1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. टीम इंडिया से बाहर चल रहे शार्दुल ठाकुर का बड़ा कारनामा, अपने करियर में बल्ले से पहली बार किया ये कमाल

टीम इंडिया से बाहर चल रहे शार्दुल ठाकुर का बड़ा कारनामा, अपने करियर में बल्ले से पहली बार किया ये कमाल

 Written By: Mohid Khan
 Published : Mar 03, 2024 04:17 pm IST,  Updated : Mar 03, 2024 04:17 pm IST

Shardul Thakur: टीम इंडिया के ऑलराउंडर शार्दुल ठाकुर ने रणजी ट्रॉफी के सेमीफाइनल मैच में कमाल की पारी खेली। उन्होंने तमिलनाडु के गेंदबाजों की जमकर क्लास लगाई।

Shardul Thakur- India TV Hindi
शार्दुल ठाकुर ने करियर में पहली बार किया ये कमाल Image Source : GETTY

Ranji Trophy 2024: भारतीय घरेलू क्रिकेट में इस समय रणजी ट्रॉफी खेली के सेमीफाइनल मैच खेले जा रहे हैं। रणजी ट्रॉफी 2024 के दूसरे सेमीफाइनल मैच में मुंबई और तमिलनाडु की टीमें आमने सामने हैं। इस मैच में मुंबई की पहली पारी में शार्दुल ठाकुर ने कमाल का प्रदर्शन किया है। उन्होंने इस पारी के दौरान एक ऐसा कारनामा किया जो उन्होंने इससे पहले अपने करियर में पहले कभी नहीं किया था। 

रणजी ट्रॉफी में शार्दुल ठाकुर का बड़ा कारनामा

ऑलराउंडर शार्दुल ठाकुर ने रणजी ट्रॉफी 2024 के दूसरे सेमीफाइनल मैच की पहली पारी में शतकीय पारी खेली। शार्दुल ठाकुर ने इस मैच की पहली पारी में सिर्फ 89 गेंदों पर अपना शतक पूरा किया। खास बात ये है कि शार्दुल ठाकुर के फर्स्ट क्लास करियर का पहला शतक है। शार्दुल ठाकुर ने इस पारी में 105 गेंदों पर 109 रन बनाए। इस दौरान उनके बल्ले से 13 चौके और 4 छक्के निकले। 

मुंबई की टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचाया 

इस मैच में तमिलनाडु की टीम ने अपनी पहली पारी में 146 रन ही बनाए थे। इसके जवाब में मुंबई की टीम ने एक समय अपने 7 विकेट 106 रन पर गंवा दिए थे। इसके बाद शार्दुल ठाकुर मैदान पर आए और टीम की मैच में वापसी करवाई। उन्होंने 8वें विकेट के लिए हार्दिक तामोरे के साथ मिलकर 105 रन की शतकीय साझेदारी की और टीम को बढ़त दिलाई। बता दें शार्दुल ठाकुर ने टीम इंडिया के लिए आखिरी मैच साउथ अफ्रीका दौरे पर खेला था। वहीं, इंग्लैंड के खिलाफ खेली जा रही टेस्ट सीरीज में उन्हें मौका नहीं मिला है। 

रहाणे-अय्यर रहे फ्लॉप 

टीम इंडिया से बाहर चल रहे श्रेयस अय्यर और अजिंक्य रहाणे इस पारी में फ्लॉप रहे। श्रेयस अय्यर ने सिर्फ 3 रन बनाए। वहीं, अजिंक्य रहाणे 19 रन बनाकर पवेलियन लौटे। हालांकि पिछले मैच में दोहरा शतक जड़ने वाले मुशीर खान ने इस पारी में अर्धशतक जड़ा। वह 131 गेंदों पर 55 रन बनाकर आउट हुए। 

ये भी पढ़ें

IPL 2024 से पहले इस खिलाड़ी का हुआ एक्सीडेंट, दाहिने घुटने में लगी चोट, ऑक्शन में हुआ था मालामाल

पैट कमिंस ने कर दिया बड़ा खुलासा, इस खिलाड़ी के संन्यास लेते ही छोड़ देंगे कप्तानी

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल