1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. सरफराज खान ने भाई के साथ मिलकर बल्ले से बरपाया कहर, महज इतनी गेंदों में ठोक दिया तूफानी शतक

सरफराज खान ने भाई के साथ मिलकर बल्ले से बरपाया कहर, महज इतनी गेंदों में ठोक दिया तूफानी शतक

 Written By: Vanson Soral @VansonSoral
 Published : Dec 31, 2025 12:05 pm IST,  Updated : Dec 31, 2025 12:15 pm IST

सरफराज खान ने विजय हजारे में तूफानी शतक ठोक सनसनी मचा दी है। सरफराज ने मुंबई की ओर से खेलते हुए गोवा के खिलाफ शानदार शतक ठोका।

Sarfaraz Khan- India TV Hindi
सरफराज खान और मुशीर खान Image Source : PTI

विजय हजारे ट्रॉफी 2025-26 में 31 दिसंबर को मुंबई और गोवा आमने-सामने हैं। जयपुर के जयपुरिया विद्यालय ग्राउंड में खेले जा रहे इस मुकाबले में गोवा ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करने उतरी मुंबई की टीम को यशस्वी जायसवाल और अंगकृष रघुवंशी उम्मीद के मुताबिक स्टार्ट नहीं दे पाए। जायसवाल 46 और रघुवंशी 11 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। इसके बाद मुशीर खान और उनके बड़े भाई सरफराज खान ने मोर्चा संभालते हुए गोवा के गेंदबाजों की जमकर खबर ली।

भाई के साथ मिलकर की अहम साझेदारी

सरफराज और मुशीर के बीच चौथे विकेट के लिए शानदार 93 रनों की साझेदारी हुई। इस दौरान सरफराज खान ने महज 23 गेंदों में 5 छक्के और 3 चौकों की बदौलत अपना अर्धशतक पूरा किया। वहीं, मुशीर खान 66 गेंदों पर 60 रन बनाकर पवेलियन लौटे। मुशीर के आउट होने के बाद सरफराज ने बल्ले से कहर बरपाना जारी रखा और 56 गेंदों पर सैकड़ा जड़ते हुए कमाल कर दिया।

शतकीय पारी में जमकर लगाई बाउंड्री

सरफराज ने 6 चौके और 8 छक्कों की बदौलत अपना तूफानी सैकड़ा पूरा किया। इस तरह वह लिस्ट-ए क्रिकेट में अपना तीसरा शतक जड़ने में सफल हुए। बता दें, विजय हजारे ट्रॉफी 2025-26 में सरफराज का यह पहला शतक जबकि दूसरा 50+ स्कोर है। इससे पहले उन्होंने 26 दिसंबर को जयपुर में खेले गए मैच में उत्तराखंड के खिलाफ 55 रनों की पारी खेली थी। सरफराज 75 गेंदों पर 157 रन बनाकर आउट हुए। उन्होंने अपनी इस कमाल की पारी में 9 चौके और 14 छक्के ठोके।

गौरतलब है कि सरफराज लंबे समय से टीम इंडिया से बाहर चल रहे हैं, लेकिन घरेलू क्रिकेट में उनका बल्ला लगातार बोल रहा है। विजय हजारे ट्रॉफी से पहले सरफराज ने सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में 2 दिसंबर 2025 को असम के खिलाफ धमाकेदार शतक जड़ा था। उन्होंने महज 47 गेंदों पर नाबाद 100 रनों की पारी खेली थी, जिसमें 8 चौके और 7 छक्के जड़े थे। उन्होंने सैयद मुश्ताक में 7 मैचों में 65 से ज्यादा के औसत से 329 रन बनाने का कारनामा किया था।

दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन

गोवा की प्लेइंग इलेवन: स्नेहल कौथंकर, कश्यप बखले, अभिनव तेजराणा, सुयश प्रभुदेसाई, ललित यादव, दर्शन मिसाल, दीपराज गांवकर (कप्तान), राजशेखर हरिकांत (विकेट कीपर), अर्जुन तेंदुलकर, शुभम तारी, वासुकी कौशिक।

मुंबई की प्लेइंग इलेवन: यशस्वी जयसवाल, अंगकृष रघुवंशी, सिद्धेश लाड, मुशीर खान, सरफराज खान, हार्दिक तमोरे (विकेटकीपर), शम्स मुलानी, शार्दुल ठाकुर (कप्तान), तनुष कोटियन, सिल्वेस्टर डिसूजा, तुषार देशपांडे।

 यह भी पढ़ें

दिग्गज क्रिकेटर का दावा, 5वें टेस्ट के साथ खत्म हो जाएगा इस ऑस्ट्रेलियन खिलाड़ी का इंटरनेशनल करियर

भारत से मिली हार तो छलका श्रीलंकाई कप्तान का दर्द, कहा - मुझे लगता है कि हम और बेहतर कर सकते थे

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल