1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. फैंस के लिए आई बड़ी खुशखबरी, अब सिर्फ 100 रुपए में ही देख सकेंगे Womens World Cup के मैच

फैंस के लिए आई बड़ी खुशखबरी, अब सिर्फ 100 रुपए में ही देख सकेंगे Womens World Cup के मैच

 Published : Sep 04, 2025 11:18 pm IST,  Updated : Sep 04, 2025 11:18 pm IST

महिला वर्ल्ड कप 2025 में पहला मुकाबला भारत और श्रीलंका के बीच गुवाहाटी के मैदान पर खेला जाएगा। आगामी टूर्नामेंट के लिए आईसीसी ने टिकट के दाम बहुत ही कम रखे हैं।

harmanpreet kaur- India TV Hindi
हरमनप्रीत कौर Image Source : PTI

महिला वर्ल्ड कप 2025 के शुरू होने में अब कुछ ही समय बचा हुआ है। इसकी मेजबानी भारत और श्रीलंका को संयुक्त रूप से मिली है। आगामी टूर्नामेंट में पहला मुकाबला 30 सितंबर को खेला जाएगा। अब टूर्नामेंट शुरू होने से पहले ही क्रिकेट फैंस के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है। भारत में होने वाले सभी लीग मैचों के टिकटों की कीमतें 100 रुपए से शुरू होंगी। इससे मध्यमवर्गाीय परिवार भी आसानी से महिला वर्ल्ड कप 2025 के मैचों के लुत्फ उठा सकेंगे।

श्रेया घोषाल ओपनिंग सेरेमनी में देंगी प्रस्तुति

आईसीसी की तरफ से बताया गया है कि भारतीय संगीत जगत की आइकन श्रेया घोषाल 30 सितंबर को गुवाहाटी में भारत और श्रीलंका के बीच होने वाले शुरुआती मैच से पहले महिला विश्व कप के उद्घाटन समारोह में प्रस्तुति देंगी। आईसीसी ने यह भी कहा कि इस साल का टूर्नामेंट सुलभता के मामले में एक नया मानक स्थापित करेगा क्योंकि टिकट की कीमतें काफी कम हैं। आईसीसी चाहता है कि मैचों के दौरान स्टेडियम खचाखच भरे रहें। भारत में सभी लीग मैचों के टिकटों की कीमत केवल 100 रुपए (लगभग 1.14 अमेरिकी डॉलर) से शुरू होंगी।

4 सितंबर से कर सकते हैं टिकट बुक

फैंस अब महिला वर्ल्ड कप 2025 के मैचों को देखने के लिए टिकट किफायती दामों पर भी बुक कर सकते हैं। आगामी टूर्नामेंट के लिए एक विशेष चार दिनों की प्री-सेल विंडो के माध्यम से उपलब्ध है। टिकट Tickets.cricketworldcup.com पर उपलब्ध हैं। फैंस यहां से 4 सितंबर को शाम 7 बजे IST से Google Pay के माध्यम से टिकट बुक सकते हैं।

महिला वर्ल्ड कप 2025 में हिस्सा लेंगी कुल 8 टीमें

महिला वर्ल्ड कप 2025 के लिए भारतीय टीम सहित कुल 8 टीमें हिस्सा ले रही हैं। इनमें पाकिस्तान, श्रीलंका, बांग्लादेश, साउथ अफ्रीका, ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड और न्यूजीलैंड की टीमें शामिल हैं। भारतीय महिला टीम अपना पहला मुकाबला 30 सितंबर को श्रीलंकाई टीम के खिलाफ खेलेगी।

यह भी पढ़ें:

Matthew Breetzke ने ODI में बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, पूरी दुनिया में ऐसा करने वाले इकलौते बल्लेबाज

भारत की वर्ल्ड कप की स्क्वाड में अचानक हुआ बदलाव, चोटिल प्लेयर बाहर; रिप्लेसमेंट का भी ऐलान

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल