेलियन लौट गए। ये मुंबई इंडियंस के लिए बड़ा झटका था। रोहित शर्मा ने पिछले मैच में यानी क्वालीफायर में गुजरात टाइटंस के खिलाफ 50 बॉल पर 81 रनों की जबरदस्त पारी खेली थी। हालांकि तब दो बार उनका कैच छूटा था। एक बार तीन रन और दूसरी बार 12 रन के स्कोर पर उन्हें जीवदान मिला। यही कारण था कि वे बड़ी पारी खेल पाए। 

रोहित शर्मा और सुरेश रैना बराबरी पर पहुंचे

इस बीच आईपीएल प्लेऑफ में रोहित शर्मा अब तक आठ बार सिंगल डिजिट के स्कोर पर आउट हो चुके हैं। इससे पहले इस मामले में सुरेश रैना पहले नंबर पर थे, जिन्हें आप मिस्टर आईपीएल के नाम से भी जानते हैं। वे भी आईपीएल प्लेऑफ में आठ बार सिंगल डिजिट पर आउट हुए हैं। अब ये रिकॉर्ड संयुक्त रूप से रोहित और सुरेश रैना के नाम हो गया है। रोहित शर्मा ने अंबाती रायुडू आईपीएल प्लेऑफ में सात बार सिंगल डिटिल में आउट हुए हैं। एमएस धोनी, दिनेश कार्तिक और कायरन पोलार्ड भी आईपीएल प्लेऑफ में छह छह दफा सिंगल डिटिल में आउट हुए हैं। 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल