1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. 40 इंटरनेशनल शतक लगाने वाले खिलाड़ी ने रिटायरमेंट लिया वापस, ICC रैंकिंग में 70 नंबर की टीम से करेगा डेब्यू

40 इंटरनेशनल शतक लगाने वाले खिलाड़ी ने रिटायरमेंट लिया वापस, ICC रैंकिंग में 70 नंबर की टीम से करेगा डेब्यू

 Written By: Abhishek Pandey @anupandey29
 Published : Sep 05, 2025 11:09 am IST,  Updated : Sep 05, 2025 11:09 am IST

न्यूजीलैंड टीम के पूर्व कप्तान और शानदार बल्लेबाज रॉस टेलर ने इंटरनेशनल क्रिकेट से अपने रिटायरमेंट को वापस लेने का फैसला लिया है, लेकिन इस बार वह कीवी टीम नहीं बल्कि लगभग 2 लाख से अधिक जनसंख्या वाले देश सामोआ की टीम से खेलेंगे।

Ross Taylor- India TV Hindi
रॉस टेलर Image Source : PTI

न्यूजीलैंड टीम के पूर्व कप्तान और शानदार बल्लेबाज रॉस टेलर ने साल 2022 में अपना आखिरी इंटरनेशनल मैच खेला था, जिसके बाद उन्होंने रिटायरमेंट का भी ऐलान कर दिया था। अब 41 साल की उम्र में रॉस टेलर ने फिर से इंटरनेशनल क्रिकेट में अपनी वापसी का ऐलान किया है, जिसमें वह लगभग 2.18 लाख जनसंख्या वाले छोटे से देश सामोआ की टीम से खेलते हुए नजर आएंगे। टेलर ने इस बात की जानकारी फैंस को अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर पोस्ट करते हुए दी।

टी20 वर्ल्ड कप 2026 के क्वालीफायर में खेलेंगे रॉस टेलर

सामोआ की टीम अगले साल भारत और श्रीलंका की संयुक्त मेजबानी में खेले जाने वाले आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप के लिए एशिया-ईस्ट एशिया-पैसिफिक टी20 वर्ल्ड कप 2026 के ओमान में होने वाले क्वालिफायर राउंड में हिस्सा लेगी, जिसमें रॉस टेलर को सामोआ की घोषित की गई 15 सदस्यीय टीम में जगह मिली है। टेलर ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट करते हुए लिखा कि ये आधिकारिक है। मुझे इस बात को बताने में काफी खुशी हो रही है कि मैं नीली जर्सी पहनूंगा और क्रिकेट में सामोआ का प्रतिनिधित्व करूंगा। जिस खेल को मैं प्यार करता हूं उसमें ये वापसी से मेरे लिए काफी कुछ अधिक है। ये मेरे परिवार के लिए का गर्व का पल है।

सामोआ की टी20 वर्ल्ड कप 2026 के क्वालीफायर के लिए स्क्वाड

कालेब जसमत (कप्तान), रॉस टेलर, डेरियस विजसर, सीन सोलिया, डैनियल बर्गेस, डगलस फिनाउ, सैम फ्रेंच, कर्टिस हाइनाम-न्यबर्ग, बेन मैलाटा, नोआ मीड, सोलोमन नैश, सैमसन सोला, फेरेटी सुलुलोटो, सौमनी तियाई, इली तुगागा।

इस वजह से रॉस टेलर को मिला सामोआ की तरफ से खेलने का मौका

रॉस टेलर ने साल 2022 में इंटरनेशनल क्रिकेट से रिटायरमेंट का ऐलान किया था, जिसके बाद आईसीसी नियम के अनुसार किसी भी खिलाड़ी को दूसरे देश से खेलने के लिए तीन साल की अवधि पूरी करनी होती है, जो टेलर ने पूरी कर ली है। इसके चलते रॉस टेलर को सामोआ से खेलने का मौका मिल गया, इस देश से रॉस टेलर का नाता उनकी मां की वजह से है जहां उनका घर है। टेलर ने न्यूजीलैंड की तरफ से खेलते हुए इंटरनेशनल क्रिकेट में 18199 रन बनाने के साथ 40 शतकीय पारियां भी खेली हैं।

ये भी पढ़ें

फैंस के लिए आई बड़ी खुशखबरी, अब सिर्फ 100 रुपए में ही देख सकेंगे Womens World Cup के मैच

148 साल के इंटरनेशनल क्रिकेट में पहली बार हुआ ऐसा करिश्मा, रचा गया ऐतिहासिक वर्ल्ड रिकॉर्ड

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल