1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. रोहित-कोहली के रिटायरमेंट पर आया टेस्ट कप्तान शुभमन गिल का बयान, इंग्लैंड दौरे पर दबाव को लेकर कही ये बात

रोहित-कोहली के रिटायरमेंट पर आया टेस्ट कप्तान शुभमन गिल का बयान, इंग्लैंड दौरे पर दबाव को लेकर कही ये बात

 Written By: Abhishek Pandey @anupandey29
 Published : Jun 05, 2025 07:57 pm IST,  Updated : Jun 05, 2025 07:57 pm IST

IND vs ENG: इंग्लैंड के दौरे पर रवाना होने से पहले भारतीय टेस्ट टीम के नए कप्तान शुभमन गिल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में रोहित शर्मा और विराट कोहली के टेस्ट रिटायरमेंट को लेकर अपनी प्रतिक्रिया देने के साथ इस दौरे पर दबाव को लेकर भी बयान दिया।

Shubman Gill And Virat Kohli- India TV Hindi
शुभमन गिल और विराट कोहली Image Source : GETTY

भारतीय टीम के इंग्लैंड दौरे का आगाज 20 जून से होगा जिसमें सीरीज का पहला मुकाबला लीड्स के मैदान पर खेला जाएगा। इस दौरे से टेस्ट में टीम इंडिया के नए दौर की भी शुरुआत होने जा रही है, जिसमें शुभमन गिल बतौर कप्तान अपना पहला मुकाबला खेलेंगे। वहीं रोहित शर्मा और विराट कोहली के टेस्ट क्रिकेट से रिटायरमेंट लेने के बाद सभी की नजरें इस पर भी टिकी हुई है कि आखिर टीम इंडिया किस तरह से इंग्लैंड के दौरे पर दबाव को संभालने में कामयाब हो पाएगी। इसी को लेकर कप्तान शुभमन गिल से प्रेस कॉन्फ्रेंस में जब पूछा गया तो उन्होंने रोहित और कोहली की जगह को जहां भर पाना मुश्किल बताया तो वहीं दबाव को किस तरह से संभालेंगे उसपर भी जवाब दिया।

रोहित-कोहली की जगह भरना मुश्किल

शुभमन गिल ने रोहित शर्मा और विराट कोहली के टेस्ट रिटायरमेंट को लेकर प्रेस कॉन्फ्रेंस में पूछे गए सवाल के जवाब में कहा कि दोनों ही काफी अनुभवी खिलाड़ी हैं और उन्होंने काफी लंबे समय तक खेलने के साथ टीम को कई मैचों में जीत भी दिलाई है। उनकी जगह को भर पाना मुश्किल है। वहीं गिल ने इंग्लैंड दौरे पर दबाव को लेकर कहा कि हर दौरे पर दबाव हमेशा होता है और इस दौरे पर कोई अलग तरह का दबाव नहीं है, हम सभी खिलाड़ी इसके आदी हैं। हम जानते हैं कि दबाव को किस तरह से संभालना है।

बैटिंग ऑर्डर तय करने के लिए अभी हमारे पास समय है

रोहित शर्मा और विराट कोहली के टेस्ट से रिटायरमेंट लेने के बाद इंग्लैंड के आगामी दौरे पर सभी की नजरें टीम इंडिया के बैटिंग ऑर्डर पर भी टिकी हुई है। इसको लेकर कप्तान शुभमन गिल से जब प्रेस कॉन्फ्रेंस में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि हम अभी लंदन में 10 दिन का कैंप करेंगे और हम एक इंट्रा-स्क्वाड मैच भी खेल रहे हैं ऐसे में हमारे पास बल्लेबाजी क्रम तय करने के लिए अभी भी समय है।

ये भी पढ़ें

इस भारतीय खिलाड़ी से सबसे ज्यादा खौफ में होंगे अंग्रेज, सिक्स लगा लगाकर तोड़ दी थी कमर

IND vs ENG: रिकी पोटिंग ने कप्तान को दिया ज्ञान, शुभमन गिल का नंबर भी बताया

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल