1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. 0,4,4,6,6,1: रोहित शर्मा ने कमबैक करते ही मचाया कोहराम, LSG के गेंदबाज को जमकर धोया

0,4,4,6,6,1: रोहित शर्मा ने कमबैक करते ही मचाया कोहराम, LSG के गेंदबाज को जमकर धोया

 Written By: Vanson Soral @VansonSoral
 Published : May 04, 2026 11:02 pm IST,  Updated : May 04, 2026 11:58 pm IST

IPL 2026 के 47वें मैच में रोहित शर्मा ने शानदार अंदाज में वापसी करते हुए धमाकेदार अर्धशतक जड़ा। इस दौरान उन्होंने एक ओवर में 20 से ज्यादा रन ठोक डाले।

Rohit Sharma- India TV Hindi
रोहित शर्मा Image Source : AFP

Rohit Sharma: IPL 2026 के 47वें मुकाबले में रोहित शर्मा ने वापसी करते ही तूफानी अंदाज में बल्लेबाजी कर MI फैंस को झूमने पर मजबूर कर दिया। इम्पैक्ट प्लेयर के तौर पर उतरे रोहित ने पावरप्ले के आखिरी ओवर में ऐसा हमला बोला कि मैच का रुख ही बदल दिया। दरअसल, लखनऊ सुपर जायंट्स के विशाल स्कोर का पीछा करने उतरे रोहित शर्मा और रयान रिकल्टन ने मिलकर मुंबई की पारी का आगाज धमाकेदार अंदाज में किया। दोनों ने मिलकर 5 ओवर में 50 रन ठोक दिए।  इसके बाद बैटिंग पावरप्ले के आखिरी ओवर में रोहित शर्मा का तूफान आया, जिसमें चौके-छक्कों की बरसात हो गई।

रोहित शर्मा ने आवेश खान के इस ओवर में लगातार 4 बाउंड्री जड़ते हुए 20 से ज्यादा रन जड़ दिए। इस ओवर की शुरुआत उन्होंने डॉट बॉल से की, लेकिन उसके बाद लगातार  2 चौके और फिर 2 छक्के जड़ते हुए आवेश खान के ओवर की धज्जियां उड़ा दी। ओवर की आखिरी गेंद पर रोहित ने सिंगल बटोरा। इस तरह आवेश खान ने अपने ओवर में कुल 21 रन लुटा दिए। इस महंगे ओवर की बदौलत मुंबई इंडियंस 6 ओवर में बिना कोई विकेट खोए 71 रन स्कोरबोर्ड पर लगाने में सफल रही।

रयान और रोहित ने ठोके तूफानी अर्धशतक

पावरप्ले खत्म होने के बाद रयान रिकल्टन ने 8वें ओवर में 22 गेंदों में अर्धशतक ठोकने का कारनामा किया। वहीं, रोहित शर्मा ने 9वें ओवर में 27 गेंदों पर पचासा जड़ते हुए मुंबई को मजबूत स्थिति में पहुंचा दिया। 10 ओवर की समाप्ति तक दोनों बल्लेबाजों के बीच पहले के लिए 127 रनों की साझेदारी हो चुकी थी। 11वें ओवर में जाकर लखनऊ के गेंदबाज मोहसिन खान इस मजबूत साझेदारी को तोड़ने में कामयाब रहे। रयान 32 गेंदों पर 83 रन बनाकर आउट हुए। रोहित शर्मा भी 14वें ओवर में मणिमारन सिद्धार्थ का शिकार बने। रोहित 84 रन बनाकर आउट हुए। उन्होंने अपनी तूफानी पारी में 6 चौके और 7 छक्के जड़ने का कारनामा किया।

मुंबई को मिला 229 रनों का लक्ष्य

इस मुकाबले में मुंबई इंडियंस ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया था। नियमित कप्तान हार्दिक पांड्या की गैरमौजूदगी में सूर्यकुमार यादव बतौर कप्तान मैदान में उतरे। पहले बल्लेबाजी करते हुए लखनऊ ने शानदार प्रदर्शन किया और 20 ओवर में 228/5 का बड़ा स्कोर खड़ा किया। इस दौरान निकोलस पूरन ने 21 गेंदों में 63 रन की तूफानी पारी खेली, जबकि मिचेल मार्श ने 44 रन का योगदान दिया।

यह भी पढ़ें:

IND vs PAK: फिर होगा क्रिकेट के मैदान पर भारत बनाम पाकिस्तान, नोट कीजिए मुकाबले की तारीख

IPL Points Table: अंक तालिका में फिर से हलचल, टॉप 4 के लिए 5 टीमों के बीच रोचक जंग

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल