1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. दिनेश कार्तिक के बाद ये भारतीय खिलाड़ी भी ले सकता संन्यास, अपने बयान से दिया बड़ा संकेत

दिनेश कार्तिक के बाद ये भारतीय खिलाड़ी भी ले सकता संन्यास, अपने बयान से दिया बड़ा संकेत

 Written By: Abhishek Pandey
 Published : May 24, 2024 09:01 pm IST,  Updated : May 24, 2024 09:01 pm IST

IPL 2024: इंडियन प्रीमियर लीग के 17वें सीजन में पंजाब किंग्स टीम का प्रदर्शन बेहद ही खराब देखने को मिला जिसमें वह लीग स्टेज के मुकाबले खत्म होने के बाद 9वें स्थान पर रहे। वहीं अब टीम के कप्तान शिखर धवन ने अपने एक बयान से सभी को चौंका दिया है।

Shikhar Dahwan- India TV Hindi
शिखर धवन Image Source : PTI

इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 17वें सीजन में लीग स्टेज के मुकाबले खत्म होने के साथ कई टीमों का सफर खत्म हो गया। इसमें एक नाम पंजाब किंग्स टीम का भी शामिल है जिनका इस सीजन मैदान पर बेहद ही खराब प्रदर्शन देखने को मिला और उन्होंने 9वें स्थान पर रहते हुए खत्म किया। इस सीजन पंजाब किंग्स टीम की कप्तानी का जिम्मा 38 साल के अनुभवी बल्लेबाज शिखर धवन के कंधों पर थी लेकिन वह 9 अप्रैल को सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ मुकाबले के दौरान चोटिल हो गए थे, जिसके बाद वह इस सीजन कोई भी मुकाबला नहीं खेल सके। वहीं अब धवन ने अपने एक बयान में संन्यास लेने के भी संकेत दिए हैं, जिसमें बड़ा कारण उनकी बढ़ती उम्र भी है।

मैं अभी परिवर्तन के दौर से गुजर रहा हूं

शिखर धवन ने न्यूज एजेंसी एएनआई को दिए अपने एक बयान में कहा कि वह इस समय परिवर्तन के दौर से गुजर रहे हैं। एक समय के बाद अब क्रिकेट को अलविदा कहना चाहेंगे। मेरे जीवन में इसके बाद एक नए चैप्टर की शुरुआत भी होगी। अगले एक या 2 साल मेरे लिए कुछ भी हो सकता है। वहीं धवन ने आईपीएल 2024 में अपने प्रदर्शन को लेकर कहा कि दुर्भाग्यवश में इस सीजन शुरुआती कुछ मैचों के बाद चोटिल हो गया था और टीम के लिए सिर्फ 4 या 5 मैच ही खेल सका। एक खिलाड़ी को पूरी तरह से फिट होने में समय लगता है और मेरी चोट में भी सुधार हो रहा, हालांकि अभी तक मैं पूरी तरह से फिट नहीं हो पाया हूं।

साल 2022 में धवन ने खेला था आखिरी इंटरनेशनल मुकाबला

एक समय शिखर धवन की गिनती भारतीय टीम के प्रमुख ओपनिंग बल्लेबाजों में की जाती थी, जिसमें साल 2013 में खेली गई चैंपियंस ट्रॉफी में उनके बल्ले का कमाल देखने को मिला था। धवन ने टीम इंडिया की तरफ से अपना आखिरी इंटरनेशनल मुकाबला साल 2022 में बांग्लादेश के दौरे पर खेला था। धवन के नाम टेस्ट क्रिकेट में जहां 7 शतक दर्ज हैं तो वहीं वनडे में उन्होंने 17 शतकीय पारियां खेली हैं। धवन के आईपीएल करियर को लेकर बात की जाए तो उन्होंने 222 मैचों में खेलते हुए 6768 रन बनाने के साथ 2 शतकीय और 51 अर्धशतकीय पारियां खेली हैं।

ये भी पढ़ें

T20 वर्ल्ड कप 2024 के लिए पाकिस्तानी टीम का ऐलान, इन 15 प्लेयर्स को मिली जगह; बाबर आजम कप्तान

कोहली का RCB के एलिमिनेटर में हारने के बाद पहला पोस्ट, फैंस के लिए कही इमोशनल कर देने वाली बात

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल