1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. श्रेयस आईसीसी ‘प्लेयर ऑफ द मंथ’ पुरस्कार के लिए हुए नॉमिनेट, लिस्ट में दो महिला खिलाड़ी का भी नाम

श्रेयस आईसीसी ‘प्लेयर ऑफ द मंथ’ पुरस्कार के लिए हुए नॉमिनेट, लिस्ट में दो महिला खिलाड़ी का भी नाम

 Edited By: India TV Sports Desk
 Published : Mar 09, 2022 03:31 pm IST,  Updated : Mar 09, 2022 03:46 pm IST

श्रेयस अय्यर, महिला टीम की कप्तान मिताली राज और हरफनमौला दीप्ति शर्मा को फरवरी में उनके प्रदर्शन के लिये आईसीसी ‘महीने के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी’ के पुरस्कार के लिये नॉमिनेट किया गया है।

Shreyas nominated for ICC 'Player of the Month' award- India TV Hindi
Shreyas nominated for ICC 'Player of the Month' award Image Source : GETTY IMAGES

Highlights

  • भारत के स्टार बल्लेबाज श्रेयस अय्यर ‘प्लेयर ऑफ द मंथ’ पुरस्कार के लिए हुए नॉमिनेट
  • महिला वर्ग में कप्तान मिताली राज और हरफनमौला दीप्ति शर्मा हुईं नॉमिनेट
  • अय्यर ने फरवरी में भारत के अच्छे प्रदर्शन में अहम भूमिका निभाई

भारत के स्टार बल्लेबाज श्रेयस अय्यर, महिला टीम की कप्तान मिताली राज और हरफनमौला दीप्ति शर्मा को फरवरी में उनके प्रदर्शन के लिये आईसीसी ‘महीने के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी’ के पुरस्कार के लिये नॉमिनेट किया गया है। पुरूष वर्ग के नामांकन में संयुक्त अरब अमीरात के बल्लेबाज वृत्य अरविंद और नेपाल के दीपेंद्र सिंह एरी भी शामिल हैं। महिला वर्ग में न्यूजीलैंड की हरफनमौला एमेलिया केर, मिताली और दीप्ति के नाम है। 

ICC Test Ranking में रविंद्र जडेजा ने मचाया धमाल, ऑलराउंडरों की लिस्ट में निकले सबसे आगे

अय्यर ने फरवरी में भारत के अच्छे प्रदर्शन में अहम भूमिका निभाई। उन्होंने वेस्टइंडीज के खिलाफ आखिरी वनडे में 80 रन बनाये और आखिरी टी20 में 16 गेंद में 25 रन बनाये। सूर्यकुमार यादव के चोटिल होने और प्रमुख खिलाड़ियों को आराम देने के कारण अय्यर श्रीलंका के खिलाफ टी20 श्रृंखला में तीसरे नंबर पर उतरे। उन्होंने तीन मैचों में तीन नाबाद अर्धशतक जमाये और 174.35 की स्ट्राइक रेट से 204 रन बनाए। इस वजह से उन्हें प्लेयर आफ द सीरिज चुना गया। मिताली ने न्यूजीलैंड के खिलाफ तीन अर्धशतक समेत 232 रन बनाये। आखिरी वनडे में वह 54 रन बनाकर नाबाद रही जो भारत ने चार ओवर बाकी रहते जीता। ऑलराउंडर दीप्ति ने वनडे सीरीज में सर्वाधिक दस विकेट लिये और पांच मैचों में 116 रन बनाये।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल