Friday, February 20, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. टीम इंडिया में इस खिलाड़ी हो सकती है एंट्री, इंग्लैंड सीरीज में भी मौका संभव

टीम इंडिया में इस खिलाड़ी हो सकती है एंट्री, इंग्लैंड सीरीज में भी मौका संभव

Written By: Pankaj Mishra @pankajplmishra Published : Apr 22, 2025 06:02 pm IST, Updated : Apr 22, 2025 06:02 pm IST

भारतीय टीम जून में इंग्लैंड के दौरे पर जाएगी। जहां पांच टेस्ट मैचों की सीरीज खेली जाएगी। इसमें साई सुदर्शन को भी मौका मिल सकता है।

sai sudarshan- India TV Hindi
Image Source : GETTY साई सुदर्शन

भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाड़ी इस वक्त तो आईपीएल में व्यस्त हैं। अब करीब आधा सीजन हो गया है और अभी आधा बाकी है। अभी रोचक मुकाबले जारी हैं। भारतीय टीम इसके बाद जून में इंग्लैंड के दौरे पर जाने वाली है। भारत और इंग्लैंड के बीच पांच टेस्ट मैचों की लंबी सीरीज खेली जानी है, जो विश्व टेस्ट चैंपियनशिप का हिस्सा होगी। इस बीच एक खिलाड़ी ने इस सीरीज के लिए अपनी दावेदारी पेश कर दी है। हम बात कर रहे हैं साई सुदर्शन की। वे इस वक्त जिस तरह के फार्म में चल रहे हैं, ऐसे में अगर इंग्लैंड सीरीज में उन्हें मौका मिल जाए तो कोई ताज्जुब की बात नहीं होगी। 

भारत के लिए वनडे और टी20 इंटरनेशनल खेल चुके हैं साई सुदर्शन

साई सुदर्शन अभी तक भारत के लिए वनडे और टी20 इंटरनेशन तो खेल चुके हैं, लेकिन अभी टेस्ट में उन्हें मौका नहीं मिला है। हालांकि अगर प्रथम श्रेणी के आंकड़े देखें तो वे कमाल के हैं। साई ने अभी तक भारत के तीन वनडे मुकाबले खेले हैं। इसमें उन्होंने 127 रन बनाए हैं। यहां उनका औसत 63.50 का है। इन तीन मैचों में दो बार तो उन्होंने अर्धशतक भी लगाया है। लेकिन इसके बाद भी वे टीम में अपनी परमानेंट जगह बनाने के लिए संघर्ष कर रहे हैं। उन्होंने जो एक टी20 इंटरनेशनल भारत के लिए खेला है, उसमें उनकी बल्लेबाजी ही नहीं आई। हालांकि वहां से भी वे बाहर हो गए। 

प्रथम श्रेणी क्रिकेट में भी कमाल के आंकड़े

इस बीच प्रथम श्रेणी आंकड़ों की बात की जाए तो वे अब तक 29 मैचों की 49 पारियों में 1957 रन बना चुके हैं। यहां उनका औसत 39.93 का है। उन्होंने सात शतक और 5 अर्धशतक लगाए हैं। ऐसा प्रदर्शन भारत की टेस्ट टीम में शामिल होने के लिए काफी है। अभी तक जानें क्यों बीसीसीआई सेलेक्शन कमेटी की नजर उन पर नहीं पड़ी है। 

इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में मिल सकता है मौका

भारतीय टीम जून में नए सिरे से अगले विश्व टेस्ट चैंपियनशिप का आगाज करेगी। इसमें पहली सीरीज भारत बनाम इंग्लैंड सीरीज होगी। पूरी संभावना है कि वे इस सीरीज के लिए भारतीय स्क्वाड का हिस्सा हों। भले ही वे प्लेइंग इलेवन में जगह बना पाएं या नहीं, लेकिन वे तीसरे और चौथे नंबर के लिए बेहतरीन विकल्प हो सकते हैं। हालांकि ये बात सही है कि टी20 यानी आईपीएल और टेस्ट में काफी फर्क होता है, लेकिन जिस तरह के टेंपरामेंट के साथ साई खेलते हैं, उससे पता चलता है कि वे टेस्ट में भी अगर खेले तो शानदार प्रदर्शन कर सकते हैं।

Latest Cricket News

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल

Advertisement

लाइव स्कोरकार्ड

Advertisement
Advertisement