1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. IND vs SA: संजू सैमसन ने शतक लगाते ही रचा इतिहास, बने भारतीय क्रिकेट में ऐसा करने वाले पहले प्लेयर

IND vs SA: संजू सैमसन ने शतक लगाते ही रचा इतिहास, बने भारतीय क्रिकेट में ऐसा करने वाले पहले प्लेयर

 Written By: Abhishek Pandey @anupandey29
 Published : Nov 15, 2024 10:30 pm IST,  Updated : Nov 15, 2024 10:37 pm IST

IND vs SA: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच जोहान्सबर्ग के मैदान पर खेले जा रहे टी20 सीरीज के चौथे मुकाबले में टीम इंडिया के विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन के बल्ले से बेहतरीन शतकीय पारी देखने को मिली है, जिसमें उनका इस सीरीज में ये दूसरा शतक है।

Sanju Samson- India TV Hindi
संजू सैमसन ने टी20 इंटरनेशनल में लगाया तीसरा शतक। Image Source : AP

भारत और साउथ अफ्रीका के बीच खेली जा रही 4 मैचों की टी20 सीरीज के चौथे मुकाबले में भारतीय टीम के 2 बल्लेबाजों का धमाकेदार प्रदर्शन मैदान पर देखने को मिला है, जिसमें संजू सैमसन जो पिछले 2 मैचों में अपना खाता खोलने में भी कामयाब नहीं हो सके थे वह इस मैच में एक बार फिर से शतकीय पारी खेलने में कामयाब रहे। संजू के बल्ले से जोहान्सबर्ग के मैदान पर खेले गए इस मैच में 109 रनों की बेहतरीन शतकीय पारी देखने को मिली, जिसके दम पर टीम इंडिया 20 ओवर्स में 283 रनों का स्कोर बनाने में कामयाब रही। वहीं संजू अपने इस शतक के साथ 2 बड़े रिकॉर्ड भी बनाने में कामयाब रहे।

एक ही टीम के खिलाफ 2 शतक लगाने वाले पहले खिलाड़ी बने संजू सैमसन

संजू सैमसन ने इस चार मैचों की टी20 सीरीज के पहले मुकाबले में भी शतकीय पारी खेली थी जो डरबन के किंग्समीड मैदान पर खेला गया था, वहीं इसके बाद अगले 2 मैचों में वह अपना खाता भी खोलने में कामयाब नहीं हो सके। जबकि जोहान्सबर्ग में सैमसन ने एकबार फिर से अपने बल्ले से कमाल दिखाने के साथ शतकीय पारी खेल दी। संजू ने 109 रनों की अपनी नाबाद पारी में 6 चौके और 9 शानदार छक्के लगाए। इसी के साथ संजू भारतीय क्रिकेट में पहले ऐसे खिलाड़ी भी बन गए हैं जो एक ही टीम के खिलाफ टी20 इंटरनेशनल में 2 बार शतकीय पारी खेलने में कामयाब हुए हैं। हालांकि इसी मैच में उनके साथ बल्लेबाजी कर रहे तिलक वर्मा भी शतक लगाने में कामयाब रहे और वह इस मामले में दूसरे भारतीय खिलाड़ी बने।

एक साल में तीन टी20 इंटरनेशनल शतक लगाने वाले बने पहले खिलाड़ी

टी20 इंटरनेशनल में एक साल में तीन शतकीय पारी खेलने वाले संजू सैमसन अब पहले खिलाड़ी बन गए हैं, जिसमें उन्होंने 2 शतक जहां इसी सीरीज में लगाए हैं तो वहीं उन्होंने बांग्लादेश के खिलाफ हुई पिछले महीने टी20 सीरीज के आखिरी मैच में अपना पहला टी20 इंटरनेशनल शतक लगाया था। संजू ने अपने तीसरे शतक के साथ रोहित शर्मा, रिली रोसू, सूर्यकुमार यादव और कॉलिन मुनरो के रिकॉर्ड को तोड़ दिया जो एक साल में 2 बार टी20 इंटरनेशनल शतक लगाने में कामयाब हुए थे।

ये भी पढ़ें

IPL Mega Auction 2025: इतने प्लेयर्स के लिए सजेगा बाजार, अचानक सामने आई लिस्ट; बड़े-बड़े नाम शामिल

चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के शेड्यूल का इस दिन होगा ऐलान, जानें कहां खेला जा सकता है टूर्नामेंट

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल