1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. क्या शुभमन गिल ने अभिषेक शर्मा को मारी लात? सामने आए VIDEO ने मचा दी खलबली

क्या शुभमन गिल ने अभिषेक शर्मा को मारी लात? सामने आए VIDEO ने मचा दी खलबली

 Written By: Abhishek Pandey @anupandey29
 Published : May 03, 2025 02:17 pm IST,  Updated : May 03, 2025 02:17 pm IST

GT vs SRH: गुजरात टाइटंस टीम के कप्तान शुभमन गिल का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है, जिसमें वह सनराइजर्स हैदराबाद टीम के खिलाड़ी अभिषेक शर्मा को लात मारते हुए दिखाई दे रहे हैं।

Shubman Gill And Abhishek Sharma- India TV Hindi
शुभमन गिल और अभिषेक शर्मा Image Source : X/SCREENGRAB

आईपीएल 2025 सीजन का 51वां मुकाबला इस समय फैंस के बीच काफी चर्चा का विषय बना हुआ है, जिसकी मुख्य वजह गुजरात टाइटंस टीम के कप्तान शुभमन गिल हैं। गुजरात की टीम ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ इस मैच को 38 रनों से जहां अपने नाम किया तो वहीं मुकाबले के दौरान शुभमन गिल 2 बार अंपायर के फैसले को लेकर अपनी नाखुशी को साफतौर पर जाहिर करते हुए भी दिखाई दिए, जिसमें उनका बहस करने का वीडियो भी सामने आया है। वहीं अब एक और वीडियो शुभमन गिल का इस मैच के दौरान का आया है, जिसमें वह सनराइजर्स हैदराबाद टीम के खिलाड़ी अभिषेक शर्मा को लात मारते हुए दिख रहे हैं।

अभिषेक के पास तेजी से चलकर पहुंचे शुभमन गिल

शुभमन गिल का सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ बल्ले से प्रदर्शन काफी बेहतर देखने को मिला जिसमें उन्होंने 76 रनों की बेहतरीन पारी खेली। वहीं इस मैच में जब गिल रन आउट हुए तो वह तीसरे अंपायर के फैसले को लेकर अपनी नाखुशी भी जाहिर करते दिखे। वहीं सनराइजर्स हैदराबाद टीम जब टारगेट का पीछा कर रही थी तो उस दौरान 14वें ओवर में अभिषेक शर्मा के खिलाफ एक एलबीडब्ल्यू अपील पर डीआरएस लेने के बाद जब थर्ड अंपायर ने उन्हें नॉट आउट दिया तो उसके बाद भी गिल का गुस्सा अंपायर के इस फैसले को लेकर देखने को मिला।

इसी के बाद का एक और वीडियो सामने आया है, जिसमें अभिषेक शर्मा जब टाइम आउट ब्रेक के दौरान मैदान पर बैठकर पानी पी रहे थे तो गिल उनके पास तेजी से चलकर पहुंचने के बाद उन्हें धीरे से लात मारते दिखे। हालांकि इस दौरान गिल के चेहरे पर मुस्कुराहट भी देखने को मिली, जिससे साफ पता चल रहा था कि गिल उनके साथ मजाक कर रहे हैं। बता दें कि जब डीआरएस के फैसले को लेकर गिल ऑन फील्ड अंपायर से बहस कर रहे थे तो उस दौरान अभिषेक ने ही उन्हें शांत कराने की कोशिश की थी।

शुभमन गिल ऑरेंज कैप लिस्ट में पहुंचे चौथे नंबर पर

गुजरात टाइटंस टीम के कप्तान के तौर पर जहां शुभमन गिल का मैदान पर बेहतरीन प्रदर्शन देखने को मिला है, तो वहीं दूसरी तरफ उनका बल्ला भी जमकर बोलते हुए दिखाई दे रहा है। इस सीजन के ऑरेंज कैप लिस्ट में शुभमन गिल अब 10 मैचों में 465 रन बनाने के साथ चौथे नंबर पर पहुंच गए हैं, जिसमें उनका बल्लेबाजी औसत 51.67 का देखने को मिला है। शुभमन गिल के बल्ले से इस दौरान 5 अर्धशतकीय पारियां देखने को मिली हैं। वहीं इस लिस्ट में पहले नंबर पर उन्हीं साथी ओपनिंग बल्लेबाज साईं सुदर्शन हैं जो अब तक इस सीजन 504 रन बना चुके हैं।

ये भी पढ़ें

विराट कोहली के निशाने पर धमाकेदार रिकॉर्ड, 51 रन जड़ते ही तोड़ देंगे वॉर्नर का बहुत बड़ा कीर्तिमान

इस टीम से छिना ODI क्रिकेट खेलने का दर्जा, एशियाई टीम ने मार ली बाजी

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल