1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. IPL 2024 में नहीं खेल पाएगा ये खिलाड़ी, ऑक्शन लिस्ट में नहीं है नाम, CSK और KKR के लिए खेल चुका मैच

IPL 2024 में नहीं खेल पाएगा ये खिलाड़ी, ऑक्शन लिस्ट में नहीं है नाम, CSK और KKR के लिए खेल चुका मैच

 Published : Dec 12, 2023 06:14 pm IST,  Updated : Dec 12, 2023 06:20 pm IST

IPL 2024 ऑक्शन लिस्ट में एक खिलाड़ी का नाम नहीं है। ये खिलाड़ी पहले चेन्नई सुपर किंग्स और कोलकाता नाइट राइडर्स की तरफ से क्रिकेट खेल चुका है।

Narayan Jagadeesan- India TV Hindi
Narayan Jagadeesan Image Source : IPL

IPL 2024 ऑक्शन के लिए 333 खिलाड़ियों की लिस्ट जारी कर दी गई है। लेकिन ऑक्शन के लिए चुने गए खिलाड़ियों में एक ऐसे प्लेयर का नाम शामिल नहीं है, जो पहले चेन्नई सुपर किंग्स और कोलकाता नाइट राइडर्स की तरफ से खेल चुका है। अब ऑक्शन लिस्ट में नाम ना होने की वजह से ये प्लेयर आईपीएल 2024 में नहीं खेल पाएगा। 

इस खिलाड़ी का ऑक्शन लिस्ट में नहीं है नाम 

नारायण जगदीशन को आईपीएल 2018 ऑक्शन में चेन्नई सुपर किंग्स ने खरीदा था। इसके बाद उन्होंने साल 2020 में CSK की टीम के लिए डेब्यू किया था। उन्होंने आईपीएल 2020 में 5 मैच, आईपीएल 2022 में 2 मैच, आईपीएल 2023 में कुल 6 मैच खेले हैं। वह अभी तक आईपीएल में खेले गए 13 मैचों में सिर्फ 162 रन ही बना पाए। चेन्नई सुपर किंग्स ने आईपीएल 2023 से पहले उन्हें रिलीज कर दिया था। फिर आईपीएल 2023 में वह कोलकाता नाइट राइडर्स की तरफ से खेले। अब इस सीजन से पहले उन्हें केकेआर की टीम ने रिलीज कर दिया, लेकिन अब आईपीएल 2024 ऑक्शन लिस्ट में उनका नाम नहीं है। इसी वजह से वह आईपीएल 2024 में खेलते हुए नजर नहीं आएंगे। 

घरेलू क्रिकेट में किया दमदार प्रदर्शन 

नारायण जगदीशन ने घरेलू क्रिकेट में अच्छा प्रदर्शन किया है, लेकिन वह अपनी छाप आईपीएल में नहीं छोड़ पाए। उन्होंने 33 फर्स्ट क्लास मैचों में 1795 रन बनाए थे। वहीं 57 लिस्ट-ए मैचों में 2395 रन बनाए थे। लिस्ट ए में उनके नाम 8 शतक दर्ज हैं। 

इतने खिलाड़ियों पर लगेगी बोली 

आईपीएल 2024 ऑक्शन के लिए खिलाड़ियों की लिस्ट जारी कर दी गई है। आईपीएल ने इस बार ऑक्शन के लिए 333 खिलाड़ियों को सेलेक्ट किया है। इनमें से 214 भारतीय और 119 विदेशी खिलाड़ी शामिल हैं। ऑक्शन के लिए चुने गए खिलाड़ियों में 116 प्लेयर्स कैप्ड हैं और 215 अनकैप्ड खिलाड़ी हैं। ऑक्शन के लिए 23 खिलाड़ियों ने अपना बेस प्राइज 2 करोड़ रुपये रखा है। 13 खिलाड़ी ऐसे हैं, जिन्होंने ऑक्शन के लिए अपना बेस प्राइज 1.5 करोड़ रुपये रखा है। 

यह भी पढ़ें: 

इन 5 प्लेयर्स ने IPL Auction में पहली बार दिया नाम, पैसों की बरसात होना लगभग तय

कप्तानी छोड़ने के बाद पहली बार मैदान पर उतरेंगे बाबर आजम, नया कीर्तिमान छूने के करीब

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल