1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. VIDEO: रोहित शर्मा की खराब फॉर्म जारी, गली क्रिकेट में भी नहीं चला बल्ला, छक्का मारने के चक्कर में हुए आउट

VIDEO: रोहित शर्मा की खराब फॉर्म जारी, गली क्रिकेट में भी नहीं चला बल्ला, छक्का मारने के चक्कर में हुए आउट

 Written By: Rajeev Rai
 Published : Jun 14, 2022 07:55 pm IST,  Updated : Jun 14, 2022 07:55 pm IST

रोहित शर्मा इसी महीने इंग्लैंड दौरे के लिए रवाना होंगे। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टी20 सीरीज में मिला है आराम।

rohit sharma, gully cricket, indian cricket team, team india, ind vs sa, ind vs eng- India TV Hindi
Rohit Sharma played gully cricket Image Source : GETTY AND TWITTER

भारतीय क्रिकेट टीम के ऑल फॉर्मेट कप्तान रोहित शर्मा इन दिनों अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से दूर चल रहे हैं। आईपीएल 2022 के बाद उन्हें बीसीसीआई की तरफ से आराम दिया गया है। यही वजह है कि वह दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खेली जा रही घरेलू टी20 सीरीज में भी नहीं खेल रहे हैं। हालांकि उन्हें इसी महीने इंग्लैंड के चुनौतिपूर्ण और लंबे दौरे पर जाना है और इससे पहले वह एक बार फिर से बल्ला थामे नजर आए। 

रोहित की एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। इसमें वह मुंबई में गली क्रिकेट खेलते नजर आ रहे। वीडियो में वह वर्ली की सड़क पर स्थानीय लड़कों के साथ बल्लेबाजी करते दिख रहे हैं. रोहित हालंकि, यहां भी शॉट खेलने के चक्कर में कैच आउट होते दिख रहे हैं। 

गौरतलब है कि रोहित के लिए आईपीएल का 15वां सीजन काफी निराशाजनक रहा था। मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित पूरे सीजन में एक भी अर्धशतक नहीं लगा पाए थे। यहां तक की उनकी टीम भी सबसे पहले टूर्नामेंट से बाहर हुई थी। रोहित से हालांकि टीम इंडिया और उनके प्रशंसकों को मजबूत वापसी की उम्मीद रहेगी। हिटमैन शर्मा इंग्लैंड दौर पर सबसे पहले एकमात्र टेस्ट में टीम इंडिया की अगुआई करेंगे। इसके बाद टी20 और वनडे में वह कमान संभालेंगे।

इंग्लैंड दौरे की बात करें तो रोहित कुछ खिलाड़ियों और टीम के सपोर्ट स्टाफ के सदस्यों के साथ पहले लंदन की उड़ान भरेंगे। बीसीसीआई ने उन खिलाड़ियों को 15 जून तक मुंबई में इकठ्ठा होने के लिए कहा है, जो दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टी20 सीरीज में भारतीय टीम का हिस्सा नहीं है। यह सभी खिलाड़ी रोहित के साथ इंग्लैंड जाएंगे। जबकि बाकी के खिलाड़ी कोच राहुल द्रविड़ के साथ बाद में इंग्लैंड की उड़ान भरेंगे। 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल