1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. श्री चरणी ने टी20 वर्ल्ड कप में रचा इतिहास, 12 विकेट लेकर तोड़ा 6 साल पुराना रिकॉर्ड

श्री चरणी ने टी20 वर्ल्ड कप में रचा इतिहास, 12 विकेट लेकर तोड़ा 6 साल पुराना रिकॉर्ड

 Written By: Hitesh Jha
 Published : Jun 25, 2026 10:03 pm IST,  Updated : Jun 25, 2026 10:05 pm IST

भारतीय महिला टीम की गेंदबाज श्री चरणी ने जारी टी20 वर्ल्ड कप में शानदार प्रदर्शन किया है। उन्होंने बांग्लादेश के खिलाफ ग्रुप स्टेज में दो विकेट लेकर एक खास रिकॉर्ड अपने नाम किया।

Shree Charani- India TV Hindi
श्री चरणी Image Source : X/ICC

ICC वुमेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम इंडिया अपना चौथा मैच बांग्लादेश से खेल रही है। इस मैच में भारतीय टीम की गेंदबाज श्री चरणी ने इतिहास रच दिया है। वह अब वुमेंस टी20 वर्ल्ड कप के एडिशन में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाली भारतीय गेंदबाज बन गई हैं। उन्होंने बांग्लादेश के खिलाफ मैच में दो विकेट लेकर इस रिकॉर्ड को अपने नाम किया। इस मामले में में चरणी ने 6 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ा है।

श्री चरणी ने तोड़ा पूनम यादव का रिकॉर्ड

श्री चरणी ने इस टूर्नामेंट में अब तक कुल 12 विकेट चटकाए हैं। इसके साथ ही उन्होंने भारत की दिग्गज लेग स्पिनर पूनम यादव का 6 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया है। पूनम यादव ने साल 2020 में खेले गए टी20 वर्ल्ड कप में अपनी स्पिन गेंदबाजी से 10 विकेट हासिल किए थे और लंबे समय से यह रिकॉर्ड उनके नाम दर्ज था। लेकिन 2026 के इस सीजन में श्री चरणी ने इस रिकॉर्ड को अपने नाम कर लिया। इस टूर्नामेंट में उनके आगे बल्लेबाज बेबस नजर आए हैं। इस वर्ल्ड कप में वह अब तक 4 मैचों में 12 विकेट अपने नाम कर चुकी हैं। वह इस वर्ल्ड कप में भी फिलहाल सबसे ज्यादा विकेट लेने वाली गेंदबाज भी हैं।

वुमेंस टी20 वर्ल्ड कप के एक एडिशन में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाली भारतीय गेंदबाज

  • श्री चरणी (2026): 12* विकेट
  • पूनम यादव (2020): 10 विकेट
  • डायना डेविड (2010): 9 विकेट
  • पूनम यादव (2014): 8 विकेट
  • पूनम यादव (2018): 8 विकेट
  • राधा यादव (2018): 8 विकेट

श्री चरणी और राधा यादव ने बांग्लादेश के खिलाफ की शानदार गेंदबाजी

बांग्लादेश के खिलाफ मुकाबले में भी श्री चरणी की गेंदबाजी का जलवा देखने को मिला। उन्होंने अपने 4 ओवर के कोटे में सिर्फ 21 रन देकर 2 महत्वपूर्ण विकेट अपने नाम किए। उनके इस किफायती और कसी हुई गेंदबाजी के स्पेल की बदौलत भारतीय टीम बांग्लादेश को 136 रनों पर रोकने में कामयाब रही। चरणी ने इस मुकाबले में शोरना अख्तर और नाहिदा अख्तर को पवेलियन भेजा। उनके अलावा राधा यादव इस मैच में तीन विकेट लेने में कामयाब रही। मुकाबले की बात करें तो टॉस जीतकर पहले बल्‍लेबाजी करने उतरी बांग्‍लादेश टीम ने 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 136 रन बनाए। सलामी बल्‍लेबाज जुएरिया फिरदौस ने सबसे ज्‍यादा 33 रन की पारी खेली। उनके अलावा कप्‍तान निगार सुल्ताना ने 27 गेंदों पर 32 रन बनाए। शोभना मोस्टोरी ने 22 रनों का योगदान दिया।

यह भी पढ़ें

सचिन तेंदुलकर और पृथ्वी शॉ ने कितनी उम्र में किया था इंटरनेशनल डेब्यू, अब वैभव सूर्यवंशी का नंबर

श्रेयस अय्यर ने कैप्टन्सी डेब्यू से पहले अपडेट की अपनी इंस्टा बायो, क्या है उनके दूसरे DOB का मतलब?

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल