1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. पृथ्वी शॉ ने इस सीजन बनाए सिर्फ 101 रन, फिर भी प्रदर्शन से मुरीद हुआ ये पूर्व भारतीय खिलाड़ी

पृथ्वी शॉ ने इस सीजन बनाए सिर्फ 101 रन, फिर भी प्रदर्शन से मुरीद हुआ ये पूर्व भारतीय खिलाड़ी

 Written By: Govind Singh
 Published : May 20, 2023 02:45 pm IST,  Updated : May 20, 2023 02:45 pm IST

पृथ्वी शॉ इस सीजन अपने नाम के अनुरूप प्रदर्शन नहीं कर पाए हैं। लेकिन पंजाब किंग्स के खिलाफ उन्होंने शानदार अर्धशतक लगाया।

Prithvi Shaw- India TV Hindi
Prithvi Shaw Image Source : PTI

Delhi Capitals IPL 2023: दिल्ली कैपिटल्स आईपीएल 2023 में अपने नाम के अनुरूप प्रदर्शन नहीं कर पाई। इसी वजह से टीम प्लेऑफ की रेस से सबसे पहले बाहर हो गई। टीम के स्टार बल्लेबाज पृथ्वी शॉ लंबे समय से खराब फॉर्म से जूझ रहे थे। इसी वजह से उन्हें प्लेइंग इलेवन से बाहर का रास्ता दिखा दिया गया। लेकिन पंजाब किंग्स के खिलाफ उन्होंने शानदार पारी खेली। अब इसके बाद भारत के पूर्व क्रिकेटर एस श्रीसंत ने उनके लिए बड़ा बयान दिया है। 

श्रीसंत ने दिया ये बयान 

भारत के पूर्व क्रिकेटर एस श्रीसंत ने पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच विजयी अर्धशतक बनाने के लिए भारत के युवा बल्लेबाज पृथ्वी शॉ की तारीफ की है। शॉ का आईपीएल 2023 में प्रदर्शन निराशाजनक रहा था। पृथ्वी को लगभग एक महीने तक बेंच पर बैठने के बाद मौका मिला। धर्मशाला में बल्ले से महत्वपूर्ण योगदान दिया और टीम प्रबंधन को उम्मीद है कि वह इस सीजन का अंत शानदार तरीके से करेंगे।

पृथ्वी के प्रदर्शन से हैं खुश 

स्टार स्पोर्ट्स के क्रिकेट लाइव पर एस श्रीसंत ने कहा कि मैं पृथ्वी शॉ से बहुत खुश हूं कि सीजन के आखिरी छोर पर उनके नाम पर कुछ रन आए। वह सीएसके के खिलाफ भी इसे जारी रखेंगे। श्रीलंका के तेज गेंदबाज मथीशा पथिराना एक और युवा खिलाड़ी हैं जो मैच में आकर्षण का केंद्र होंगे। सीएसके के तेज गेंदबाज ने येलो आर्मी के लिए अब तक अच्छा प्रदर्शन किया है। पृथ्वी शॉ ने आईपीएल 2023 के 7 मैचों में 101 रन बनाए हैं। 

IPL 2023 में रहा ऐसा प्रदर्शन 

IPL 2023 में दिल्ली कैपिटल्स ने 13 मैचों में से 5 में जीत दर्ज की है। वहीं, 8 मुकाबलों में हार का सामना करना पड़ा है। टीम 10 अंक लेकर प्वॉइंट्स टेबल में 9वें नंबर पर है। उनका रेट रन रेट 0.572 है। दिल्ली कैपिटल्स की एक बार भी आईपीएल का खिताब अपने नाम नहीं कर पाई है और इस सीजन भी टीम के हाथ निराश ही लगी है। 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल