1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. AUS v ENG: इंग्लैंड की एशेज टीम में कवर के तौर पर शामिल हुए सैम बिलिंग्स

AUS v ENG: इंग्लैंड की एशेज टीम में कवर के तौर पर शामिल हुए सैम बिलिंग्स

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Jan 07, 2022 03:35 pm IST,  Updated : Jan 07, 2022 03:35 pm IST

विकेटकीपर-बल्लेबाज सैम बिलिंग्स को इंग्लैंड की एशेज टीम में कवर के रूप में शामिल किया गया है। 

AUS v ENG: इंग्लैंड की एशेज...- India TV Hindi
AUS v ENG: इंग्लैंड की एशेज टीम में कवर के तौर पर शामिल हुए सैम बिलिंग्स  Image Source : GETTY

विकेटकीपर-बल्लेबाज सैम बिलिंग्स को इंग्लैंड की एशेज टीम में कवर के रूप में शामिल किया गया है। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चौथे टेस्ट के दौरान कई इंग्लिश खिलाड़ियों चोटिल होने के बाद ये फैसला लिया गया है।

इंग्लिश विकेटकीपर जोस बटलर हाथ की चोट से जूझ रहे हैं जबकि जॉनी बेयरस्टो सिडनी में तीसरे दिन नाबाद 103 रन बनाते हुए अपना अंगूठा चोटिल कर बैठे। ऑलराउंडर बेन स्टोक्स भी चोटिल हैं। टेस्ट में अनकैप्ड बिलिंग्स फिलहाल ऑस्ट्रेलिया में बिग बैश लीग में खेल रहे हैं।

30 वर्षीय इस महीने के अंत में वेस्टइंडीज के खिलाफ इंग्लैंड की T20 सीरीज से पहले गुरुवार को यूके वापस जाने के लिए तैयार थे, लेकिन अब वह आइसोलेशन और नेगेटिव कोविड टेस्ट के बाद सिडनी में टेस्ट टीम में शामिल होंगे।

 सैम बिलिंग्स का प्रथम श्रेणी क्रिकेट में 6 शतक के साथ औसत 34.29 है और उन्होंने इंग्लैंड के लिए 58 लिमिटेड ओवर मैच खेले हैं। बता दें, एशेज का पांचवां और आखिरी टेस्ट होबार्ट में 14 जनवरी से शुरू हो रहा है।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल