1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. इस प्लेयर ने जड़ा T20I क्रिकेट का सबसे तेज शतक, दुनिया के सभी बल्लेबाज रह गए पीछे, बन गया नंबर-1

इस प्लेयर ने जड़ा T20I क्रिकेट का सबसे तेज शतक, दुनिया के सभी बल्लेबाज रह गए पीछे, बन गया नंबर-1

 Published : Jun 18, 2024 07:02 am IST,  Updated : Jun 18, 2024 07:04 am IST

Sahil Chauhan: एस्टोनिया ने दूसरे T20I मैच में साइप्रस को 6 विकेट से हरा दिया है। इस मैच में एस्टोनिया के एक बल्लेबाज ने T20I क्रिकेट में कमाल का प्रदर्शन किया और टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट का सबसे तेज शतक लगाया है।

Sahil Chauhan- India TV Hindi
Sahil Chauhan Image Source : EUROPEAN CRICKET TWITTER

Sahil Chauhan Fastest Century: टी20 फॉर्मेट को हमेशा से ही बल्लेबाजों का खेला माना जाता है। इस फॉर्मेट में बल्लेबाज तेजी से रन बनाते हैं और यहां पर चंद गेंदों में ही मैच का रुख बदल सकता है। जब बल्लेबाज गेंद के बाउंड्री लाइन के पार भेजता है, तो फैंस बहुत ही ज्यादा खुश होते हैं। एस्टोनिया के साहिल चौहान ने साइप्रस के खिलाफ ऐसी बल्लेबाजी की, जिसे देखकर सभी हैरान रह गए। वह अपनी बैटिंग से सभी को प्रभावित करने में सफल रहे। एस्टोनिया की टीम और साइप्रस की टीम के बीच 6 T20I मैचों की सीरीज खेली जा रही है। 

साहिल चौहान ने साइप्रस के खिलाफ बनाए 144 रन 

एस्टोनिया के बल्लेबाज साहिल चौहान ने साइप्रस के खिलाफ T20 इंटरनेशनल मैच में 27 गेंद में सबसे तेज टी20 शतक का रिकॉर्ड बनाया। उन्होंने विस्फोटक बैटिंग का नमूना पेश किया। उन्होंने 41 गेंदों में कुल 144 रन बनाए, जिसमें 6 चौके और 18 छक्के शामिल थे। उनके आगे साइप्रस के गेंदबाज टिक नहीं पाए। साहिल ने जॉन निकोल लॉफ्टी ईटन का रिकॉर्ड तोड़ दिया। निकोल लॉफ्टी ईटन ने T20I में 33 गेंदों में शतक लगाया था। उनका रिकॉर्ड चार महीने से भी कम समय तक टिका।

T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट: 

साहिल चौहान- 27 गेंद 

जॉन निकोल लॉफ्टी ईटन- 33 गेंद 
कुशल मल्ला- 34 गेंद
डेविड मिलर- 35 गेंद
रोहित शर्मा- 35 गेंद
सुदेश विक्रमशेखरा- 35 गेंद

T20I की एक पारी में लगाए सबसे ज्यादा छक्के

साहिल चौहान की वजह से ही एस्टोनिया की टीम मैच जीतने में सफल रही। T20I में सबसे तेज शतक लगाने के अलावा वह टी20 इंटरनेशनल मैच की एक पारी में सबसे ज्यादा छक्के जड़ने वाले बल्लेबाज भी बन गए हैं। उन्होंने अपनी पारी में 18 छक्के लगाए हैं, जो सबसे ज्यादा हैं। वह दुनिया के सभी बल्लेबाजों को पीछे छोड़ते हुए पहले नंबर पर पहुंच गए हैं। उनसे पहले हजरतुल्लाह जजई और फिन एलन ने T20I मैच की एक पारी में 16-16 छक्के लगाए थे। 

T20I मैच की एक पारी में सबसे ज्यादा छक्के 

साहिल चौहान- 18 छक्के
हजरतुल्लाह जजई- 16 छक्के
फिन एलन- 16 छक्के
जीशान कुकीखेल- 15 छक्के

एस्टोनिया ने हासिल की जीत

एस्टोनिया और साइप्रस के बीच पहले दिन दो मैच खेले गए, जिनमें से दोनों में एस्टोनिया ने जीत दर्ज की। दूसरे टी20 मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए साइप्रस ने सात विकेट पर 191 रन बनाए। एस्टोनिया की शुरुआत बेहद खराब रही और उसके दोनों सलामी बल्लेबाज आठ गेंदों के अंदर आउट हो गए जब स्कोर सिर्फ नौ रन था। लेकिन फिर चौहान आए और उन्होंने साइप्रस के गेंदबाजी आक्रमण को तहस-नहस करके अपनी टीम को जीत दिलाई। चौहान ने 351.21 के स्ट्राइक रेट से रन बनाए। उन्होंने अपनी बल्लेबाजी का हुनर दिखाया। 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल