शुभमन गिल की कप्तानी में गुजरात टाइटंस ने इस साल का पहला मैच जीत लिया। हालांकि ये जीत कोई शानदार तो नहीं थी, लेकिन जीत के कम से कम दो अंक तो उन्हें मिल गए हैं और इसी के साथ अंक तालिका में खाता भी खुल गया है। इस बीच मैच खत्म होने के बाद शुभमन गिल पर एक्शन लिया गया है। उन पर स्लोओवर रेट के कारण जुर्माना लगाया गया है। शुभमन गिल पहली बार इसमें फंसे हैं, इससे पहले श्रेयस अय्यर भी ऐसा कर चुके हैं।
दिल्ली कैपिटल्स को हराकर गुजरात टाइटंस ने जीता पहला मैच
गुजरात टाइटंस और दिल्ली कैपिटल्स के बीच बुधवार को दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला गया। पहले बल्लेबाजी करते हुए गुजरात टाइटंस की टीम ने 210 रनों का बड़ा स्कोर खड़ा किया। इसमें शुभमन गिल, जॉस बटलर और वॉशिंगटन सुंदर के अर्धशतक भी शामिल रहे। इतना बड़ा स्कोर बनाने के बाद गुजरात की टीम को आसानी से जीतना चाहिए था, लेकिन मैच आखिरी ओवर तक गया। वो तो दिल्ली कैपिटल्स के डेविड मिलर ने एक गलती कर दी, इसलिए गुजरात की टीम जीत गई, नहीं तो ये मैच भी उनके हाथ से निकल जाता।
स्लोओवर रेट के कारण लगा 12 लाख का जुर्माना
इस बीच मैच भले ही शुभमन गिल जीत गए हो, लेकिन अब उनकी पर स्लोओवर रेट के कारण एक्शन हुआ है। आईपीएल की ओर से बताया गया है कि गुजरात टाइटन्स के कप्तान शुभमन गिल पर उनकी टीम की ओर से अरुण जेटली स्टेडियम दिल्ली में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ IPL 2026 के मैच के दौरान धीमी ओवर-रेट बनाए रखने के लिए जुर्माना लगाया गया है। जानकारी दी गई है कि चूंकि यह IPL की आचार संहिता के अनुच्छेद 2.22 के तहत उनकी टीम का सीजन का पहला अपराध था, जो न्यूनतम ओवर-रेट अपराधों से संबंधित है, गिल पर INR 12 लाख का जुर्माना लगाया गया।
श्रेयस अय्यर दो बार किया नियमों का उल्लंघन
इससे पहले दो बार श्रेयस अय्यर भी यही गलती कर चुके हैं। पहली बार में श्रेयस पर भी 12 लाख का जुर्माना लगा था, जो दूसरी बार में बढ़ाकर 25 लाख कर दिया गया था। अब अगर तीसरी बार श्रेयस इस नियम का उल्लंघन करते हैं तो उन पर कम से कम एक मैच का बैन भी लगाया जा सकता है।
यह भी पढ़ें
विराट कोहली का नाम सुनते ही भड़क गए बाबर आजम, ये गुस्से वाला VIDEO आपको भी हंसाएगा
ODI World Cup 2027: विश्व कप में एंट्री को लेकर फंसा पेच, कौन सी 4 टीमें निकल गई आगे