Wednesday, February 04, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. साउथ अफ्रीका के खिलाफ कैसा है रोहित शर्मा का रिकॉर्ड, बना चुके हैं 800 से ज्यादा रन

साउथ अफ्रीका के खिलाफ कैसा है रोहित शर्मा का रिकॉर्ड, बना चुके हैं 800 से ज्यादा रन

30 नवंबर से भारत और साउथ अफ्रीका के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज खेली जाएगी। इस वनडे सीरीज में रोहित शर्मा और विराट कोहली खेलते हुए नजर आएंगे।

Written By: Hitesh Jha
Published : Nov 26, 2025 09:09 am IST, Updated : Nov 26, 2025 09:09 am IST
Rohit Sharma- India TV Hindi
Image Source : PTI रोहित शर्मा

भारत और साउथ अफ्रीका के बीच टेस्ट सीरीज के बाद तीन मैचों की वनडे सीरीज खेली जाएगी। इस सीरीज में रोहित शर्मा और विराट कोहली खेलते हुए नजर आएंगे। वनडे सीरीज की शुरुआत 30 नवंबर से होने वाली है और सीरीज का पहला मैच रांची के JSCA इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा। इस सीरीज के दौरान एक बार फिर फैंस को रोहित शर्मा से बड़ी पारी की उम्मीद होगी। इस टीम के खिलाफ वनडे में उनका रिकॉर्ड कैसा है, आइए जानते हैं।

साउथ अफ्रीका के खिलाफ वनडे में कैसा है रोहित का रिकॉर्ड?

रोहित शर्मा की बात करें तो वनडे सीरीज में उन्होंने साउथ अफ्रीका के खिलाफ अब तक अच्छी बल्लेबाजी की है। इस टीम के खिलाफ उन्होंने अब तक 26 वनडे मैच खेले हैं और वहां उन्होंने अब तक 25 पारियों में 33.58 के औसत से 806 रन बनाए हैं। साउथ अफ्रीका के खिलाफ वनडे में हिटमैन के बल्ले से 3 शतकीय पारियां देखने को मिली है और साथ ही में वह दो अर्धशतक भी लगा चुके हैं। इस टीम के खिलाफ उन्होंने वनडे में 82.66 की स्ट्राइक रेट से बैटिंग की है।

ऑस्ट्रेलिया में रोहित शर्मा ने लगाया था शतक

रोहित शर्मा इससे पहले ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज में खेलते हुए नजर आए थे। इस सीरीज के तीन मैच में उनके बल्ले से 202 रन आए थे। ऑस्ट्रेलिया सीरीज के पहले मैच में वह सिर्फ 8 रन बनाकर आउट हो गए थे। इसके बाद दूसरे मैच में उन्होंने 73 रन बनाए थे और आखिरी मैच में शतक लगाकर उन्होंने टीम इंडिया की जीत में अहम भूमिका निभाई थी। तीसरे वनडे में रोहित ने नाबाद 121 रन की पारी खेली थी। अब आगामी सीरीज में भी रोहित इसी फॉर्म को बरकरार रखना चाहेंगे।

इस साल वनडे में रोहित के आंकड़े हैं शानदार

इस साल रोहित ने वनडे क्रिकेट में अभी तक कमाल का प्रदर्शन किया है। 2025 में रोहित ने अब तक 11 वनडे मैच खेले हैं और वहां उनके बल्ले से 50.40 के औसत से 504 रन आए हैं। वह अब तक दो अर्धशतक और दो शतक लगा चुके हैं और उनका स्ट्राइक रेट 97.86 का रहा है। रोहित के ही कप्तानी में इस साल भारत ने चैंपियंस ट्रॉफी का खिताब जीता था। लेकिन अब वह बतौर खिलाड़ी खेल रहे हैं।

यह भी पढ़ें

T20 World Cup 2026 में इटली की टीम को देख हैरान हैं रोहित शर्मा, शेड्यूल ऐलान के दौरान कही ये बात

6 विकेट लेकर रवींद्र जडेजा ने किया बड़ा कारनामा, ऐसा करने वाले बने सिर्फ दूसरे गेंदबाज

Latest Cricket News

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल

Advertisement

लाइव स्कोरकार्ड

Advertisement
Advertisement