1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. IND vs SA: भारतीय टीम की बढ़ गई टेंशन, साउथ अफ्रीका के खिलाफ बीच सीरीज में बीमार हुआ ये खिलाड़ी

IND vs SA: भारतीय टीम की बढ़ गई टेंशन, साउथ अफ्रीका के खिलाफ बीच सीरीज में बीमार हुआ ये खिलाड़ी

 Published : Dec 12, 2023 09:15 pm IST,  Updated : Dec 12, 2023 09:21 pm IST

IND vs SA 2nd T20: भारतीय टीम सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में साउथ अफ्रीका के खिलाफ तीन टी20 मैचों की सीरीज खेल रही है। लेकिन अब बीच सीरीज में टीम इंडिया का एक स्टार खिलाड़ी बीमार हो गया है।

Indian Cricket Team- India TV Hindi
Indian Cricket Team Image Source : GETTYT

India vs South Africa 2nd T20: भारतीय टीम साउथ अफ्रीका के खिलाफ दूसरा टी20 मैच खेल रही है। इस मैच में साउथ अफ्रीका के कप्तान एडेन मार्करम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। लेकिन साउथ अफ्रीका के खिलाफ सीरीज के बीच में ही भारतीय टीम का एक स्टार खिलाड़ी बीमार हो गया है। इसी वजह से ये खिलाड़ी दूसरे टी20 मैच में नहीं खेल पाया है। 

बीमार हो गया ये खिलाड़ी 

भारतीय टीम के ओपनर बल्लेबाज ऋतुराज गायकवाड़ बीमार हो गए हैं। इसकी जानकारी बीसीसीआई ने खुद ट्वीट करके दी है। साउथ अफ्रीका के खिलाफ दूसरे टी20 मैच में गायकवाड़ की जगह प्लेइंग इलेवन में यशस्वी जायसवाल को मौका मिला है, लेकिन वह अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाए और बिना खाता खोले पवेलियन लौट गए। गायकवाड़ को कौन सी बीमारी है और वह कब तक ठीक हो पाएंगे। इसके बारे में फिलहाल बीसीसीआई की तरफ से कोई जानकारी नहीं दी गई है। 

ऐसा रहा है करियर 

ऋतुराज गायकवाड़ ने पिछले कुछ समय से शानदार प्रदर्शन किया है। वह ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज थे। उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज में 223 रन बनाए थे। लेकिन अब उनके बीमार होने से टीम इंडिया को तगड़ा झटका लगा है। गायकवाड़ ने भारत के लिए 19 टी20 मैचों में 500 रन बनाए हैं, जिसमें एक शतक शामिल है। इसके अलावा उन्होंने भारत के लिए चार वनडे मैच भी खेले हैं। 

कप्तान सूर्यकुमार ने कही ये बात 

टॉस के वक्त कप्तान सूर्यकुमार यादव ने कहा कि यहां आकर बहुत खुशी हुई और यह जानकर खुशी हुई कि आसपास कुछ क्रिकेट है। हम असमंजस में थे कि क्या करें, लेकिन अब हम पहले बल्लेबाजी करके बहुत खुश हैं। यह इस गेम को खेलने वाले हर किसी के लिए एक अवसर है। टी20 वर्ल्ड कप अभी भी 5-6 महीने दूर है। बस आनंद लीजिए, यही टीम के लिए मैसेज है। वहीं दूसरे टी20 मैच में कुलदीप यादव के वापसी करते ही रवि बिश्नोई को प्लेइंग इलेवन से बाहर का रास्ता दिखाया गया है। 

दूसरे टी20 मैच के लिए भारत की प्लेइंग इलेवन: 

यशस्वी जयसवाल, शुभमन गिल, तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), रिंकू सिंह, जितेश शर्मा, रवींद्र जडेजा, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, अर्शदीप सिंह, मुकेश कुमार।

यह भी पढ़ें: 

वर्ल्ड कप के लिए भारतीय टीम का हुआ ऐलान, इस खिलाड़ी को मिली कमान; 15 प्लेयर्स की स्क्वाड में एंट्री

IPL 2024 में नहीं खेल पाएगा ये खिलाड़ी, ऑक्शन लिस्ट में नहीं है नाम

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल