1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. शुभमन गिल के निशाने पर 'विराट' रिकॉर्ड, कोहली का 7 साल पुराना कीर्तिमान ध्वस्त करने से 1 रन दूर

शुभमन गिल के निशाने पर 'विराट' रिकॉर्ड, कोहली का 7 साल पुराना कीर्तिमान ध्वस्त करने से 1 रन दूर

 Written By: Priyam Sinha
 Published : May 27, 2023 10:32 pm IST,  Updated : May 27, 2023 10:36 pm IST

शुभमन गिल ने आईपीएल 2023 में अभी तक 16 मुकाबलों में 851 रन बना लिए हैं। जिसमें तीन शतक भी शामिल हैं। वह विराट कोहली का 2016 का एक बड़ा रिकॉर्ड तोड़ने से 1 रन दूर हैं।

विराट कोहली और शुभमन...- India TV Hindi
विराट कोहली और शुभमन गिल Image Source : PTI

शुभमन गिल ने आईपीएल 2023 के मौजूदा सीजन में कमाल का प्रदर्शन करते हुए कई कीर्तिमान पहले से ही ध्वस्त कर दिए हैं। वहीं अब उनके निशाने पर है क्रिकेट की दुनिया के मॉडर्न मास्टर विराट कोहली का रिकॉर्ड। साल 2016 में विराट कोहली ने पूरे आईपीएल सीजन में कमाल का प्रदर्शन किया था। उन्होंने चार शतक लगाते हुए 973 रन बनाए थे। इसी दौरान विराट ने बड़ा कारनामा किया था। वहीं अब उस बड़े रिकॉर्ड को तोड़ने से शुभमन महज 1 रन दूर हैं। यानी फाइनल में अगर वह डक पर नहीं आउट होते हैं तो 1 रन बनाते ही वह विराट की बराबरी कर लेंगे और दो रन बनाते ही वह नंबर एक पर पहुंच सकते हैं।

दरअसल हम बात कर रहे हैं एक सीजन में स्पिनर्स के खिलाफ सबसे ज्यादा रन बनाने के रिकॉर्ड की। विराट कोहली ने साल 2016 में स्पिन के खिलाफ 364 रन बनाए थे। जबकि उनके नाम उस सीजन कुल 973 रन दर्ज हुए थे। उस सीजन आरसीबी की टीम को फाइनल में पहुंचाने में विराट ने अहम योगदान दिया था। अब शुभमन गिल के निशाने पर उनका यह रिकॉर्ड है। गिल ने इस सीजन अभी तक 16 मैचों में 851 रन बना लिए हैं। वहीं इस सीजन उन्होंने स्पिन के खिलाफ इसमें से 363 रन बनाए हैं। यानी वह विराट कोहली का यह रिकॉर्ड तोड़ने के बेहद करीब हैं। इतना ही नहीं वह जिस लय में हैं वह एक सीजन चार शतक लगाने का रिकॉर्ड भी तोड़ सकते हैं। पिछली चार पारियों में वह तीन शतक लगा चुके हैं।

Shubman Gill
Image Source : APShubman Gill

शुभमन ने ध्वस्त किए बड़े रिकॉर्ड

शुभमन गिल ने आईपीएल 2023 के क्वालीफायर 2 में मुंबई इंडियंस के खिलाफ 60 गेंदों पर 129 रनों की पारी खेली थी। यह आईपीएल प्लेऑफ में किसी भी खिलाड़ी का व्यक्तिगत स्कोर था उन्होंने वीरेंद्र सहवाग के 2014 के 9 साल पुराने रिकॉर्ड को तोड़ दिया। इसके अलावा उन्होंने एक सीजन में तीन या उससे अधिक शतक लगाने के मामले में विराट कोहली और जोस बटलर के क्लब में एंट्री कर ली है। उन्होंने अभी तक ही इस सीजन तीन शतक लगा दिए हैं। गिल के लिए अभी तक यह साल शानदार रहा है। इंटरनेशनल क्रिकेट में उन्होंने शानदार प्रदर्शन किया और शतकों की लाइन लगा दी थी। यही अब आईपीएल में भी देखने को मिल रहा है।

Virat Kohli
Image Source : PTIVirat Kohli

शुभमन गिल ने इस सीजन अभी तक 16 मैचों में 851 रन बना लिए हैं। वह विराट कोहली का एक सीजन सबसे ज्यादा 973 रनों के रिकॉर्ड को तोड़ने से 122 रन दूर हैं। वहीं दूसरे नंबर पर हैं इस मामले में जोस बटलर जिन्होंने साल 2022 में 863 रन बनाए थे। यानी यह रिकॉर्ड भी फाइनल मुकाबले में शुभमन के निशाने पर होगा। फाइनल में 28 मई को गुजरात टाइटंस का सामना चार बार की चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स से होगा। गुजरात का यह लगातार दूसरा फाइनल है। वहीं चेन्नई की टीम अपने 14वें सीजन में रिकॉर्ड 10वीं बार फाइनल में पहुंचा है।

यह भी पढ़ें:-

टीम इंडिया की यह ODI सीरीज कैंसिल, BCCI शेड्यूल में करेगी बड़ा बदलाव!

वर्ल्ड कप 2023 का शेड्यूल कब आएगा सामने? BCCI की मीटिंग में हुआ बड़ा खुलासा

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल