1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. Rohit Sharma vs Babar Azam: एशिया कप के महामुकाबले से पहले देखें रोचक आंकड़े, कप्तानी में बाबर आगे

Rohit Sharma vs Babar Azam: एशिया कप के महामुकाबले से पहले देखें रोचक आंकड़े, कप्तानी में बाबर आगे

 Written By: Priyam Sinha @PriyamSinha4
 Published : Sep 09, 2023 06:15 am IST,  Updated : Sep 09, 2023 06:19 am IST

भारत और पाकिस्तान की टीमें एशिया कप 2023 में दूसरी बार आमने-सामने होंगी। सुपर 4 से पहले लीग राउंड में दोनों टीमों का मैच बारिश की भेंट चढ़ गया था।

Rohit Sharma, Babar Azam- India TV Hindi
Rohit Sharma, Babar Azam Image Source : AP

बाबर आजम और विराट कोहली को लेकर अक्सर तुलनाएं होती रहती हैं। लेकिन एशिया कप 2023 के सुपर 4 के दूसरे मैच में जब भारत और पाकिस्तान का सामना होना है। उससे पहले रोहित शर्मा और बाबर आजम के आंकड़ों की कुछ तुलना करते हैं। यह तुलना है दोनों टीमों के कप्तानों के बीच। वैसे तो वनडे क्रिकेट के अनुभव में हिटमैन रोहित शर्मा बाबर आजम से काफी आगे हैं। लेकिन वनडे क्रिकेट की कप्तानी के आंकड़ों में पाकिस्तानी कप्तान आगे हैं। ऐसे में दोनों के बीच तुलनात्मक आंकड़े देखना और दिलचस्प हो जाता है।

वनडे क्रिकेट के आंकड़ों में रोहित काफी आगे

अगर सबसे पहले वनडे क्रिकेट के आंकड़ों की बात करें तो रोहित शर्मा इसमें काफी आगे हैं। रोहित ने भारत के लिए कुल 246 वनडे मैच खेले हैं जिसमें अभी तक 9922 रन वह बना चुके हैं। यानी 78 रन बनाते ही वह 10 हजार के क्लब में शामिल हो सकते हैं। उनके नाम वनडे क्रिकेट में 30 शतक और 49 अर्धशतक भी शामिल हैं। वनडे में उनके नाम तीन डबल सेंचुरी लगाने का वर्ल्ड रिकॉर्ड भी है। उधर बाबर आजम की बात करें तो वह इन आंकड़ों के सामने बेहद युवा हैं। बाबर ने अभी तक पाकिस्तान के लिए 106 वनडे खेलते हुए 5370 रन बनाए हैं। उनके नाम वनडे में 19 शतक और 28 अर्धशतक शामिल हैं।

Rohit Sharma vs Babar Azam
Image Source : APRohit Sharma vs Babar Azam

वनडे क्रिकेट की कप्तानी में बाबर आगे

अब अगर वनडे क्रिकेट में कप्तानी की बात करें तो इस रिकॉर्ड में बाबर आजम रोहित शर्मा से आगे हैं। रोहित ने साल 2021 वर्ल्ड कप के बाद टीम की कमान संभाली थी। उन्होंने अभी तक 29 वनडे मैचों में भारत की कप्तानी की है जिसमें से 21 में टीम जीती है और 7 में हारी है। इसके अलावा एक मुकाबला बेनतीजा रहा है। अगर बाबर आजम की बात करें तो उन्होंने 32 वनडे मैचों में पाकिस्तान की कप्तानी की है। उनकी कप्तानी में 22 वनडे मैच पाकिस्तान जीता है और 1-1 मैच टाई व नो रिजल्ट रहा है। यानी कप्तानी में मामले में बाबर रोहित शर्मा से आगे हैं।

वनडे एशिया कप जीत चुके हैं रोहित शर्मा

भले ही वनडे मैचों की कप्तानी के आंकड़े में बाबर आजम रोहित शर्मा से आगे हैं। लेकिन रोहित शर्मा के पास कप्तानी का अनुभव ज्यादा है। वह पिछले वनडे एशिया कप 2018 में टीम इंडिया के कप्तान थे। उनकी कप्तानी में टीम चैंपियन भी बनी थी। जबकि बाबर आजम पहली बार वनडे एशिया कप में टीम की कप्तानी कर रहे हैं। ऐसे में रोहित शर्मा का अनुभव निश्चित ही कप्तानी के मामले में भी बाबर आजम से कहीं ज्यादा है। अब देखना होगा कि 10 सितंबर को कौन किस पर भारी रहता है।

यह भी पढ़ें:-

भारत-पाकिस्तान मैच को 'रिजर्व डे' देने पर बवाल, श्रीलंका और बांग्लादेश के कोच ने उठाए सवाल

Asia Cup 2023: पाकिस्तान से 19 साल बाद बदला लेने उतरेगी टीम इंडिया, यह आंकड़े बेहद दिलचस्प

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल