Wednesday, February 25, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. इस खिलाड़ी ने जीती आईपीएल की ऑरेंज कैप, सूर्यकुमार यादव ने रचा इतिहास

इस खिलाड़ी ने जीती आईपीएल की ऑरेंज कैप, सूर्यकुमार यादव ने रचा इतिहास

Written By: Pankaj Mishra @pankajplmishra Published : Jun 03, 2025 11:28 pm IST, Updated : Jun 03, 2025 11:28 pm IST

IPL: आईपीएल में इस साल सबसे ज्यादा रन बनाकर ऑरेंज कैप जीतने वाले खिलाड़ी के तौर पर साई सुदर्शन का नाम सामने आया है। वहीं सूर्यकुमार यादव दूसरे नंबर पर रहे।

sai sudharsan- India TV Hindi
Image Source : GETTY साई सुदर्शन

IPL Orange Cap Winner: आईपीएल का समापन हो गया है। इस बार कई सारे उतार चढ़ाव आए। लेकिन जब आरसीबी और पंजाब किंग्स की टीमें फाइनल में पहुंची तभी तय हो गया था कि इस बार आईपीएल को नया चैंपियन मिलने जा रहा है और हुआ भी ऐसा ही। हालां​कि एक टीम अभी भी आईपीएल का खिताब अपने नाम नहीं कर पाई है। इस बीच गुजरात टाइटंस की टीम भले ही इस साल का खिताब अपने नाम न कर पाई हो, लेकिन उसके बल्लेबाज ने ऑरेंज कैप जरूर अपने नाम कर ली है। इस बार का ऑरेंज कैप साई सुदर्शन ने अपने नाम किया है। 

साई सुदर्शन के नाम रहा इस साल आईपीएल में ऑरेंज कैप

साई सुदर्शन ने इस साल पूरे आईपीएल में कमाल का खेल दिखाया है। उन्होंने 15 मैच खेलकर 759 रन बनाए हैं। इस दौरान साई सुदर्शन ने एक शतक और छह अर्धशतक लगाने का काम किया है। उनका औसत 54.21 का रहा, वहीं उन्होंने 156.17 के स्ट्राइक रेट से रन बनाए हैं। हालांकि उनकी टीम ना तो आईपीएल जीत पाई और न ही टीम फाइनल में ही अपने जगह बना पाई। इसके बाद सूर्यकुमार यादव दूसरे नंबर पर रहे। 

सूर्यकुमार यादव ने आईपीएल में कौन सा रिकॉर्ड बनाया?

सूर्यकुमार यादव ने इस साल 16 मुकाबले खेलकर 717 रन बनाए हैं। साई सुदर्शन और सूर्यकुमार यादव दो ही ऐसे बल्लेबाज हैं, जिन्होंने इस साल 700 से ज्यादा रन बनाए हैं। सूर्या ने पांच अर्धशतक लगाए हैं। उनका औसत 65.18 का रहा, वहीं उन्होंने 167.91 के स्ट्राइक रेट से रन बनाए हैं। सूर्यकुमार यादव ने इस दौरान एक और ​कीर्तिमान बना दिया है। सूर्या इस साल आईपीएल में एक भी बार 25 रन से कम के स्कोर पर आउट नहीं हुए हैं। आईपीएल के 18 साल के इतिहास में कभी ऐसा नहीं हुआ, जो उन्होंने कर ​दिखाया है। आईपीएल ही नहीं, दुनिया के किसी भी टी20 टूर्नामेंट में ऐसा नहीं हुआ है। पहली बार ये कारनामा सूर्यकुमार यादव ने कर दिखाया है। 

विराट कोहली ने आईपीएल में कितने रन बनाए हैं?

विराट कोहली के पास मौका था कि वे ऑरेंज कैप जीते या फिर 700 रन इस सीजन में पूरे करें, लेकिन फाइनल में उनका बल्ला उस तरह से नहीं चला, जिसके लिए वे जाने जाते हैं। वे 35 बॉल पर केवल 43 रन ही बनाकर आउट हो गए, उनकी पारी काफी धीमी रही, वे केवल तीन ही चौके लगा पाए। हालांकि इसके बाद भी वे तीसरे नंबर पर रहे। कोहली ने इस साल आठ अर्धशतक लगाने का काम किया है। उनका औसत भी 54 से ज्यादा का रहा। 

Latest Cricket News

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल

Advertisement

लाइव स्कोरकार्ड

Advertisement
Advertisement