Tuesday, March 03, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. पाकिस्तान के खिलाफ हुआ बड़ा करिश्मा, साल 1951 के बाद पहली बार बना ऐतिहासिक कीर्तिमान

पाकिस्तान के खिलाफ हुआ बड़ा करिश्मा, साल 1951 के बाद पहली बार बना ऐतिहासिक कीर्तिमान

Written By: Vanson Soral @VansonSoral Published : Dec 26, 2024 08:28 pm IST, Updated : Dec 26, 2024 09:36 pm IST

सेंचुरियन में बॉक्सिंग डे टेस्ट मैच का आगाज हुआ। पहले ही दिन पाकिस्तान के खिलाफ बड़ा कीर्तिमान बन गया। टेस्ट क्रिकेट में 73 साल बाद अनोखा रिकॉर्ड देखने को मिला।

SA vs PAK- India TV Hindi
Image Source : GETTY साउथ अफ्रीका बनाम पाकिस्तान

SA vs PAK: बॉक्सिंग डे टेस्ट क्रिकेट के लिए बेहद खास रहा। 26 दिसंबर को एक साथ 3 टेस्ट मैचों का आगाज हुआ। भारत और ऑस्ट्रेलिया मेलबर्न में चौथा टेस्ट मैच खेलने उतरे जबकि अफगानिस्तान और जिम्बाब्वे के बीच बुलावायो में लंबे अरसे बाद बॉक्सिंग डे टेस्ट मैच का आगाज हुआ। इसके अलावा 26 दिसंबर से ही साउथ अफ्रीका और पाकिस्तान के बीच 2 मैचों की टेस्ट सीरीज का बिगुल बज गया। सेंचुरियन में साउथ अफ्रीका ने टॉस जीतकर पहले टेस्ट के पहले दिन गेंदबाजी करने का फैसला किया जो सही साबित हुआ। साउथ अफ्रीका के गेंदबाज पाकिस्तान को पहले ही दिन समेटने में कामयाब रहे। अफ्रीकी गेंदबाजों के सामने पाकिस्तानी बल्लेबाजी बेहद कमजोर नजर आई। पाकिस्तान के गुलाम मोहम्मद को छोड़कर किसी ने भी क्रीज पर टिकने की जेहमत नहीं उठाई। कामरान गुलाम ने 78 गेंदों पर 8 चौके और 1 छक्के की मदद से 54 रनों की पारी खेली। वह अर्धशतक जड़ने वाले इकलौते पाकिस्तानी बल्लेबाज रहे।

साउथ अफ्रीकी गेंदबाजों ने शुरुआत से ही पाकिस्तानी बल्लेबाजों पर अंकुश लगाए रखा। साउथ अफ्रीका ने 15वें ओवर में ही कप्तान और सलामी बल्लेबाज शान मसूद के रुप में पाकिस्तान को पहला झटका दे दिया। ये विकेट कॉर्बिन बॉश की झोली में गया जिन्होंने टेस्ट क्रिकेट में अपना पहला मैच खेलते हुए अपनी पहली ही गेंद पर विकेट लेकर बड़ा कीर्तिमान रच दिया। वह इस साल अपने टेस्ट क्रिकेट की पहली गेंद पर विकेट चटकाने वाले दुनिया के तीसरे गेंदबाज बने। इस तरह टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में पहली बार एक कैलेंडर ईयर में तीन गेंदबाजों द्वारा ऐसा कमाल देखने को मिला। 

73 साल बाद बना अनोखा कीर्तिमान

कॉर्बिन बॉश के पास डेब्यू टेस्ट में 5 विकेट हॉल लेने का शानदार मौका था लेकिन वह चूक गए और उन्हें 4 विकेट से ही संतोष करना पड़ा। हालांकि साउथ अफ्रीका के 35 साल के तेज गेंदबाज डेन पीटरसन ने इस शानदार मौके को अपने हाथ से जाने नहीं दिया और पाकिस्तान के 5 बल्लेबाजों का शिकार करते हुए अपने टेस्ट करियर में दूसरी बार 5 विकेट लेने का कमाल कर दिया। इस तरह उन्होंने टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में बड़ा करिश्मा कर दिया। दरअसल, साउथ अफ्रीका के टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में तीसरी बार ऐसा हुआ है जब 35 साल की उम्र के बाद किसी गेंदबाज ने एक से ज्यादा बार 5 विकेट हॉल लेने का बड़ा कारनामा किया है। आपको जानकर हैरानी होगी कि 73 साल बाद साउथ अफ्रीका के टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में ऐसा अनोखा नजारा देखने को मिला है। साल 1951 में आखिरी बार ऐसा हुआ था जब ज्योफ चब ने 5 विकेट हॉल अपने नाम किया था। 

35 साल की उम्र के बाद एक से ज्यादा टेस्ट मैचों में 5 विकेट लेने वाले साउथ अफ्रीकी गेंदबाज

  • 2- रेगी श्वार्ज (1910-1912)
  • 2- ज्योफ चब (1951)
  • 2- डेन पीटरसन(2024)

यह भी पढ़ें:

मेलबर्न टेस्ट में पहले ही दिन ऑस्ट्रेलिया ने किया बड़ा करिश्मा, BGT में 9 साल बाद बना खास कीर्तिमान

टेस्ट क्रिकेट में दिखा अनोखा नजारा, एक ही टेस्ट में 6 खिलाड़ियों का हुआ डेब्यू, बना बड़ा कीर्तिमान

Latest Cricket News

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल

Advertisement

लाइव स्कोरकार्ड

Advertisement
Advertisement