Saturday, February 21, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. श्रेयस अय्यर अभी नहीं खेल पाएंगे टेस्ट मुकाबले, वेस्टइंडीज सीरीज से भी रहेंगे बाहर

श्रेयस अय्यर अभी नहीं खेल पाएंगे टेस्ट मुकाबले, वेस्टइंडीज सीरीज से भी रहेंगे बाहर

Written By: Pankaj Mishra @pankajplmishra Published : Sep 23, 2025 09:22 pm IST, Updated : Sep 23, 2025 09:22 pm IST

श्रेयस अय्यर भारत बनाम वेस्टइंडीज सीरीज में टीम इंडिया का हिस्सा नहीं होंगे। हालांकि अभी तक बीसीसीआई की ओर से टीम का ऐलान नहीं किया गया है।

shreyas iyer- India TV Hindi
Image Source : GETTY श्रेयस अय्यर

Shreyas Iyer: श्रेयस अय्यर फिलहाल लगता है कि भारतीय टीम के लिए टेस्ट ​क्रिकेट नहीं खेल पाएंगे। भारतीय टीम एशिया कप के तुरंत बाद अपने घर पर वेस्टइंडीज के खिलाफ दो टेस्ट मैचों की सीरीज खेलेगी। अभी तक इसके लिए टीम का ऐलान तो नहीं किया गया है, लेकिन माना जा रहा है कि इस सीरीज के स्क्वाड में श्रेयस अय्यर नहीं होंगे। पता चला है कि श्रेयस अय्यर अभी खुद ही टेस्ट ​क्रिकेट से दूर रहना चाहते हैं, लेकिन अगर मौका मिला तो वे व्हाइट बॉल क्रिकेट में तो जरूर नजर आएंगे। 

2 अक्टूबर से शुरू होगी भारत बनाम वेस्टइंडीज सीरीज

भारत और वेस्टइंडीज के तीन दो टेस्ट मैचों की सीरीज का पहला मैच 2 अक्टूबर से होगा। ये मैच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेल जाएगा। वेस्टइंडीज की टीम ने अपने स्क्वाड का ऐलान कर दिया है। माना जा रहा है कि एक से दो दिन के भीतर भारतीय टीम का ऐलान कर दिया जाएगा। वैसे तो अभी टीम का ऐलान नहीं किया गया है, लेकिन छन छनकर कुछ नाम जरूर सामने आ रहे हैं, जो खिलाड़ी इस सीरीज का हिस्सा हो सकते हैं। उसमें श्रेयस अय्यर का नाम शाामिल नहीं है। 

श्रेयस अय्यर की पीठ में है दिक्कत

दरअसल श्रेयस अय्यर खुद ही अभी कुछ वक्त के लिए टेस्ट क्रिकेट नहीं खेलना चाहते हैं। खबर है कि श्रेयस अय्यर की पीठ में अकड़न की समस्या है, इसलिए वे लंबे फॉर्मेट के लिए खुद को फिट नहीं मान रहे हैं। इसलिए उन्होंने खुद ही बीसीसीआई को चिट्ठी लिखकर रेड बॉल क्रिकेट से ब्रेक की मांग की है। यानी वे फिलहाल वेस्टइंडीज के खिलाफ सीरीज तो नहीं खेलेंगे, उसके बाद क्या होगा, ये बाद की बात है। इस सीरीज के बाद टीम इंडिया अपने घर पर ही साउथ अफ्रीका के खिलाफ दो टेस्ट मैच और खेलेगी, तब तक अगर श्रेयस ठीक हुए तो वे वापसी कर सकते हैं। 

ऑस्ट्रेलिया सीरीज में मिल सकता है मौका

श्रेयस अय्यर इस दौरान अपना फोकस व्हाइट बॉल क्रिकेट पर लगाकर रखना चाहते हैं। अगले महीने ही टीम इंडिया ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे और टी20 इंटरनेशनल मैचों की सीरीज खेलेगी, उसमें श्रेयस अय्यर को मौका मिल सकता है। हालांकि अभी एशिया कप के लिए श्रेयस अय्यर को जगह नहीं​ मिली है। इसको लेकर खूब सवाल भी उठे थे, लेकिन आने वाले वक्त में क्या होगा, ये देखना ​भी दिलचस्प होगा। 

यह भी पढ़ें 

IND vs BAN Live Streaming: कब और कहां देख पाएंगे भारत बनाम बांग्लादेश मुकाबला, मोबाइल और टीवी पर देखने का आसान तरीका

IND vs AUS: ऑस्ट्रेलिया ने बना दिया बहुत बड़ा स्कोर, भारतीय खिलाड़ी ने चटकाए पांच विकेट

Latest Cricket News

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल

Advertisement

लाइव स्कोरकार्ड

Advertisement
Advertisement